scorecardresearch
 

Ethanol पर चलने वाली बाइक कब लाएगा Yamaha? कंपनी ने बताया क्या है प्लान

भारत में इन दिनों इथेनॉल ब्लेंडिंग पर खूब चर्चा हो रही है. वैसे भारत में जिसकी चर्चा हो रही है, दुनिया के कई देशों में वैसी गाड़ियां मौजूद हैं. ऐसी ही एक बाइक यामाहा ने ब्राजील में लॉन्च की है, जो पूरी तरह से इथेनॉल पर चल सकती है. यानी E100 पर चलने वाली बाइक. क्या ये बाइक भारत में लॉन्च होगी. आइए जानते हैं क्या है कंपनी का प्लान.

Advertisement
X
Yamaha Factor 150 को कंपनी ने ब्राजील में लॉन्च किया है. (Photo: ITG)
Yamaha Factor 150 को कंपनी ने ब्राजील में लॉन्च किया है. (Photo: ITG)

यामाहा मोटर इंडिया (Yamaha Motor India) भारतीय टू-व्हीलर बाजार में अपनी प्रीमियम और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड पहचान के लिए जानी जाती है. कंपनी इस पहचान को लगातार मजबूत करने पर काम कर रही है. पिछले दिनों यामाहा ने ब्राजील में अपनी  E100 कंप्लायंस बाइक फैक्टर 150 (Factor 150) को लॉन्च किया है. 

वैसे E100 और E85 को लेकर भारत में भी इन दिनों काफी चर्चा हो रही है. सरकार पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा को बढ़ाने पर विचार कर रही है. ऐसे में कई लोगों ने सवाल किया कि क्या यामाहा फ्लेक्स फ्यूल या अल्टरनेटिव फ्यूल वाली बाइक को भारत में लॉन्च करेगी. 

यामाहा मोटर इंडिया के सीनियर वायस प्रेसिडेंट, सेल्स रविंदर सिंह ने बताया कि ग्लोबल स्तर पर कंपनी कई अल्टरनेटिव फ्यूल टेक्नोलॉजीज पर काम कर रही है और भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर और रेगुलेटरी माहौल तैयार होने के बाद नई तकनीकों को यहां भी लाया जाएगा.

उन्होंने बताया, 'यामाहा भारत में हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर भी काम कर रही है. कंपनी पहले से Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid, Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid और Yamaha FZ-S Fi Hybrid जैसे मॉडल बेच रही है. इन गाड़ियों में स्मार्ट मोटर जनरेटर (SMG) टेक्नोलॉजी मिलती है, जो बेहतर माइलेज, स्मूद एक्सिलरेशन और ज्यादा रिफाइंड राइडिंग एक्सपीरियंस देती है.'

Advertisement

भारत को लेकर कंपनी का क्या है प्लान?

रविंदर सिंह ने बताया कि अप्रैल 2026 तक प्रीमियम सेगमेंट में कंपनी का मार्केट शेयर 13 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका है, जो इस स्पेस में कंपनी की मजबूत पकड़ को दिखाता है. खास बात यह है कि जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच कंपनी की प्रीमियम प्रोडक्ट सेल्स में पिछले साल के मुकाबले 43 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की है.

यह भी पढ़ें: Yamaha की खास बाइक लॉन्च, बिना पेट्रोल सिर्फ Ethanol पर चलेगी

उन्होंने बताया, 'भारत अब सिर्फ एक बड़ा बाजार नहीं, बल्कि कंपनी की ग्लोबल ग्रोथ स्ट्रैटजी का अहम हिस्सा बन चुका है. आने वाले पांच वर्षों में भारत कंपनी के लिए बिजनेस, इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब के तौर पर बड़ी भूमिका निभाएगा. वर्तमान में भारत यामाहा के ग्लोबल वॉल्यूम में लगभग 10 प्रतिशत योगदान देता है और कंपनी इसे और मजबूत करना चाहती है.'

रविंदर सिंह ने बताया कि यामाहा आने वाले समय में भारत में अपने प्रीमियम ब्रांड पोजिशनिंग को और मजबूत करेगी. कंपनी नए प्रोडक्ट्स, अपग्रेडेड मॉडल्स और बेहतर ग्राहक अनुभव पर फोकस कर रही है. मोटरसाइकिल सेगमेंट में कंपनी 'स्टेप-अप मॉडल्स' पर काम कर रही है, जबकि स्कूटर पोर्टफोलियो को भी विस्तार दिया जाएगा.

कौन से मॉडल चला रहे हैं ग्रोथ?

सिंह ने बताया, 'मोटरसाइकिल सेगमेंट में Yamaha XSR155 लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वहीं Yamaha R15 और Yamaha MT-15 की मांग में भी तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है. स्कूटर सेगमेंट में Yamaha Aerox 155 और Yamaha RayZR 125 Fi Hybrid कंपनी की ग्रोथ को मजबूत कर रहे हैं. खासकर Aerox ने प्रीमियम स्कूटर स्पेस में अपनी अलग पहचान बनाई है.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: Yamaha EC-06 : बोल्ड लुक... स्मार्ट फीचर्स! लॉन्च हुआ यामाहा का इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत है इतनी

कंपनी ने हाल में ही अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च किया है. यामाहा लंबे समय से परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड पेट्रोल वाहनों के लिए जानी जाती रही है. ऐसे में इलेक्ट्रिक दौर में उसी स्पोर्टी कैरेक्टर को बनाए रखना कंपनी के लिए बड़ी चुनौती है. 

इस पर रविंदर ने बताया, 'कंपनी ने इसे चुनौती नहीं बल्कि अवसर की तरह लिया है. यामाहा अब ऐसे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तैयार करने पर काम कर रही है, जो सिर्फ टेक्नोलॉजी में एडवांस ना हों, बल्कि राइडिंग के दौरान इमोशनल जुड़ाव भी पैदा करें. इसी क्रम में कंपनी ने अपना इलेक्ट्रिक मॉडल Yamaha EC-06 पेश किया है.'

उन्होंने बताया कि यामाहा भारत को एक बड़े एक्सपोर्ट हब के तौर पर भी विकसित कर रही है. कंपनी भारत में बने वाहनों को यूरोप, अमेरिका और जापान जैसे एडवांस बाजारों में भेज रही है. उदाहरण के तौर पर यामाहा रे जेडआर (Yamaha RayZR) को यूरोपीय देशों में एक्सपोर्ट किया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement