scorecardresearch
 

Yamaha ने दिया झटका, XSR 155 की कीमत बढ़ाई, नए वेरिएंट भी किए लॉन्च

Yamaha XSR 155 का नया कलर वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. साथ ही ब्रांड ने इस बाइक की कीमतों को भी रिवाइस किया है. हालांकि, बेस वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. अब ये बाइक 5 कलर ऑप्शन में मिलेगी. कंपनी ने इसे रेट्रो लुक के साथ पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. आइए जानते हैं इसकी कीमत.

Advertisement
X
Yamaha XSR 155 अब कुल 5 कलर ऑप्शन में मिलती है. (Photo: ITG)
Yamaha XSR 155 अब कुल 5 कलर ऑप्शन में मिलती है. (Photo: ITG)

Yamaha ने भारतीय बाजार में हाल में लॉन्च हुई Yamaha XSR 155  का नया मॉडल लॉन्च किया है. हाल में ही रिपोर्ट्स आईं थी कि कंपनी इस मॉडल की कीमतों में इजाफा कर सकती है. हालांकि, कीमतों में बढ़ोतरी के साथ ही कंपनी ने इसका नया कलर वेरिएंट भी लॉन्च किया है. 

Yamaha XSR 155 का मैटेलिक ब्लैक कलर वेरिएंट लॉन्च हुआ है. इसमें गोल्डन USD फोर्क दिया है. इसके अलावा बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है. अब Yamaha XSR 155 को पांच कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है. आइए जानते हैं इस बाइक की कीमत और दूसरी खास बातें. 

कितनी है कीमत? 

Yamaha XSR 155 का मैटेलिक ब्लैक कलर टॉप वेरिएंट में मिलेगा. बाइक के टॉप वेरिएंट की कीमत 1,58,990 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इस कीमत पर बाइक का ग्रेइश ग्रीन मैटेलिक कलर भी आता है. Yamaha XSR 155 के बेस वेरिएंट की कीमत 1,49,990 रुपये से शुरू होती है. इस कीमत पर आपको मैटेलिक ब्लू कलर वेरिएंट मिलेगा. 

यह भी पढ़ें: स्पोर्टी लुक... 106KM रेंज! Yamaha का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox E पेश

Yamaha XSR 155 का कलर कीमत (एक्स शोरूम)
मैटेलिक ब्लू 1,49,990 रुपये
विविड रेड 1,52,990 रुपये
मैटेलिक ग्रे 1,56,990 रुपये
ग्रेइश ग्रीन मैटेलिक 1,58,990 रुपये
मैटेलिक ब्लैक  1,58,990 रुपये

क्या हैं फीचर्स? 

Yamaha XSR 155 उसी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिस पर Yamaha R15 और MT-15 बेस्ड है. बाइक में 155cc का लिक्विड कूल्ड, 4 वॉल्व इंजन दिया गया है. ये इंजन 13.5 kW की पावर और 14.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ कंपनी ने 6 स्पीड का गियर बॉक्स दिया है. Yamaha XSR 155

Advertisement

बाइक को यामाहा के डेल्टाबॉक्स फ्रेम पर तैयार किया गया है. इसमें ऐलुमिनियम स्विंगआर्म, USD फ्रंट फॉर्क, मोनोक्रॉस रियर सस्पेंशन, डुअल चैनल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. बाइक में 17-inch के वील्स दिए गए हैं. Yamaha XSR 155 को कंपनी ने रेट्रो-मॉर्डन लुक दिया है. 

यह भी पढ़ें: Yamaha XSR 155: मॉडर्न-रेट्रो लुक... धांसू फीचर्स! दिल जीत लेगी यामाहा की नई बाइक, देखें तस्वीरें

इसमें रेट्रो स्टाइल के साथ स्पोर्टी परफॉर्मेंस मिलती है. कंपनी ने इसे पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया था. लॉन्च के बाद इस बाइक को लोगों ने काफी पसंद किया. हालांकि, इसकी कीमत सेगमेंट की दूसरी बाइक से थोड़ी ज्यादा लगती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement