Leftover Chawal Fare recipe: करवा चौथ पर उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में चावल के फरे बनाए जाते हैं. चावल के आटे से तैयार होने वाले ये फरे दाल की भरावन के साथ बनाए जाते हैं. इन्हें उबालकर या भाप में पकाया जाता है. खाने में यह बहुत टेस्टी लगते हैं, लेकिन फरे खाकर जल्दी पेट भर जाता है और इसलिए कई बार यह बच जाते हैं.
अगर आपके घर में भी फरे बच गए हैं तो उनको सुबह फेंकने की जरूरत नहीं है. आप इनसे सुबह सबके लिए कुरकुरा नाश्ता बना सकते हैं, जिसको बनाने में 10 मिनट लगेंगे. इसके साथ ही उसको बच्चे हो या बड़े सभी मजे से खाएंगे. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.
चावल के फरे फ्राई करने के लिए सामग्री
चावल के फरे फ्राई करने की रेसिपी
फरे काट लें
सबसे पहले रात में बचे हुए चावल के फरे लें. इन्हें चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इससे मसाला फरे पर अच्छी तरह लगेगा और वे आसानी से फ्राई हो जाएंगे.
राई और जीरे का तड़का लगाएं
अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें राई डालें और चटकने दें. इसके बाद जीरा, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर कुछ सेकंड भूनें. अब इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डाल दें.
फरे डालकर फ्राई करें
तड़का तैयार होने के बाद कड़ाही में कटे हुए फरे डालें. इन्हें हल्के हाथों से चलाते हुए मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाएं. मध्यम आंच पर 5 से 7 मिनट तक फ्राई करें, ताकि फरे गर्म हो जाएं और हल्के गोल्डन भी हो जाए.
हरा धनिया डालकर परोसें
जब फरे अच्छी तरह फ्राई हो जाएं, तो ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डालें. अब इन्हें प्लेट में निकालकर सर्व करें.
फरे को स्वादिष्ट बनाने के टिप्स