scorecardresearch
 

Pahadi Arsa Recipe: चावल-गुड़ से घर पर बनाएं पहाड़ी मिठाई अरसा, दिवाली का मजा हो जाएगा दोगुना, बेहद आसान है रेसिपी

दिवाली पर इस बार घर में बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक मिठाई पहाड़ी अरसा. चावल के आटे और गुड़ से तैयार होने वाला यह मीठा पकवान स्वाद में बेहद खास होता है. जानिए पहाड़ी अरसा बनाने की आसान रेसिपी, जरूरी सामग्री और इसे कुरकुरा बनाने के कुछ खास टिप्स.

Advertisement
X
अरसे बिल्कुल मालपुआ जैसे लगते हैं. (PHOTO:AI)
अरसे बिल्कुल मालपुआ जैसे लगते हैं. (PHOTO:AI)

Pahadi Arsa Recipe: दिवाली पर मीठे-मीठे पकवान बनाएं जाते हैं और हर प्रदेश में अलग-अलग तरह की चीजें बनाई जाती हैं. उत्तराखंड के पारंपरिक पकवानों की बात हो और पहाड़ी अरसे का जिक्र न आए, ऐसा कम ही होता है. अरसा पहाड़ों की एक खास मिठाई है, जिसे खासतौर पर त्योहारों, शादी-ब्याह और शुभ अवसरों पर बनाया जाता है.

सबसे अच्छी बात यह है कि चावल के आटे और गुड़ से तैयार होने वाला यह पकवान स्वाद में मीठा और हल्का कुरकुरा होता है. इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है और बच्चे और बड़े सभी इसे बड़े मजे से खाते हैं. आइए जानते हैं पहाड़ी अरसे बनाने की रेसिपी.

पहाड़ी अरसे बनाने के लिए सामग्री

  • चावल का आटा – 2 कप
  • गुड़ – 1 कप
  • पानी – आधा कप (जरूरत के अनुसार)
  • तिल – 2 बड़े चम्मच (ऑप्शन)
  • सौंफ – 1 छोटा चम्मच (ऑप्शन)
  • देसी घी या तेल – तलने के लिए

पहाड़ी अरसे बनाने की आसान तरीका

1. गुड़ की चाशनी तैयार करें: सबसे पहले एक कड़ाही में गुड़ और पानी डालकर लो फ्लेम पर गर्म करें. गुड़ पूरी तरह पिघलने तक चलाते रहें. इसके बाद चाशनी को छान लें, ताकि उसमें मौजूद गंदगी निकल जाए.

Advertisement

2. आटा तैयार करें: अब एक बड़े बर्तन में चावल का आटा लें. इसमें धीरे-धीरे गुड़ की गर्म चाशनी मिलाएं और अच्छी तरह चलाएं. 

3. मिश्रण को गूंथें: इसमें तिल और सौंफ डालकर मिला लें. मिश्रण को कुछ देर ठंडा होने दें. फिर इसे हाथों से अच्छी तरह मिलाकर नरम आटे जैसा तैयार कर लें. 

4. अरसे का आकार दें: तैयार मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और हथेलियों के बीच दबाकर गोल टिक्की जैसा आकार दें. इन्हें बहुत मोटा न रखें, ताकि अंदर तक अच्छी तरह पक सकें.

5. अरसे तल लें: अब कड़ाही में घी या तेल गर्म करें. फ्लेम मिडियम से धीमी रखें और अरसों को धीरे-धीरे सुनहरा भूरा होने तक तलें. इन्हें पलटकर दोनों तरफ से अच्छी तरह पकाएं.

6. परोसने के लिए तैयार: जब अरसे सुनहरे और कुरकुरे हो जाएं, तो इन्हें निकालकर अतिरिक्त तेल या घी निकलने दें. ठंडा होने पर इनका स्वाद और बनावट अच्छी हो जाती है. 

अरसे बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • चाशनी बहुत पतली न रखें, वरना मिश्रण गीला हो सकता है.
  • मिश्रण को अच्छी तरह ठंडा होने के बाद ही आकार दें.
  • अरसों को तेज आंच पर न तलें, वरना ये बाहर से जल्दी भुन जाएंगे और अंदर से कच्चे रह सकते हैं.
  • पारंपरिक स्वाद के लिए गुड़ का इस्तेमाल करें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement