होली का त्योहार बस आने ही वाला है. रंगों के इस उत्सव को अगर पार्टनर के साथ किसी खास जगह पर मनाया जाए, तो यह यादें हमेशा के लिए यादगार बन जाती हैं. भारत में ऐसी कई जगहें हैं जहां आप न केवल होली के पारंपरिक रंगों का आनंद ले सकते हैं, बल्कि अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल भी बिता सकते हैं.
अगर आप भी इस होली घर से बाहर कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो ये डेस्टिनेशन आपके लिए बेस्ट साबित होंगे. तो चलिए जानते हैं उन जगहों के बारे में जहां प्यार और रंगों का मेल आपकी होली को खास बना देगा.
1. ऋषिकेश
अगर आप और आपके पार्टनर को एडवेंचर पसंद है, तो ऋषिकेश से बेहतर कोई जगह नहीं है. यहां गंगा किनारे कैंपिंग करते हुए होली मनाना एक अलग ही अनुभव है. आप नदी के किनारे बोनफायर, संगीत और रिवर राफ्टिंग के साथ रंगों का मजा ले सकते हैं. पहाड़ों की ठंडी हवा और रंगों की मस्ती आपके इस ट्रिप को रोमांचक बना देगी.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी और खालिस्तानी धमकियों ने लंदन में भारतीय रेस्टोरेंट को बंद करने पर मजबूर किया
2. उदयपुर
भारत के सबसे रोमांटिक शहरों में शुमार उदयपुर की 'शाही होली' पूरी दुनिया में मशहूर है. सिटी पैलेस की भव्यता और लेक पिछोला के खूबसूरत नजारों के बीच रंगों का यह त्योहार किसी खूबसूरत सपने जैसा अहसास देता है. यहां मेवाड़ के राजसी परिवार के पारंपरिक समारोह का हिस्सा बनना और पार्टनर के साथ झीलों के किनारे वक्त बिताना आपकी होली को यादगार बना देगा.
3. गोवा
अगर आप इस होली पर पूरी तरह पार्टी मोड में रहना चाहते हैं, तो गोवा का रुख करना सबसे बेस्ट रहेगा. यहां समंदर के किनारे होने वाली पूल पार्टियां और बीच पर बजता लाउड संगीत आपके जश्न में चार चांद लगा देगा. नीले समंदर की लहरों के बीच पार्टनर के साथ एक-दूसरे को गुलाल लगाना और म्यूजिक की धुन पर थिरकना कपल्स के लिए एक मॉडर्न और बेहद यादगार अनुभव साबित होगा.
4. कुमाऊं
अगर आप शोर-शराबे से दूर शांति से होली मनाना चाहते हैं, तो उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र की 'बैठकी होली' का हिस्सा बनें. यहां की पहाड़ी संस्कृति और पारंपरिक लोक संगीत के साथ होली खेली जाती है. पार्टनर के साथ शांति से बैठकर शास्त्रीय संगीत का आनंद लेना और हल्की-फुल्की होली खेलना मन को बहुत सुकून देता है.
यह भी पढ़ें: भारत के वो 5 शहर, जहां की होली देखने दुनिया भर से आते हैं लोग
5. वृन्दावन
अगर आप होली के पारंपरिक और आध्यात्मिक रंग में डूबना चाहते हैं, तो वृन्दावन की 'फूलों वाली होली' जरूर देखें. यहां रंगों की जगह फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली जाती है. पार्टनर के साथ फूलों की इस बारिश का हिस्सा बनना एक बहुत ही सुखद और रोमांटिक एहसास है.