Yamaha की खास बाइक लॉन्च, बिना पेट्रोल सिर्फ Ethanol पर चलेगी

06 May 2026

By: Abhishek Mishra

खास है ये बाइक

यामाहा ने एक बाइक लॉन्च की है, जो बेहद खास है. क्योंकि इस बाइक को ना सिर्फ पेट्रोल पर बल्कि इथेनॉल पर भी चलाया जा सकता है.

Photo: yamaha-motor.com.br

इथेनॉल पर चलेगी बाइक

यहां E20 पेट्रोल की बात नहीं हो रही है, बल्कि E100 की हो रही है, जिस पर ये बाइक चल सकती है. हालांकि ये बाइक भारत में लॉन्च नहीं हुई है. 

Photo: yamaha-motor.com.br

कितनी है कीमत? 

हम बात कर रहे हैं Yamaha Factor 150 की, जिसे कंपनी ने ब्राजील में लॉन्च किया है. जहां इसकी कीमत 18,490 ब्राजीलियन रियल है. 

Photo: yamaha-motor.com.br

FZ-S जैसा है डिजाइन 

भारत में इस बाइक की कीमत लगभग 3.57 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. इसका डिजाइन भारत में मिलने वाली Yamaha FZ-S Fi V4 से काफी मिलता है. 

Photo: yamaha-motor.com.br

इंजन और पावर 

यामाहा ने फैक्टर को रग्ड कम्यूटर के तौर पर लॉन्च किया है. इसमें 150cc का एयर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 12.2 पीएस की पावर प्रोड्यूस करता है. 

Photo: yamaha-motor.com.br

क्यों खास है ये इंजन? 

इथेनॉल पर ये बाइक 12.4 पीएस की पावर और 13 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है. इस बाइक को खास बनाता है इसका इथेनॉल पर काम करने वाला इंजन. 

Photo: yamaha-motor.com.br

E100 पर हो रही चर्चा

भारत में हाल में ही इथेनॉल को लेकर सड़क परिवहन मंत्रालय ने एक ड्राफ्ट जारी किया है. इस ड्राफ्ट में E85 और E100 जैसी इथेनॉल ब्लेंडिंग की चर्चा की गई है. 

Photo: yamaha-motor.com.br

आ सकती है भारत 

यामाहा के पास पहले से ही फैक्टर जैसे प्रोडक्ट हैं, जिन्हें भारत में कुछ बदलाव के साथ लॉन्च किया जा सकता है. ये बाइक मल्टीपल कलर में आती है.

Photo: yamaha-motor.com.br

मिलते हैं खास फीचर्स

बाइक में फुल डिजिटल एलसीडी कंसोल, एलईडी लाइट्स और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है. इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है.

Photo: yamaha-motor.com.br

Read Next