27 को आ रही Yamaha की धांसू बाइक, 10 हजार में बुकिंग शुरू

14 August 2026

By: Aaj Tak Auto

यामाहा की नई बाइक

यामाहा की नई स्पोर्ट्स बाइक Yamaha R2 को लेकर इंतजार अब खत्म होने वाला है. कंपनी भारत में इसे 27 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है.

Photo: global.yamaha

बुकिंग शुरू

लॉन्च से पहले ही बाइक की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है. ग्राहक यामाहा इंडिया की वेबसाइट के जरिए महज 10,000 रुपये देकर R2 को बुक कर सकते हैं.

Photo: global.yamaha

इन ग्राहकों को फायदा

शुरुआती 100 ग्राहकों को मॉन्सटर एनर्जी यामाहा मोटोजीपी के स्टार राइडर्स एलेक्स रिंस और फैबियो क्वार्टारो से मिलने का मौका भी मिल सकता है.

Photo: ITG

R15 के नीचे पोजिशन

Yamaha R2 को कंपनी R15 के नीचे और उससे ज्यादा किफायती स्पोर्ट्स बाइक के तौर पर पेश कर सकती है. 

Photo: ITG

इंजन 

इसमें R15 से इंस्पायर्ड करीब 200cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलने की उम्मीद है. यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आ सकता है.

Photo: ITG

VVA टेक्नोलॉजी

बाइक में यामाहा की वेरिएबल वॉल्व एक्चुएशन (VVA) तकनीक भी मिलने की संभावना है. R2 को कंपनी R15 के साथ ही भारतीय बाजार में बेचेगी.

Photo: global.yamaha

कैसी होगी बाइक

Yamaha R2 में कंपनी का डेल्टाबॉक्स फ्रेम दिया जा सकता है. बाइक में आगे इनवर्टेड फोर्क और पीछे लिंक्ड मोनोशॉक सस्पेंशन दिया जा सकता है.

Photo: global.yamaha

17-इंच के अलॉय व्हील्स

बाइक में 17-इंच के अलॉय व्हील्स होंगे और दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए जा सकते हैं. सेफ्टी के लिए डुअल-चैनल ABS और स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलेगा.

Photo: global.yamaha

TFT इंस्ट्रूमेंट

नई Yamaha R2 में TFT इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलने की उम्मीद है, जिसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स शामिल हो सकते हैं.

Photo: global.yamaha

प्रीमियम फीचर्स

बाइक में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल भी दिया जा सकता है. यानी कम कीमत वाली स्पोर्ट्स बाइक होने के बावजूद R2 में प्रीमियम फीचर्स का अच्छा पैकेज मिलेगा.

Photo: global.yamaha

कीमत और मुकाबला

Yamaha R2 की कीमत करीब 2.15 लाख रुपये हो सकती है. अगर कंपनी इसी कीमत के आसपास बाइक लॉन्च करती है, तो यह KTM RC 200 से मुकाबला करेगी.

Photo: ITG

Read Next