scorecardresearch
 

'मेरा खाना भी ले लो...,' दिल्ली प्रोटेस्ट का सबसे प्यारा VIDEO अब हुआ वायरल

दिल्ली के कनॉट प्लेस में प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव के बीच एक ऐसा पल भी सामने आया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. महिला पुलिसकर्मी ने प्रदर्शनकारी को अपना खाना ऑफर किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
वीडियो में आयू (@ayuon28) नाम की एक प्रदर्शनकारी महिला पुलिसकर्मियों के पास पहुंचती है. (Photos: @ayuon28/X)
वीडियो में आयू (@ayuon28) नाम की एक प्रदर्शनकारी महिला पुलिसकर्मियों के पास पहुंचती है. (Photos: @ayuon28/X)

दिल्ली में प्रोटेस्ट के कई ऐसे वीडियो सामने आए, जहां दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को घसीटते, समझाते, उनसे झड़प करते, उन्हें हिरासत में लेते और बसों में बैठाते नजर आई. इंस्टाग्राम पर इस प्रोटेस्ट के कई वीडियो सामने आए, जिनमें प्रदर्शनकारी दौड़ते हुए भी नजर आए. लेकिन अब एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो प्रोटेस्टर और पुलिस के तनावपूर्ण रिश्तों की अलग ही तस्वीर दिखाता है.


ये वीडियो कनॉट प्लेस का है. प्रदर्शन के दौरान तनावपूर्ण माहौल के बीच एक महिला पुलिसकर्मी का ऐसा अंदाज सामने आया, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया. प्रदर्शनकारी को खाना ऑफर करने का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो 11 अक्टूबर का बताया जा रहा है, जो अब वायरल हो रहा है.

वीडियो में आयू (@ayuon28) नाम की एक प्रदर्शनकारी महिला पुलिसकर्मियों के पास पहुंचती है. वह उन्हें याद दिलाती है कि पिछले दिन पुलिसकर्मियों ने उसे खाना खिलाया था. इस पर एक महिला पुलिसकर्मी उससे पूछती हैं कि क्या उसने उस दिन खाना खाया है.जब आयू खाना खाने की बात कहती है, तभी दूसरी महिला पुलिसकर्मी कहती हैं कि मेरे हिस्से का दे दो, मुझे आज खाने का मन नहीं है.

देखें वीडियो

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ayu (@ayuon28)


पुलिसकर्मी की यह बात सुनकर प्रदर्शनकारी भावुक नजर आती है और उनका शुक्रिया अदा करती है. बातचीत के दौरान पुलिसकर्मी यह भी बताती हैं कि वह उत्तर प्रदेश के हापुड़ से हैं.इसके बाद आयू कैमरे की तरफ देखकर कहती है, “देखो दोस्तों, पुलिस खाना भी देती है, सिर्फ डंडे नहीं.

Advertisement

तनाव के बीच दिखा अलग अंदाज
यह छोटा-सा वीडियो ऐसे वक्त सामने आया है, जब कनॉट प्लेस समेत दिल्ली के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई थी. वीडियो पर कई यूजर्स ने पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार की तारीफ की और कहा कि ऐसे मानवीय व्यवहार को भी सामने लाया जाना चाहिए.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement