scorecardresearch
 

Instant Butter Chakli Recipe: 1 कप चावल के आटे से दिवाली पर बनाएं बटर चकली, घर मिलेगा बाजार जैसा स्वाद, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी

दिवाली पर मेहमानों के लिए कुछ कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो घर पर इंस्टेंट बटर चकली ट्राई करें. चावल के आटे, मक्खन, जीरा और काले तिल से बनने वाली यह चकली चाय के साथ बेहद स्वादिष्ट लगती है. जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और क्रिस्पी बनाने के टिप्स.

Advertisement
X
नमकीन-बिस्कुट की बजाय चकली खा सकते हैं. (PHOTO:AI)
नमकीन-बिस्कुट की बजाय चकली खा सकते हैं. (PHOTO:AI)

Instant Butter Chakli Recipe: दीपावली से पहले से ही घरों में मेहमानों का आना-जाना शुरू हो जाता है और इस मौके पर लोग घरों में मिठाइयां और स्नैक्स वगैरा बाजार से खरीदकर लाते हैं. मगर आप चाहे तो चाय के साथ खाने के लिए घर पर ही टेस्टी चकली तैयार कर सकते हैं, जिसका स्वाद काफी हटकर होता है और चाय के साथ तो खाने में यह बहुत टेस्टी लगती है.

दक्षिण भारत में मशहूर चकली को मुरुक्कू के नाम से भी जाना जाता है, इसे आमतौर पर इसे चावल के आटे और अलग-अलग मसालों से तैयार किया जाता है. अगर आपको बाजार जैसी कुरकुरी और स्वादिष्ट चकली खाना पसंद है, तो इस बार घर पर इंस्टेंट बटर चकली बना सकते हैं. 

इस रेसिपी की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं होती. चावल का आटा, मक्खन, जीरा और काले तिल से तैयार होने वाली यह चकली खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है. मक्खन डालने से इसका स्वाद अच्छा होता है और सही तरीके से तलने पर यह काफी कुरकुरी बनती है. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

बटर चकली बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप चावल का आटा
  • 1 बड़ा चम्मच मक्खन
  • आधा छोटा चम्मच जीरा
  • आधा छोटा चम्मच काले तिल
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • तलने के लिए तेल

कैसे बनाएं इंस्टेंट बटर चकली?

Advertisement
  1. सबसे पहले एक बड़े बर्तन में चावल का आटा लें. इसमें मक्खन, जीरा, काले तिल और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को हाथों से अच्छी तरह मिला लें, ताकि मक्खन आटे में अच्छी तरह मिल जाए.
  2. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत चिपचिपा. इसे कुछ मिनट के लिए ढककर रख दें.
  3. अब चकली बनाने वाली मशीन लें और उसमें स्टार शेप वाली प्लेट लगाएं. तैयार आटे को मशीन में भर दें. एक साफ प्लेट या बटर पेपर पर मशीन को दबाते हुए गोल-गोल घुमाकर चकली की शेप दें.
  4. इसी तरह सारे आटे से छोटी-छोटी चकली तैयार कर लें. चकली बनाते समय ध्यान रखें कि उसका आकार बहुत मोटा न हो, वरना अंदर तक अच्छी तरह नहीं पकेगी.
  5. अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल मिडियम गर्म होने पर सावधानी से चकली डालें. इन्हें मिडियम से लो फ्लेम पर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक तलें. बीच-बीच में हल्के हाथ से पलटते रहें.
  6. जब चकली अच्छी तरह सिक जाए, तो इसे निकालकर टिश्यू पेपर या छलनी पर रख दें, ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. ठंडा होने पर आपकी कुरकुरी बटर चकली तैयार है.

बटर चकली को कुरकुरा बनाने के टिप्स

Advertisement
  • चकली का आटा गूंथते समय पानी एक साथ न डालें, बल्कि थोड़ा-थोड़ा मिलाएं.
  • आटा बहुत सख्त होने पर चकली मशीन से निकालना मुश्किल हो सकता है.
  • चकली को हमेशा मिडियम फ्लेम पर तलें, ताकि वह अंदर तक अच्छी तरह पक जाए.
  • तेल बहुत ज्यादा गर्म होगा, तो चकली बाहर से जल्दी भूरी हो जाएगी और अंदर से कच्ची रह सकती है.

कब चकली को करें स्टोर

चकली पूरी तरह ठंडी होने के बाद ही एयरटाइट डिब्बे में रखें. इससे इसका कुरकुरापन लंबे समय तक बना रहेगा.  एक बार बनाकर एयरटाइट डिब्बे में रख दें और जब मन करे इसका मजा लें.

प्रो टिप: चकली मशीन न हो तो स्टार नोजल वाले मजबूत नमकीन मेकर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. आटे की मात्रा के हिसाब से पानी धीरे-धीरे डालना जरूरी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement