यामाहा
यामाहा (Yamaha) मोटर कंपनी लिमिटेड एक जापानी मोटरसाइकिल कंपनी है जो समुद्री उत्पादों की निर्माता कंपनी भी है. यामाहा की स्थापना 1955 में हुई थी (Foundation of Yamaha). इसका मुख्यालय जापान के इवाटा, शिझुओका में है (Headquarter Yamaha).
कंपनी के संस्थापक और पहले अध्यक्ष जेनिची कावाकामी के नेतृत्व में, यामाहा मोटर ने 1955 में अपना पहला उत्पाद YA-1 के नाम से किया. यह बाइक 125cc की थी जिसने अपनी कक्षा में तीसरी माउंट फ़ूजी एसेंट रेस जीती.
कंपनी के उत्पादों में मोटरसाइकिल, स्कूटर, बोट, पाल नौकाएं, स्विमिंग पूल, उपयोगिता नौकाएं, मछली पकड़ने वाली नौकाएं, आउटबोर्ड मोटर्स, 4-पहिया एटीवी, मनोरंजक ऑफ-रोड वाहन, गो-कार्ट इंजन, गोल्फ कार्ट शामिल हैं. कंपनी विभिन्न प्रकार के उत्पादों के आयात और बिक्री, पर्यटन व्यवसायों के विकास और अवकाश के प्रबंधन, मनोरंजक सुविधाओं और संबंधित सेवाओं में भी शामिल है (Yamaha Productions).
यामाहा की मोटरसाइकिल की बिक्री के हिसाब से दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी कंपनी है और यामाहा वाटर व्हिकल बिक्री में विश्व में सबसे आगे है (Yamaha Water Vehicle).
Yamaha ने भारतीय बाजार में 200 सीसी के सेगमेंट में एंट्री कर ली है. कंपनी ने यामाहा वाईजेडएफ-आर 2 (YZF-R2) को लॉन्च किया है. बाइक का डिजाइन काफी हद तक सिबलिंग आर-15 से प्रेरित नजर आता है. इस बाइक को कंपनी ने तीन वेरिएंट में लॉन्च किया है. आइए जानते हैं इस बाइक की कीमतें और दूसरी खास बातें.
यामाहा ने अपने 125 सीसी इंजन वाले दोनों स्कूटर्स को अपडेट कर दिया है. फसीनो और रेजेडआर के 2026 एडिशन में कलर और नई स्क्रीन जोड़ी गई है. अब इन स्कूटर्स में टीएफटी स्क्रीन का विकल्प मिलेगा. ये स्क्रीन टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ आती है. यामाहा ने इन स्कूटर्स की कीमतों को भी अपडेट किया है. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.
Yamaha R2 को कंपनी आगामी 27 अगस्त को बिक्री के लिए लॉन्च करेगी. कंपनी ने इसकी ऑफिशियल बुकिंग शुरू कर दी है.
Yamaha FZ Blue Flex launch: यामाहा ने अपनी नई बाइक को लॉन्च कर दिया है, जो फ्लेक्स प्यूल पर चल सकती है. यानी आप इस बाइक को E20 पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं और E85 पर भी. अगर आप फ्यूचर रेडी बाइक की तलाश में हैं, तो फ्लेक्स फ्यूल वाली बाइक्स की लिस्ट एक नया नाम जुड़ गया है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.
Yamaha NMax 155 को कंपनी भारतीय बाजार में अगले साल लॉन्च कर सकती है. ये एक प्रीमियम मैक्सी स्कूटर है जो 155 सीसी के लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस है.
बाइक्स में एडवांस सेफ्टी फीचर्स तेजी से बढ़ रहे हैं. पिछले कुछ सालों में हमने ADAS और इलेक्ट्रिक क्लच जैसे फीचर्स को बाइक्स में जुड़ते देखा है. अब कंपनियां एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल को बाइक में लाने की तैयारी में लगी हैं. जापानी टू-व्हीलर निर्माता यामाहा ने एक नए सिस्टम का पेटेंट फाइल किया है, जो कार में मिलने वाले एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल की तरह काम करता है.
भारत में इन दिनों इथेनॉल ब्लेंडिंग पर खूब चर्चा हो रही है. वैसे भारत में जिसकी चर्चा हो रही है, दुनिया के कई देशों में वैसी गाड़ियां मौजूद हैं. ऐसी ही एक बाइक यामाहा ने ब्राजील में लॉन्च की है, जो पूरी तरह से इथेनॉल पर चल सकती है. यानी E100 पर चलने वाली बाइक. क्या ये बाइक भारत में लॉन्च होगी. आइए जानते हैं क्या है कंपनी का प्लान.
भारत में इन दिनों फ्यूचर फ्यूल पर काफी चर्चा हो रही है. चर्चा की वजह सरकार की ओर से आया एक नोटिफिकेशन है, जिसमें E85 और E100 फ्यूल की बात की गई है. इसके बाद लोगों के मन में सवाल है कि क्या पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा एक बार फिर बढ़ने वाली है. ऐसे में अगर आप फ्यूचर को लेकर चिंतित हैं, तो कुछ फ्लेक्स फ्यूल बाइक पर नजर डाल सकते हैं.
Yamaha की बाइक और स्कूटर खरीदने के लिए अब आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. कंपनी ने अपने विभिन्न मॉडल्स की कीमतों में इजाफा कर दिया है. ब्रांड ने Yamaha R15 से लेकर MT-15 तक की कीमतों को बढ़ाया है. वहीं स्कूटर्स की बात करें, तो फसीनो से लेकर एरॉक्स तक अब महंगे हो गए हैं. आइए जानते हैं इनकी नई कीमतें.
यामाहा ने एक बाइक लॉन्च की है, जो बेहद खास है. क्योंकि इस बाइक को ना सिर्फ पेट्रोल पर बल्कि इथेनॉल पर भी चलाया जा सकता है.
Yamaha Tricity 300 में कंपनी ने तीन पहिए दिए हैं. इसके अलावा इस स्कूटर में एयरबैग (Airbag) भी दिया गया है.
Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.
Yamaha EC-06 को फिलहाल महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में ही बिक्री के लिए लॉन्च किया गया है. इसे जल्द ही अन्य बाजारों में भी पेश करने की योजना है. मूल रूप से बेंगलुरु बेस्ड स्टार्टआप रिवर इंडी के स्कूटर पर बेस्ड इस मॉडल पर 3 साल की वारंटी दी जा रही है.
Yamaha Aerox E कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में पेश किया जाने वाला पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. सिंगल चार्ज में ये स्कूटर 106 किमी की रेंज देगा.
Yamaha XSR 155 सिर्फ एक मोटरसाइकिल नहीं, बल्कि जापानी इंजीनियरिंग और नियो-रेट्रो डिजाइन फिलॉसफी का शानदार मेल है. इसमें कंपनी ने एक पावरफुल इंजन दिया है जो अपनी रिफाइनमेंट और हाई-रेविंग नेचर के लिए जाना जाता है, जो इस बाइक को एक बेहद स्मूथ राइडिंग एक्सपीरियंस देता है.
Yamaha Motor Pakistan: जापान की दिग्गज़ दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने ऐलान किया है कि, वो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में अपने ऑपरेशन को बंद करने जा रही है. स्थानीय डीलरों का कहना है कि, पाकिस्तान में आम लोगों की घटती आय के चलते लोगों का ध्यान सस्ती बाइक्स की तरफ गया है और लोग महंगी बाइक्स खरीदने में कतरा रहे हैं.
Yamaha Ray ZR and Fascino: यामहा इंडिया ने अपने मशहूर स्कूटरों Ray ZR और Fascino को नए फीचर्स और कलर ऑप्शन के साथ अपडेट कर बाजार में पेश किया है. इनकी शुरुआती कीमत 79,340 रुपये (एक्स-शोरूम) है.
Yamaha FZ X Hybrid: यामहा मोटर इंडिया ने अपने हाइब्रिड व्हीकल लाइनअप को अपडेट करते हुए नई मोटरसाइकिल 'FZ X Hybrid' को लॉन्च किया है.
Yamaha Electric Scooter: यामाहा अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर को पेश करने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी ने इंडियन स्टार्टअप रिवर मोबिलिटी के साथ साझेदारी की है.
2025 Yamaha Aerox 155 को कंपनी ने नए कलर ऑप्शन और ग्राफिक्स के साथ अपग्रेड कर के लॉन्च किया है. ख़ास बात ये है कि नए इंजन और फीचर अपडेट के बावजूद कंपनी ने इस स्कूटर की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है.
Yamaha FZ-S Fi Hybrid: यामहा ने देश की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल को आज बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. मूल रूप से FZ-S Fi पर ही बेस्ड मॉडल है, लेकिन कंपनी ने इस बाइक के इंजन मैकेनिज्म और तकनीकी में कुछ बदलाव किया है.