ऋषिकेश
ऋषिकेश (Rishikesh) भारत के उत्तराखंड राज्य (Uttarakhand) के देहरादून जिले (Dehradun) में स्थित हिंदूओं के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है. इसे तीर्थ नगर के रूप में जाना जाता है. यहां हिंदू संत ज्ञान की तलाश में ध्यान करने के लिए आते रहते हैं (Rishikesh Hindu Pilgrimage)
हिंदुओं की सबसे पवित्र नदियों में से एक गंगा (Holy River Ganga), ऋषिकेश से होकर बहती (Ganges in Rishikesh) है. ऋषिकेश में गंगा के किनारे कई प्राचीन और नए बने मंदिर हैं जिसके दर्शन के लिए दुनिया भर के भक्त यहां आते हैं. यहां के मंदिरों में शत्रुघ्न मंदिर (Shatrughna Temple), भारत मंदिर (Bharat Mandir), लक्ष्मण मंदिर (Laksham Mandir) शंकराचार्य द्वारा स्थापित प्राचीन मंदिर प्रमुख हैं. शत्रुघ्न मंदिर राम झूला के पास और लक्ष्मण मंदिर लक्ष्मण झूला (Lakshman Jhula) के पास स्थित है जो तमाम श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित करता है.
ऋषिकेश पौराणिक "केदारखंड" का हिस्सा रहा (Part of Kedarkhand) है. किवदंतियों की मानें तो भगवान राम (Lord Ram) ने लंका के असुर रावण (Ravan) को मारने के लिए यहां तपस्या की थी, और उनके छोटे भाई लक्ष्मण ने दो जूट की रस्सियों का उपयोग करके गंगा नदी को पार किया, जहां वर्तमान में 'लक्ष्मण झूला' है.
ऋषिकेश, वर्ष 1989 से मार्च के पहले सप्ताह में वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव की मेजबानी करता आ रहा है.
यह एक तहसील है जो उत्तरी भारत में हिमालय की तलहटी में स्थित है और इसे गढ़वाल हिमालय का प्रवेश द्वार (Gateway to the Garhwal Himalayas) कहते हैं. साथ ही, इसे विश्व की योग राजधानी के रूप में भी जाना जाता (Yoga Capital of the World) है. यह हरिद्वार से 21 किमी और राज्य की राजधानी देहरादून से 45 किमी दूर स्थित (Rishikesh Location) है. यह उत्तराखंड राज्य का सातवां सबसे अधिक आबादी वाला शहर (Rishikesh, 7th most populated city in Uttarakhand) है.
.
Best Weekend Getaways from Delhi: अगर आप वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं और समझ नहीं आ रहा कि कहां जाए तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको दिल्ली के आसपास की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप आसानी से 1-2 दिन की ट्रिप कम खर्च में प्लान कर सकते हैं.
सितंबर में नॉर्थ इंडिया की कई जगहें हरियाली, पहाड़ों और झरनों से और खूबसूरत हो जाती हैं. अगर इस महीने घूमने का प्लान बना रहे हैं तो धर्मशाला से पचमढ़ी और दीघा जैसी इन 9 शानदार जगहों को अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
Budget Trips from Delhi: सितंबर में घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन बजट ज्यादा नहीं है. तो दिल्ली से 6 हजार रुपये के बजट में आप कई खूबसूरत जगहों की 1 रात और 2 दिन की ट्रिप प्लान कर सकते हैं. ऋषिकेश से लेकर जयपुर और मथुरा-वृंदावन तक, ये जगहें वीकेंड पर घूमने के लिए बढ़िया ऑप्शन हैं.
ऋषिकेश के एक होटल में 16 वर्षीय किशोरी से कथित मारपीट और रेप के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुफियान समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी के मोबाइल से घटना के समय की तस्वीरें और वीडियो मिले हैं. होटल मैनेजर वैभव गुप्ता और ऑपरेटर राहुल अग्रवाल पर भी लापरवाही के आरोप हैं.
देहरादून की ऋषिकेश पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर जगजीत उर्फ जग्गा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक गिरोह पर भूमि और पारिवारिक विवादों में दखल, धमकी, मारपीट, अवैध वसूली और ब्लैकमेलिंग के आरोप हैं. पुलिस रिकॉर्ड में 2016 से 2026 के बीच 11 मुकदमे दर्ज हैं. एक आरोपी अभी फरार है.
उत्तराखंड में बारिश के बीच पहाड़ से पत्थर और मलबा गिरने से बद्रीनाथ-केदारनाथ हाईवे-07 बंद हो गया है. भल्लेगांव के पास सड़क पर मलबा आने से यातायात थम गया. रास्ता साफ करने के लिए टीमें और मशीनें मौके पर जुटी हैं.
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच ऋषिकेश से हैरान करने वाला रेस्क्यू वीडियो सामने आया है... बीन नदी में तेज बहाव के बीच मैक्स वाहन पलट गया, जिसमें दो लोग फंस गए थे... सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और अपनी जान की परवाह किए बिना रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया... कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया...
ऋषिकेश में मां-बेटी बीती रात सड़क पार करते हुए पानी से भरे गड्ढे में गिर गई. पानी में करंट फैला हुआ था, जिसके कारण दोनों की मौत हो गई. बिजली विभाग के कार्यपालक इंजीनियर शक्ति सिंह ने पीड़ित परिवार को 8 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की.
Monsoon Destinations in India: मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन बजट की चिंता भी सता रही है. आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप 10 हजार रुपये से कम खर्च में 2 से 3 दिन की शानदार और यादगार ट्रिप का आनंद ले सकते हैं.
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने 20 जुलाई को प्रभात ध्यानी की अवैध हिरासत पर पुलिस की कड़ी फटकार लगाई है. प्रभात ध्यानी संसद मार्च में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे, लेकिन ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया था. अब अदालत ने पुलिस की इस कार्रवाई को गैर-कानूनी बताया.
Monsoon destinations in Uttarakhand: अगर आप इस मानसून पहाड़ों की सैर का प्लान बना रहे हैं तो उत्तराखंड आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको यहां की कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप दोस्तों, परिवार या सोलो ट्रिप के लिए घूमने का प्लान बना सकते हैं.
उत्तराखंड के देहरादून-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकास और पर्यावरण के बीच एक बड़ी जंग छिड़ गई है. 'सात मोड़' के जंगलों में भानियावाला–जॉलीग्रांट–ऋषिकेश फोर-सिक्स लेन परियोजना और फ्लाईओवर निर्माण के लिए 3000 से अधिक हरे-भरे पेड़ों की कटाई का काम तेजी से चल रहा है.
देहरादून के ऋषिकेश में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जब 32 वर्षीय सुमित गौड़ पर अपनी 63 वर्षीय मां उषा देवी गौड़ को गोली मारने का आरोप लगा. पुलिस के मुताबिक 12 बोर के तमंचे से चली गोली महिला के माथे पर लगी. घायल महिला का एम्स ऋषिकेश में इलाज जारी है.
Uttarakhand Monsoon Rain: उत्तराखंड में मॉनसून की दस्तक के साथ ही बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. राज्य के कई जिलों में लगातार बारिश की वजह से जनजीवन प्रभावित है. कई इलाकों में भूस्खलन होने से सड़कें बंद हैं. बद्रीनाथ हाईवे बंद होने से यातायात पर असर पड़ा है.
Best places to visit in Uttarakhand: उत्तराखंड में ऐसी कई खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप परिवार या दोस्तों के साथ कुछ दिन सुकून भरी छुट्टियां बिता सकते हैं. आज हम आपको उत्तराखंड की कुछ खास जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप अपने परिवार के साथ फुर्सत के कुछ यादगार पल बिता सकते हैं.
टिहरी गढ़वाल में गंगा नदी को तैरकर पार करने की शर्त चार युवकों पर भारी पड़ गई. तेज बहाव और गहराई के कारण वे बीच धारा में फंस गए और मदद की गुहार लगाने लगे. सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
Virat Kohli & Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मानसिक शांति के लिए अक्सर किसी न किसी आध्यात्मिक जगह पर जाते रहते हैं. जानें वो कौन सी जगह हैं जहां उन्हें जाकर सच्चा सुकून हासिल होता है.
ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा नदी में स्नान कर रहे दो पर्यटक तेज बहाव में बह गए. SDRF की टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर शाम तक उनकी कोई जानकारी नहीं मिली.
अगर आप भी घूमने के शौकीन हैं, लेकिन दोस्तों की वजह से बार-बार आपका प्लान कैंसिल हो रहा है तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. भारत की 5 ऐसी शानदार जगहें हैं, जहां आप अकेले ही जा सकते हैं और आपको काफी मजा भी आएगा. आइए आपको सोलो ट्रैवलर्स के लिए बेस्ट डिस्टिनेशन के बारे में डिटेल में बताते है.
अगर आप दिल्ली के आस-पास रहते हैं और भागदौड़ से दूर किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको कुछ ऐसे जगह के बारे में बताएंगे जहां आप कम बजट और कम समय में नेचर, ठंडे मौसम और सुकून भरे माहौल का आनंद ले सकते हैं.
ऋषिकेश के काले की ढाल क्षेत्र में हरियाणा से आए पर्यटकों के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार विवाद एक महिला से हुई गलतफहमी के बाद शुरू हुआ. घटना में पर्यटकों को चोटें आईं और उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हुई.