सितंबर का महीना यामाहा के लिए अच्छा रहा है. कंपनी ने पिछले साल सितंबर के मुकाबले इस साल 10 परसेंट ज्यादा गाड़ियां घरेलू मार्केट में बेची हैं. भारत में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर रेजेडआर (Yamaha RayZR) रही है. हालांकि, ईयर-ऑन-ईयर इस दोपहिया की बिक्री में कमी आई है.
2025 के सितंबर में कंपनी ने जहां 73,307 गाड़ियां बेची थीं. वहीं सितंबर 2026 में कंपनी ने 80,782 गाड़ियां बेची हैं. अगस्त के मुकाबले ग्रोथ 17.42 परसेंट की है. अगस्त में कंपनी ने 68,796 यूनिट्स बेची थीं. सबसे ज्यादा ग्रोथ वाली यामाहा की बात करें, तो यामाहा फसीनो (Yamaha Fascino) टॉप है.
इस स्कूटर की सेल्स में 90.58 परसेंट का इजाफा हुआ है. इस स्कूटर की 11,349 यूनिट्स सितंबर में बिकी हैं. पिछले साल सितंबर महीने में कंपनी ने 5,955 यूनिट्स को बेचा था. यानी ईयर-ऑन-ईयर सेल्स में 90 परसेंट से ज्यादा की ग्रोथ हुई है. इस टू-व्हीलर का यामाहा की कुल सेल्स में शेयर 14.05 परसेंट है.
यामाहा के इस स्कूटर में 125 सीसी का एयर कूल्ड 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है. स्कूटर 8.2 पीएस की पावर और 10.3 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें कलर टीएफटी मीटर मिलता है. इसमें कई कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं. स्कूटर में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल, एसएमएस, ईमेल अलर्ट्स, ऐप कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: लॉन्च से पहले ही टूट पड़े लोग, Yamaha YZF-R2 भारत में लॉन्च, इतनी है कीमत
यामाहा फसीनो का क्लेम्ड माइलेज 68 किलोमीटर प्रति लीटर का है. हालांकि, रियल लाइफ माइलेज कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है. इस स्कूटर की कीमत 78,980 रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. वहीं इसका टॉप वेरिएंट 99 हजार रुपये की एक्स शोरूम नई दिल्ली कीमत पर आता है.
कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल यामाहा रेजेडआर (Yamaha RayZR) है. सितंबर महीने में इस स्कूटर की 22,088 यूनिट्स कंपनी ने बेची है. वहीं आर15 दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर है, जिसकी 14,256 यूनिट्स कंपनी ने बेची हैं. तीसरे नंबर पर एफजेड है, जिसकी 13,583 यूनिट्स कंपनी ने सितंबर में बेची हैं.
यह भी पढ़ें: 1.42 रुपये रनिंग कॉस्ट, 79 हजार कीमत... YAMAHA के दो स्कूटर लॉन्च
चौथे नंबर पर फसीनो है, जिसकी 11,349 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं 5वें नंबर पर यामाहा एमटी 15 है, जिसकी 11,088 यूनिट्स कंपनी ने बेची हैं. एक्सएसआर की 5509 यूनिट्स, एरोक्स की 2416 यूनिट्स और इलेक्ट्रिक स्कूटर ईसी 06 की 493 यूनिट्स बिकी हैं.