मृदुल सिंह राजपूत आजतक डिजिटल (Aajtak.in) में बतौर Assistant Editor काम कर रहे हैं. पिछले 8 सालों से लाइफस्टाइल, हेल्थ और फिटनेस जर्नलिज्म में एक्टिव मृदुल एक सर्टिफाइड फिटनेस प्रोफेशनल और हेल्थ एक्सपर्ट भी हैं. हेल्थ और लाइफस्टाइल इंडस्ट्री की गहरी समझ उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जिसके दम पर वे अब तक 100 से ज्यादा सेलिब्रिटीज, फिटनेस कोचेस और एक्सपर्ट्स के इंटरव्यू कर चुके हैं.
आजतक से पहले मृदुल ने Times Internet, Bhaskar.com और Raj Express जैसे ऑर्गनाइजेशंस के साथ काम किया है. जर्नलिज्म के साथ-साथ उनके पास न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट, स्पोर्ट्स इंजरी और फीमेल फिटनेस जैसे कई प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन्स भी हैं. वे अपने आर्टिकल्स और कंटेंट के जरिए हेल्थ, डाइट और वेट मैनेजमेंट जैसे विषयों पर हमेशा रिसर्च-बेस्ड और साइंटिफिक जानकारी लोगों तक पहुंचाते हैं.
एजुकेशन में मृदुल ने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म किया है और उनके पास फाइन आर्ट्स में ग्रेजुएशन और डिप्लोमा भी है. प्रोफेशन के अलावा वे एक टैलेंटेड पेंटर भी हैं, जिन्हें 3 नेशनल अवॉर्ड्स सहित 40 से ज्यादा पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. वे क्रिएटिविटी और फिटनेस के प्रति अपने पैशन को बैलेंस करना बखूबी जानते हैं.