त्योहारों का सीजन आते ही कंपनियों ने डिस्काउंट और दूसरे ऑफर्स का ऐलान करना शुरू कर दिया है. टू-व्हीलर सेगमेंट में यामाहा ने अपने पोर्टफोलियो के लिए फेस्टिव स्कीम का ऐलान कर दिया है. इसके तहत कंपनी इंश्योरेंस और लो डाउन पेमेंट का ऑफर दे रही है. ये ऑफर 125 सीसी के स्कूटर्स और 150 सीसी की बाइक्स पर मिल रहा है.
इन प्रमोशनल ऑफर्स का फायदा देशभर में मौजूद यामाहा की डीलरशिप पर उठाया जा सकता है. यामाहा का फेस्टिव ऑफर फैसिनो 125 और रेजेडआर 125 स्कूटर्स के साथ एफजेड, एक्सएसआर 155, आर15 और एमटी 15 बाइक पर मिल रहा है. आइए जानते हैं इस टू-व्हीलर्स पर मिल रहे ऑफर्स की डिटेल्स.
कंपनी अपने फैसिनो 125 (Yamaha Fascino 125) और रेजेडआर 125 (RayZR 125) हाइब्रिड स्कूटर पर ऑफर दे रही है. इसके तहत 3399 रुपये का इंश्योरेंस बेनिफिट्स मिल रहा है. साथ ही इन दोनों ही स्कूटर्स को 2,499 रुपये के मिनिमम डाउनपेमेंट पर खरीदा जा सकता है.
यह भी पढ़ें: बंद हो सकती है लोगों की चहेती Yamaha R15M... ये बाइक बनेगी वजह
यामाहा फैसिनो 125 की कीमतें 78,980 रुपये एक्स शोरूम नई दिल्ली से शुरू होती है. ये स्कूटर मल्टीपल कलर ऑप्शन में आता है. इसके अलावा रेजेडआर 125 की बात करें, तो इसकी कीमत 80,680 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.
कंपनी की बाइक्स को भी आप इस फेस्टिव सीजन में ऑफर्स पर खरीद सकते हैं. यामाहा एफजेड (Yamaha FZ) मोटरसाइकिल लाइन-अप पर 5,999 रुपये तक के इंश्योरेंस बेनिफिट्स मिलेंगे. इसके अलावा 3,900 रुपये की मिनिमम डाउन पेमेंट के साथ आप इन बाइक्स को खरीद सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Ethanol पर चलने वाली बाइक कब लाएगा Yamaha? कंपनी ने बताया क्या है प्लान
155 सीसी की बात करें, तो यामाहा एक्सएसआर 155 (XSR 155) पर 5,555 रुपये तक के इंश्योरेंस बेनिफिट्स मिलेंगे. वहीं इस बाइक के लिए कंज्यूमर्स को 4,999 रुपये की मिनिमम डाउन पेमेंट करनी होगी. इसके अलावा आर15 (Yamaha R15) और एमटी 15 (Yamaha MT15) को 4,999 रुपये की मिनिमम डाउन पेमेंट पर खरीदा जा सकता है.