रानी मुखर्जी
रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) एक भारतीय अभिनेत्री हैं जो हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं. अपनी बहुमुखी प्रतिभा के लिए प्रसिद्ध, उन्हें सात फिल्मफेयर पुरस्कार और कई अन्य पुरस्कार मिल चुके हैं (Rani Mukherjee Awards). मुखर्जी ने 2000 के दशक की सबसे अधिक भुगतान वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं.
मुखर्जी का जन्म 21 मार्च 1978 को मुंबई में हुआ था (Rani Mukherjee Age). उनके माता-पिता और रिश्तेदार भारतीय फिल्म उद्योग जुड़े हुए हैं. उनके पिता राम मुखर्जी एक निर्देशक हैं और मां कृष्णा मुखर्जी एक पार्श्व गायिका रही हैं (Rani Mukherjee Parents). मुखर्जी ने अपनी शिक्षा जुहू के मानेकजी कूपर हाई स्कूल से प्राप्त की और एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय से होम साइंस में स्नातक की उपाधि प्राप्त की. वह एक प्रशिक्षित ओडिसी नर्तकी हैं (Rani Mukherjee Education).
रानी मुखर्जी ने 21 अप्रैल 2014 को इटली में एक निजी समारोह में फिल्म निर्माता आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) से शादी की (Rani Mukherjee Husband). उनकी बेटी आदिरा का जन्म 2015 में हुआ है (Rani Mukherjee Daughter).
रानी ने अपने पिता की बंगाली भाषा की फिल्म बियार फूल और राजा की आएगी बारात (1996) में अभिनय की शुरुआत की. मुखर्जी को पहली व्यावसायिक सफलता एक्शन फिल्म गुलाम (1998) और कुछ कुछ होता है (1998) से मिली.उनके फिल्मों में साथिया (2002), चलते चलते (2003), हम तुम (2004), वीर-ज़ारा (2004), और कभी अलविदा ना कहना (2006), बंटी और बबली (2005), युवा (2004), ब्लैक (2005), नो वन किल्ड जेसिका (2011), तलाश (2012), मर्दानी (2014), हिचकी (2018) और सीक्वल मर्दानी 2 (2019) शामिल है (Rani Mukherjee Movies).
वर्किंग डेज़ में भी ‘मर्दानी 3’ की पकड़ ढीली नहीं पड़ी है. पांचवें दिन दमदार कलेक्शन के साथ इसने रानी मुखर्जी की पिछली हिट को पीछे छोड़ दिया है. लिमिटेड स्क्रीन्स और मिक्स रिव्यूज के बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस ट्रेंड भरोसा जगा रहा है.
मंडे को ‘मर्दानी 3’ ने सॉलिड कलेक्शन जरूर दिखाया है, लेकिन ये कलेक्शन फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों से कम है. दमदार ओपनिंग के बावजूद मिक्स रिव्यू और कमजोर वर्ड ऑफ माउथ फिल्म की स्पीड पर ब्रेक लगा रहे हैं. ये बॉलीवुड की एकमात्र फीमेल लीड फ्रेंचाईजी के लिए टेंशन की बात हो सकती है.
पहले वीकेंड में 17 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘मर्दानी 3’ ने दिखा दिया है कि रानी मुखर्जी का कॉप अवतार अब भी दर्शकों को खींचता है. मिक्स रिव्यूज के बावजूद वर्ड ऑफ माउथ मजबूत है. अब असली सवाल वर्किंग डेज का है. अगले 4 दिन 'मर्दानी 3' की आगे की कहानी तय करेंगे.
Mardaani 3 ने opening weekend में 17+ crore कमाए. Rani Mukerji की cop film को strong word of mouth मिला, लेकिन Border 2 से competition के बीच box office success अभी दूर.
'मर्दानी 3' फेम एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ अपनी एवरग्रीन खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं. बढ़ती उम्र में भी उनकी ग्लोइंग स्किन और चमकदार बालों के पीछे कोई महंगा ट्रीटमेंट नहीं, बल्कि एक खास घरेलू चीज है. आइए जानते हैं एक्ट्रेस का वो ब्यूटी सीक्रेट जिसे आप भी आजमा सकते हैं.
‘मर्दानी 3’ ने दूसरे दिन करीब 50% की जंप के साथ दिखा दिया है कि ये थिएटर्स में टीके रहने के लिए तैयार है. लिमिटेड स्क्रीन्स और फीमेल लीड होने के बावजूद वीकेंड ट्रेंड मजबूत है. अगर संडे को भी यही रफ्तार रही, तो फिल्म के पास हिट बनने का पक्का मौका है.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपनी फिल्म 'मर्दानी 3' को लेकर चर्चा में हैं. और वो लगातार अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में बिजी हैं.
रानी एक इवेंट का हिस्सा बनी थीं, जहां उन्होंने दिल्ली पुलिस की महिला अधिकारियों के साथ प्रभावशाली बातचीत की. एक पुलिसकर्मी ने उनसे पूछा कि क्या वे चाहती हैं कि आदिरा भी उनकी तरह एक्ट्रेस बने. 47 साल की रानी ने बताया कि उनकी बेटी फिलहाल ताइक्वांडो सीख रही है. साथ ही उसके आगे के प्लान पर बात की.
‘मर्दानी 3’ ने 'बॉर्डर 2' जैसी दमदार फिल्म थिएटर्स में होने के बावजूद रानी मुखर्जी को करियर की बेस्ट सोलो ओपनिंग दिला दी है. मिक्स रिव्यूज़ के बावजूद रानी की परफॉरमेंस ने जनता को खूब इंप्रेस किया है. वीकेंड पर अगर यही ट्रेंड रहा, तो ‘मर्दानी 3’ सॉलिड हिट साबित हो सकती है.
रानी मुखर्जी ने अपनी साल 2012 में आई फिल्म 'अइय्या' पर बात की है. उनका कहना है कि वो फिल्म उस समय के हिसाब से काफी आगे थी. फिल्म में काफी कुछ ऐसा दिखाया गया जो उनके मुताबिक अगर आज दिखाया जाता, जो जेन-जी उसे सुपरहिट बना देते.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री में सांप्रदायिक माहौल के बारे में एआर रहमान के कमेंट पर जवाब देते हुए कहा कि उन्होंने कभी किसी तरह का भेदभाव महसूस नहीं किया है. इसके अलावा उन्होंने क्या कहा जानिए.
दमदार एडवांस बुकिंग, सस्ते टिकट और लिमिटेड शोज़ की स्ट्रैटेजी के साथ ‘मर्दानी 3’ पहले दिन दमदार शुरुआत की तरफ बढ़ रही है. अगर ओपनिंग 4 करोड़ के करीब जाती है, तो ये पिछले एक दशक में रानी मुखर्जी की सबसे बड़ी सोलो ओपनिंग बन सकती है.
रानी मुखर्जी ने मर्दानी थ्री में एक सशक्त पुलिस अधिकारी का रोल निभाया है जो फिल्म की कहानी को मजबूती प्रदान करता है. इस फिल्म की कहानी दमदार और रोमांचक है जिसमें कई ट्विस्ट भी हैं. रानी के किरदार में उनका इरादा स्पष्ट और दृढ़ है, जो दर्शकों को बहुत प्रभावित करता है.
रानी मुखर्जी ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ के सबसे कठिन दौर, अपने दूसरे बच्चे के मिसकैरेज के दर्द को साझा किया. उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म और सिनेमा ने उन्हें इस चुनौतीपूर्ण समय से बाहर निकलने में मदद की.
रानी मुखर्जी एक इंटरव्यू में बताया कि जब वो दूसरे बच्चे के मिसकैरिज के दर्द से गुजर रही थीं तो सिनेमा ने उन्हें आगे बढ़ने में मदद की थी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मचअवेटेड फिल्म 'मर्दानी 3' 30 जनवरी 2026 को रिलीज हो गई है. फिल्म का पहला शो सिनेमाघरों में चल गया है और एक बार फिर रानी ने कमाल कर दिया है. लेकिन पूरी फिल्म कैसी है, ये जानने के लिए पढ़ें रिव्यू.
‘मर्दानी 3’ से रानी मुखर्जी फिर साबित करने उतर रही हैं कि वो फीमेल लीड फिल्मों की तगड़ी स्टार हैं. लंबे गैप्स के बावजूद उनका रिकॉर्ड लगातार हिट फिल्मों का रहा है. ट्रेलर को मिले रिस्पॉन्स के बाद नजरें अब इस पर हैं कि शिवानी शिवाजी रॉय की वापसी क्या कमाल करती है.
रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉलीवुड की इकलौती फीमेल-लीड फ्रेंचाईजी को आगे बढ़ाने जा रही है. लेकिन सामने है सनी देओल की सुनामी ‘बॉर्डर 2’. लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज, कम चर्चा के बावजूद क्या 'मर्दानी 3' कुछ कमाल कर पाएगी? या सनी के तूफान के आगे एक मिड-बजट फिल्म कुर्बान हो जाएगी?
रानी मुखर्जी और डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा की बेटी आदिरा 10 साल की हो गई हैं. ऐसे में रानी मुखर्जी ने गर्मजोशी और ह्यूमर से कहा कि समय कितनी तेजी से बीत गया है. उन्होंने कहा, 'वो डबल डिजिट हो गई है (हंसते हुए), जो बहुत खूबसूरत है.' हालांकि एक्ट्रेस का कहना है कि वो इससे खास खुश नहीं हैं.
रानी मुखर्जी ने कपिल शर्मा के शो पर फिल्ममेकर और अपने पति आदित्य चोपड़ा से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें साझा कीं. उन्होंने बताया कि वो काफी रोमांटिक और बेहतरीन इंसान हैं.
रानी मुखर्जी ने अपने पति आदित्य चोपड़ा और बेटी अदिरा के बारे में खुलकर बात की. रानी ने आदित्य की सिंपल लाइफस्टाइल की तारीफ की और बेटी अदिरा की क्रिएटिविटी को भी सराहा. रानी का मानना है अदिरा अपने पिता और दादा का कॉम्बिनेशन है.