Chana Dal Fara Recipe: करवा चौथ पर घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं, कोई पूड़ी-सब्जी, कढ़ी-चावल तो यूपी की कुछ जगहों पर चावल और चना दाल के फरे बनाए जाते हैं. रोज-रोज दाल-चावल खाकर अगर बोर हो गए हैं तो यह एकदम यूनिक और टेस्टी रेसिपी है. इसको बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है और यह हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है.
चावल के आटे से तैयार होने वाले फरे में चना दाल की स्वादिष्ट स्टफिंग भरी जाती है. इन्हें भाप में पकाया जाता है, जिससे इनका स्वाद अच्छा लगता है. खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. आइए जानते हैं यूपी स्टाइल में चावल-चना दाल के फरे बनाने की आसान रेसिपी.
फरे बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स
चना दाल की स्टफिंग ऐसे करें तैयार
चना दाल पीस लें
फरे बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को अच्छी तरह धोकर 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. इसके बाद दाल का पानी निकाल लें और उसे मिक्सर में दरदरा पीस लें.
अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, लहसुन, जीरा, हींग, लाल मिर्च पाउडर, नमक और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें. आपकी चना दाल की स्टफिंग तैयार है.
चावल के आटे से गूंथें नरम आटा
अब एक बर्तन में पानी गर्म करें. इसमें थोड़ा नमक और कुछ बूंदें तेल की डाल दें. पानी गर्म होने पर गैस बंद कर दें और धीरे-धीरे चावल का आटा मिलाएं. इसे अच्छी तरह चलाएं, ताकि आटे में गांठें न पड़ें.
मिश्रण थोड़ा ठंडा होने पर हाथों से गूंथकर नरम आटा तैयार कर लें. अगर आटा सूखा लगे, तो थोड़ा गर्म पानी मिलाया जा सकता है.
अब फरे की शेप दें
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें, हर लोई को हाथ से दबाकर छोटी पूरी जैसा आकार दें. इसके बीच में तैयार चना दाल की स्टफिंग रखें और किनारों को अच्छी तरह बंद कर दें.
इसी तरह सारे फरे तैयार कर लें. ध्यान रखें कि फरे कहीं से खुले न हों, वरना पकाते समय स्टफिंग बाहर निकल सकती है.
भाप में पकाएं फरे
फरे पकाने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर छेद वाली छलनी या स्टीमर रखें. छलनी पर हल्का तेल लगाकर फरे एक-दूसरे से थोड़ी दूरी पर रख दें. अब ढककर इन्हें करीब 15 से 20 मिनट तक भाप में पकाएं.
जब फरे अच्छी तरह पक जाएं और उनका बाहरी हिस्सा सख्त होने के बजाय सेट हो जाए, तो गैस बंद कर दें. पकने का समय फरे के शेप और आटे की मोटाई के हिसाब से थोड़ा बदल सकता है.
हरी चटनी या अचार के साथ करें सर्व
तैयार फरे को कुछ मिनट ठंडा होने दें. इन्हें हरी चटनी, टमाटर की चटनी या अचार के साथ परोस सकती हैं. इस तरह घर पर आसानी से यूपी स्टाइल के चावल-चना दाल के फरे तैयार हो जाएंगे.