एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) का पूरा नाम विवेक आनंद ओबेरॉय है. वे अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे हैं. उन्होंने 2002 में हिंदी फिल्म 'कंपनी' और 'साथिया' में मुख्य भूमिका निभाते हुए अभिनय करियर की शुरुआत की. उन्हें दो फिल्मफेयर पुरस्कार मिले.
इसके बाद उन्हें कॉमेडी फिल्म 'मस्ती' (2004), हॉरर फिल्म 'काल' (2005) और एक्शन फिल्म 'शूटआउट एट लोखंडवाला' (2007) में सफलता मिली. फिल्म 'ओमकारा' (2006) और 'कुर्बान' (2009) में उनके सहायक अभिनय की प्रशंसा की गई. 2013 में 'ग्रैंड मस्ती' और 'कृष 3' में सहायक भूमिका की और सफल रहे. उसके बाद से उन्होंने कुछ दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी रोल किए जिनमें विवेगम (2017), लूसिफ़ेर (2019), विनय विद्या रामा (2019), और कडुवा (2022) शामिल है.
विवेक ओबेरॉय का जन्म 3 सितंबर 1976 को हैदराबाद में हुआ था. ओबेरॉय ने मेयो कॉलेज, अजमेर और मीठीबाई कॉलेज, मुंबई में अध्ययन किया. लंदन में अभिनेताओं की एक कार्यशाला में, उन्हें न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के निदेशक ने देखा, जो ओबेरॉय को न्यूयॉर्क ले गए, जहां उन्होंने फिल्म अभिनय में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की.
फिल्म 'क्यों! हो गया ना...' के दौरान विवेक ने अपने सह-कलाकार ऐश्वर्या राय को डेट किया. खबरों की मानें तो 2003 में, ओबेरॉय ने दावा किया कि ऐश्वर्या के पूर्व प्रेमी सलमान खान ने उन्हें धमकी दी थी. जिसके बाद 2005 में, ओबेरॉय और ऐश्वर्या का ब्रेकअप हो गया.
उन्होंने 29 अक्टूबर 2010 को कर्नाटक के मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी प्रियंका अल्वा से बैंगलोर में शादी की.उनका एक बेटा और एक बेटी है.
विवेक ओबेरॉय ने बताया कि उन्होंने सहरा शाह को 2 साल की उम्र में गोद लिया था. अब सहरा जल्द एक्टिंग डेब्यू करने वाली हैं. बेटी की इस नई शुरुआत को लेकर विवेक बेहद भावुक और गर्व महसूस कर रहे हैं.
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय आज जिस भी मुकाम पर हैं, उसका सबसे बड़ा क्रेडिट उनके पिता सुरेश ओबेरॉय को ही जाता है. विवेक का करियर बनाने के लिए सुरेश ने काफी स्ट्रगल किया है. उन्होंने अपने बेटे को सक्सेस दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी.
सुरेश ओबेरॉय ने बताया कि वह 2004 में BJP में कैसे शामिल हुए और बाद में राजनीति से क्यों दूर हो गए. एक्टर ने कहा कि उन्हें राजनीति से अच्छी एनर्जी नहीं मिली.
विवेक ओबेरॉय और आर. माधवन पर टिप्पणी करते हुए राज ठाकरे ने कई बड़े सवाल उठाए. इस दौरान उन्होंने युवाओं से जुड़े मुद्दों, शिक्षा और मौजूदा हालात पर भी खुलकर अपनी बात रखी.
आशा भोसले के अंतिम संस्कार के वक्त कई लोग शिवाजी पार्क में मौजूद दिखे. बॉलीवुड जगत के कई सितारे और संगीतकारों ने आशा ताई को अंतिम विदाई दी और उनके परिवार से भी मुलाकात की.
फिल्म ‘रामायण’ के 1600 करोड़ के बजट के साथ इसकी स्टारकास्ट की फीस भी चर्चा में है. रणबीर कपूर को सबसे ज्यादा फीस मिली है, जबकि यश, साईं पल्लवी और सनी देओल ने भी मोटी रकम चार्ज की है. फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल नोट शेयर किया. एक्टर ने उस समय के बारे में बात की जब वह पूरी तरह से टूट गए थे. जानिए उन्होंने क्या लिखा.
विवेक ओबेरॉय ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. अब डायरेक्टर ने विवेक की सलमान खान से लड़ाई और उससे एक्टर के करियर पर पड़े असर जैसी बातों पर रिएक्ट किया है.
अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच फिल्म ‘कुर्बान’ का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आतंकवाद की परिभाषा और वैश्विक राजनीति पर उठाए गए सवालों ने नई बहस छेड़ दी है. जानिए क्यों 15 साल पुराना ये सीन आज फिर चर्चा में है.
साउथ की एक्शन ड्रामा फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुई है. प्रभास के बाद सभी को विवेक ओबेरॉय के पहले लुक का इंतजार था. जिससे मेकर्स ने पर्दा उठा दिया है.
भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 61 रनों से रौंद दिया. इस जीत से बॉलीवुड सेलेब्स बेहद खुश हुए. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इंडियन टीम पर अपना प्यार बरसाया. जानते हैं कौन-कौन हुआ इंडिया की जीत से खुश...
संदीप रेड्डी वांगा की 'स्पिरिट' से प्रकाश राज के बाहर होने की खबर सामने आई. वजह ये बताई गई कि डायरेक्टर और एक्टर के बीच शूट के दौरान बहस हुई, जिससे ये फैसला लिया गया. हालांकि एक्टर ने इन बातों को महज अफवाह बताया है. लेकिन संदीप रेड्डी वांगा संग कंट्रोवर्सी का होना कोई पहली बार नहीं है.
संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की मच-अवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दीपिका पादुकोण के बाद, एक्टर प्रकाश राज के फिल्म छोड़ने की बातें चल रही हैं. क्या है वजह? जानें...
सलमान खान में बीते सालों में कितना फर्क आया है इसका खुलासा पुराने दोस्त प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने किया. उन्होंने बताया कि विवेक ओबेरॉय की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सलमान कैसे गुस्से से आग बबूला हो रहे थे. लेकिन उन्होंने एक्टर को चुपचाप लड़ने की रणनीति बताई.
विवेक ओबेरॉय अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. मगर उन्होंने अचानक फिल्मों से दूरी बनाकर बिजनेस का रुख कर लिया था. एक्टिंग में उनके करियर ने बैकसीट ले ली थी. अब विवेक के फिटनेस ट्रेनर रह चुके विनोद चन्ना ने एक्टर को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा की मच-अवेटेड फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज डेट सामने आ गई है. 'द राजा साब' के ठंडे बज के बीच, प्रभास की अपकिंग फिल्म का अनाउंसमेंट हुआ है जो फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा सकती है.
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय का नाम काफी सारी एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ा. इसके बारे में विवेक ने भी कई बारी खुलकर बात की. हाल ही में एक इंटरव्यू में विवेक ने बताया कि प्यार किस तरह उम्र के साथ बढ़ता है.
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय सालों से पर्दे से दूर रहे. डिप्रेशन और काफी सारी पर्सनल लाइफ में आई मुश्किलों का सामना किया. फिल्म इंडस्ट्री में भी विवेक ने काफी संघर्ष किया. अब ये 'मस्ती 4' में नजर आ रहे हैं.
विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में खुलासा किया है कि जब वो अमेरिका में फिल्म कुर्बान की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्हें पाकिस्तान से धमकी भरी कॉल्स आ रही थीं. एक्टर ने बताया कि वो इस दौरान काफी डर गए थे.
बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने कहा है कि शाहरुख खान को आने वाले दशकों में लोग भूल सकते हैं. उन्होंने राज कपूर का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे महान कलाकार भी समय के साथ इतिहास का हिस्सा बन जाते हैं.
विवेक ओबेरॉय ने अपने पहले बड़े फिल्म रोल 'कंपनी' के लिए झुग्गी में रहकर किरदार की तैयारी की थी. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल किया और झुग्गी में रहने के दौरान असली जीवन की कठिनाइयों को समझा था. डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने उन्हें शुरुआत में रिजेक्ट किया था, लेकिन उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें कास्टिंग दिलाई.