300 सीसी इंजन, कमाल फीचर्स! Airbag वाला स्कूटर लॉन्च

18 March 2026

By: Ashwin Satyadev

दूर हुई बड़ी परेशानी

जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी यामाहा ने दोपहिया वाहन चालकों की एक बड़ी समस्या का समाधान कर दिया है.

Photo: yamaha-motor.eu

टू-व्हीलर को ज्यादा एक्सपोजर

स्कूटर हो या बाइक, दोपहिया चालकों को सड़क पर सबसे ज्यादा एक्सपोजर मिलता है. जिससे किसी भी दुर्घटना की स्थिति में चालक को गंभीर चोट लगती है.

Photo: Bajajauto.com

Airbag वाला स्कूटर

इसी को ध्यान में रखते हुए यामाहा ने ऐसा एडवांस स्कूटर लॉन्च किया है. जो इनबिल्ट एयरबैग के साथ आता है. 

Photo: yamaha-motor.eu

Yamaha Tricity 300

कंपनी ने इस स्कूटर Yamaha Tricity 300 नाम दिया है. हालांकि ये स्कूटर पहले से भी बाजार में उपलब्ध था, लेकिन अब इसमें एयरबैग जोड़ा गया है.

Photo: yamaha-motor.eu

Autoliv का सहयोग

यामाहा ने इस खास एयरबैग सिस्टम को टक्नोलॉजी और सेफ्टी की कंपनी Autoliv के साथ मिलकर डेवलप किया है. 

Photo: yamaha-motor.eu

कैसे काम करता है यह एयरबैग

यह एयरबैग स्कूटर के फ्रंट में लगाया गया है, इसे स्कूटर का डैशबोर्ड कह सकते हैं. टक्कर के वक्त एयरबैग तेजी से खुलकर राइडर के सामने आ जाता है. 

Photo: yamaha-motor.eu

कार वाला फीचर

यह वैसे ही काम करता है जैसे कार में एयरबैग खुलता है. कंपनी का दावा है कि इस सिस्टम से स्कूटर की राइडिंग या बैलेंस पर कोई असर नहीं पड़ता है.

Photo: yamaha-motor.eu

टेस्टिंग में पास

इस एयरबैग सिस्टम को तैयार करने के लिए एडवांस सिमुलेशन और असली क्रैश टेस्ट किए गए हैं. इन सभी टेस्ट के बाद ही इसे सुरक्षित माना गया है.

Photo: yamaha-motor.eu

क्या कहते हैं CEO

Autoliv के सीईओ माइकल ब्रैट का कहना है कि, कार चालकों के मुकाबले टू-व्हीलर राइडर्स के पास कम सेफ्टी होती है. लेकिन यह तकनीक उनकी जान बचाने में मदद करेगी.

Photo: yamaha-motor.eu

जैकेट में मिलते थे एयरबैग

अब तक बाइकर्स के लिए एयरबैग जैकेट या वेस्ट में मिलते थे. बहुत कम ऐसे वाहन हैं जिनमें यह तकनीक सीधे गाड़ी में दी गई हो.

Photo: neokavach.com

इस बाइक में भी एयरबैग

हालांकि ग्लोबल मार्केट में होंडा गोल्ड विंग एक ऐसा मॉडल है, जिसमें एयरबैग फीचर मिलता है. लेकिन अब इस लिस्ट में यामाहा भी शामिल हो गई है.

Photo: Honda.com

कितनी होगी कीमत

कंपनी ने इस स्कूटर को अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है. हालांकि अभी इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है. 

Photo: yamaha-motor.eu

3 पहियों वाला स्कूटर

बता दें कि Tricity 300 तीन पहियों वाला स्कूटर है. इसमें आगे की तरफ दो पहिए और पीछे एक पहिया दिया गया है.

Photo: yamaha-motor.eu

लंबी सीट

बड़ी, चौड़ी और लंबी सीट पर एक साथ दो लोग आसानी से सफर कर सकते हैं. इसके अलावा स्कूटर पर चौड़ा फ्लोरबोर्ड भी दिया गया है.

Photo: yamaha-motor.eu

इंजन और परफॉर्मेंस

इसमें कंपनी ने 292 सीसी की क्षमता का 4-स्ट्रोक लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलिंडर इंजन दिया है. जो 20.6 kW की पावर और 28.9 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

Photo: yamaha-motor.eu

स्कूटर का साइज

ये स्कूटर 2250 मिमी लंबा, 815 मिमी चौड़ा, 1470 मिमी उंचा है. इसके सीट ही हाईट 795 मिमी है और इसमें 1595 मिमी का व्हीलबेस मिलता है.

Photo: yamaha-motor.eu

मिलते हैं ये फीचर्स

स्कूटर में 4.2-इंच की टीएफटी स्क्रीन दी गई है. इसमें ऑन-स्क्रीन नेविगेशन और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं मिलती हैं.

Photo: yamaha-motor.eu

वजन और ग्राउंड क्लीयरेंस

242 किग्रा वजन वाले इस स्कूटर में 130 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. जो इसे खराब रास्तों पर भी आसानी से दौड़ने में मदद करता है.

Photo: yamaha-motor.eu

माइलेज

इसमें 13 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है. ये स्कूटर 3.3 लीटर पेट्रोल में 100 किमी का सफर कर सकती है. यानी औसतन 30 किमी/लीटर का माइलेज देता है.

Photo: yamaha-motor.eu

Read Next