scorecardresearch
 
Advertisement
ट्रेंडिंग

CJP का प्रदर्शन, पुलिस का एक्शन... तस्वीरों में देखें दिल्ली और देशभर का हाल

 दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी
  • 1/9

 दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही. जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई और पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई. CJP संस्थापक अभिजीत दिपके समेत पार्टी के कुछ नेताओं को दिल्ली पहुंचने के बाद विमान के अंदर से हिरासत में लिया गया.

(Photo: PTI)

 दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी
  • 2/9

दिल्ली के जंतर-मंतर के पास CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. 2026 को निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.

(Photo:PTI)

 दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी
  • 3/9

दिल्ली में CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई. जंतर-मंतर के आसपास पुलिसकर्मी तैनात हैं और प्रवेश पर पाबंदियों के बीच लोगों की जांच की जा रही है.

(Photo: PTI)

Advertisement
 दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी
  • 4/9

दिल्ली के जंतर-मंतर के पास CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले पुलिस की कड़ी निगरानी है. सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ इलाके में प्रवेश पर पाबंदियां भी लगाई गई हैं.

(Photo:PTI)

 दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी
  • 5/9

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया. मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में जुटे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने कार्रवाई की.

(Photo; AFP)

 दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी
  • 6/9

इस दौरान कई ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले जाती नजर आई. CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को पकड़ा.

(Photo: Reuters)

 

 दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी
  • 7/9

CJP के प्रदर्शन की गूंज दिल्ली से बाहर भी सुनाई दी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दिशा स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन के सदस्यों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए CJP के आंदोलन का समर्थन किया. (फोटो: PTI)

 दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले सुरक्षा कड़ी
  • 8/9

 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ. इस दौरान आम आदमी पार्टी (AAP) के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया.

(फोटो: PTI)

दिल्ली में हंगामा
  • 9/9

CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर, जनपथ, चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस मुख्यालय के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. आने-जाने वाले रास्तों पर सात लेयर में बैरिकेड लगाए गए, जबकि नई दिल्ली जिले को 20 से ज्यादा जोन में बांटा गया.

(Photo:Reuters)

Advertisement
Advertisement
Advertisement