8 June 2026
By: Aaj Tak Auto
इंडियन स्कूटर मार्केट में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. अब तक 110-125 सीसी वाले इस मार्केट में हैवी और बड़े मैक्सी स्कूटरों की संख्या बढ़ने वाली है.
Photo: Hondatwoheelrs.com
इसी बीच जापानी दोपहिया वाहन निर्माता यामाहा भी अपना नया प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर Yamaha NMax 155 लॉन्च करने की तैयारी में है.
Photo: yamaha-motor.eu
ऑटोकार की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इस नए स्कूटर को अगले साल तक भारतीय बाजार में उतार सकती है.
Photo: yamaha-motor.eu
इस स्कूटर को 2024 ऑटो एक्सपो में भी प्रदर्शित किया गया था, जिसके बाद से इसके लॉन्च को लेकर लगातार चर्चा चल रही थी.
Photo: yamaha-motor.eu
Yamaha NMax 155 का डिजाइन काफी यूनिक है. इसके अलावा इसमें एक पावरफुल इंजन भी देखने को मिलेगा.
Photo: yamaha-motor.eu
इस स्कूटर में 155 सीसी का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया जाएगा, जो 15hp की पावर और 14Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.
Photo: yamaha-motor.eu
NMax 155 में अंडरबोन फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए इसके फ्लोरबोर्ड में स्टोरेज नहीं मिलेगा. हालांकि, इसकी अंडरसीट स्टोरेज क्षमता 25 लीटर है.
Photo: yamaha-motor.eu
Yamaha NMax 155 में आगे टेलीस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. जो लंबी दूरी की यात्रा को भी कम्फर्टेबल बनाएंगे.
Photo: yamaha-motor.eu
1340 मिमी व्हीलबेस के साथ आने वाले इस स्कूटर में 13 इंच के पहिए दिए गए हैं, जबकि इसके सीट ऊंचाई 770 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 125 मिमी बताया गया है.
Photo: yamaha-motor.eu
फुल फ्यूल टैंक के साथ Yamaha NMax 155 का वजन 135 किलोग्राम है. जो औसत स्कूटर से थोड़ा ज्यादा है, लेकिन इसका असर राइड क्वॉलिटी पर भी देखने को मिलेगा.
Photo: yamaha-motor.eu
इसमें 4.2 इंच का कलर TFT डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कीलेस इग्निशन, ऑल-एलईडी लाइटिंग, स्टार्ट-स्टॉप तकनीक और फ्रंट एप्रन पर दो स्टोरेज कंपार्टमेंट दिए गए हैं.
Photo: yamaha-motor.eu
विदेशी बाजारों में यह स्कूटर रियर डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS के साथ आता है. हालांकि, भारतीय मॉडल में कौन-कौन से फीचर्स मिलेंगे, यह लॉन्च के समय साफ होगा.
Photo: yamaha-motor.eu
कीमत के बारे में कुछ भी कहना थोड़ा मुश्किल है. लेकिन इसकी कीमत Aerox 155 से ज्यादा हो सकती है. फिलहाल Aerox 155 की कीमत 1.43 लाख रुपये है.
Photo: yamaha-motor.eu