चावल (Rice) दुनिया के सबसे अधिक खाए जाने वाले खाद्यान्नों में से एक है. यह धान के पौधे से प्राप्त होता है और एशिया के कई देशों में लोगों के दैनिक भोजन का मुख्य हिस्सा है. भारत, चीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और वियतनाम जैसे देशों में चावल का व्यापक उत्पादन और उपभोग होता है.
भारत में चावल की खेती सदियों से की जाती रही है. देश के लगभग सभी राज्यों में इसकी खेती होती है, लेकिन पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और ओडिशा प्रमुख उत्पादक राज्यों में शामिल हैं. चावल की खेती के लिए गर्म और आर्द्र जलवायु उपयुक्त मानी जाती है. आमतौर पर इसकी बुवाई मानसून के मौसम में की जाती है और फसल तैयार होने पर धान की कटाई की जाती है.
धान की कटाई के बाद उसे विभिन्न प्रक्रियाओं से गुजारा जाता है, जिसमें भूसी हटाकर चावल निकाला जाता है. इसके बाद चावल को साफ कर बाजार में भेजा जाता है. बाजार में बासमती, गैर-बासमती, सफेद चावल, ब्राउन राइस और उबले हुए चावल जैसी कई किस्में उपलब्ध हैं.
चावल का उपयोग केवल भोजन तक सीमित नहीं है. इससे चावल का आटा, पोहा, मुरमुरा और कई अन्य खाद्य उत्पाद भी बनाए जाते हैं. भारत के अलग-अलग राज्यों में चावल से बनने वाले व्यंजन भी भिन्न होते हैं. दक्षिण भारत में इडली, डोसा और सांभर के साथ चावल का विशेष महत्व है, जबकि पूर्वी भारत में यह मुख्य भोजन का हिस्सा है.
भारत दुनिया के सबसे बड़े चावल उत्पादक और निर्यातक देशों में से एक है. देश से बड़ी मात्रा में चावल विभिन्न देशों को निर्यात किया जाता है. कृषि, व्यापार और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में चावल का महत्वपूर्ण स्थान है और यह करोड़ों लोगों के जीवन और आजीविका से जुड़ा हुआ है.
बुंदेलखंड इलाके में एक खास देसी डिश खूब बनाई जाती है, जो फटाफट तैयार हो जाती है. इस डिश को चावल और मट्ठा से बनाया जाता है और लोग इसे बड़े मजे से खाते हैं. आइए घर पर बुंदेलखंड का फेमस महेरी बनाने का तरीका बताते हैं.
Leftover Rice Recipes: अगर आपके घरों में भी खाने के बाद चावल बच जाते हैं तो उन्हें फेंकने की बजाय आप इनसे कई टेस्टी डिश तैयार कर सकते हैं. दही चावल से लेकर इमली चावल, फ्राइड राइस, चावल के वड़े और रसम चावल तक, ये सभी रेसिपी बनाने में आसान हैं और स्वाद में भी लाजवाब लगती हैं.
Chawal Atta Crispy Snack: शाम की चाय के साथ अगर आप कुछ कुरकुरा और टेस्टी खाना चाहते हैं तो चावल के आटे से बना यह टेस्टी नाश्ता ट्राई कर सकते हैं. इसे सूजी, प्याज और कुछ मसालों के साथ तैयार किया जाता है और बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता.
चीनी, प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब चावल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चावल के दाम बढ़ने से आम आदमी को झटका लगा है. वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में बासमती चावल की कीमतों में इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर तुलना में करीब 15-20% का इजाफा देखने को मिला है. उस समय लगभग 85 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर मिल रहा बासमती चावल अब करीब 100 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है. देखें...
Rice Popcorn Recipe: शाम के नाश्ते में अगर आप कुछ क्रंची और टेस्टी खाना चाहते हैं तो राइस पॉपकॉर्न आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको इसे घर पर बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से मिनटों में चाय के साथ तैयार कर सकते हैं.
Basmati Rice Price Hike: चावल की कीमतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है. चीनी, प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब Rice Price बढ़ने से आम आदमी को झटका लगा है.
अगली खरीफ फसल आने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, ऐसे में कारोबारियों को उम्मीद है कि निकट अवधि में चावल की कीमतें ऊंची बनी रहेंगी. कीमतों में बड़ी गिरावट तभी संभव है, जब नई फसल बाजार में आए, बारिश की स्थिति सुधरे और विदेशों से चावल की मांग कुछ कम हो.
पुलाव और बिरयानी से अगर कुछ हटकर खाना चाहते हैं तो आप महाराष्ट्रीयन रावण भात बना सकते हैं. रावण भात बनाने में समय नहीं लगता है और इसे बच्चे लेकर बुजुर्ग सभी लोग मजे से खाएंगे. रावण भात बनाने के लिए चावल के अलावा चना दाल का इस्तेमाल किया जाता है, आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.
Chawal Atta Paratha Recipe: रोज-रोज गेहूं की रोटी या परांठे खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार चावल के आटे से बने परांठे ट्राई करें. मसालों और हरे धनिये से तैयार ये पराठे स्वाद में काफी टेस्टी लगते हैं और इन्हें बनाना भी आसान है.
असम में पाए जाने वाले 'चोकुवा चावल' या 'कोमल साउल' को पकाने के लिए आग या कुकर की जरूरत नहीं होती. इसे सिर्फ ठंडे या गुनगुने पानी में भिगोकर आसानी से तैयार किया जा सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि ऐसा क्यों होता है और इसकी खासियत क्या है.
महाराष्ट्र का मोदक और हिमाचल का सिड्डू के बारे में आपने सुना होगा और खाया भी होगा. आज हम आपको घर पर केरल की खास मिठाई बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो चावल और गुड़ से बनती है. इस स्वीट डिश का नाम एथाप्पझम कोझुकट्टा है, आइए आपको इसे बनाने का तरीका बताते हैं.
धूल-मिट्टी और धूप की वजह से हाथों की त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. महंगे प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए आप रसोई में मौजूद चीजों से 100% नेचुरल DIY बॉडी स्क्रब बना सकते हैं. यह त्वचा को एक्सफोलिएट कर डेड सेल्स हटाता है और नेचुरल ग्लो देता है.
अगर आप वजन कंट्रोल कर रहे हैं और तेल-घी से परहेज करना चाहते हैं, तो लंच में आप नो-ऑयल वेजिटेबल पुलाव की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको बस रसोई से चावल, दूध, साबुत मसालों और मनपसंद सब्जियां लेनी हैं. आइए हम आपको बिना तेल के वेज पुलाव की रेसिपी बताते हैं.
Kaju Moti Pulao Recipe: रोज के दाल-चावल और सब्जियों वाले पुलाव से हो गए हैं बोर? अगर हां, तो आप इस बार आप शेफ संजीव कपूर का काजू मोती पुलाव रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. इसमें काजू-पनीर से तैयार होने वाले छोटी-छोटी मोती डाले जाते हैं, जो इसे शाही ट्विस्ट देते हैं.
South Indian Rice Breakfast Dishes: अगर आप रोजाना नाश्ते में पोहा, पराठा या दूसरे नाश्ते खाकर बोर हो गए हैं तो चावल से बनने वाले साउथ इंडियन नाश्ते ट्राई कर सकते हैं. इडली, डोसा, उत्तपम से लेकर अप्पम और इडियप्पम तक, ये डिश खाने में काफी टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी होते हैं.
सिद्धार्थनगर का GI टैग वाला काला नमक चावल कभी 50-60 रुपये किलो में भी मुश्किल से बिकता था। लेकिन उत्तर प्रदेश की ODOP (One District One Product) योजना में शामिल होने के बाद इसकी तस्वीर बदल गई। आज यही चावल बाजार में 180-200 रुपये किलो तक बिक रहा है और व्यापारी फसल तैयार होने से पहले ही एडवांस देकर खरीद रहे हैं।
Rice Kurkure: बचे हुए चावलों को फेंकने की बजाय शेफ संजीव कपूर की आसान रेसिपी से घर पर बनाएं बाजार जैसे क्रिस्पी, कुरकुरे और चटपटे राइस कुरकुरे. बेसन, कॉर्नफ्लोर और मसालों से तैयार इस टेस्टी स्नैक को शाम की चाय के साथ परोसें और बचे हुए चावलों का स्वादिष्ट इस्तेमाल करें. जानें इसे बनाने का आसान तरीका.
Nepali Sel Roti Recipe: आज हम आपको नेपाली सेल रोटी बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. यह देखने में गोल आकार के डोनट जैसी होती है लेकिन इसका स्वाद बिल्कुल अनोखा होता है.
महाराष्ट्र में वड़ा पाव के अलावा नाश्ते में लोग घावन खाना भी बहुत पसंद करते हैं और इसे बनाने में भी बिल्कुल समय नहीं लगता है. अगर आपके पास समय ना हो और कुछ टेस्टी खाने का मन हो तो आप चावल से बनने वाला घावन ट्राई कर सकते हैं. आइए आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताते हैं.
त्योहारों पर मिठाइयां तो घरों में खूब बनती हैं, लेकिन आज हम आपको नेपाल की एक खास मिठाई के बारे में बताने जा रहे हैं. इसका स्वाद खाने के बाद आप बार-बार उसको ही खाना पसंद करेंगे. आइए आपको इसे बनाने का तरीका बताते हैं.
राजस्थानी 56 ढोकला बाटी एक पारंपरिक और पौष्टिक डिश है, जिसे 56 तरह की दालों, अनाजों, मसालों और हरी सब्जियों के मिश्रण से तैयार किया जाता है. बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट यह बाटी देसी घी, तीखी लहसुन की चटनी और पंचमेल दाल के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. जानें इसे बनाने का आसान तरीका.