पराठा (Paratha) भारतीय खानपान का एक प्रसिद्ध और पारंपरिक व्यंजन है. इसे गेहूं के आटे से तैयार किया जाता है और भारत के लगभग हर राज्य में अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है. पराठा नाश्ते, दोपहर के भोजन और रात के खाने में समान रूप से पसंद किया जाता है. समय के साथ यह भारतीय भोजन का एक अहम हिस्सा बन चुका है और विदेशों में भी इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ी है.
पराठे का इतिहास भारतीय उपमहाद्वीप से जुड़ा माना जाता है. पुराने समय से ही यह उत्तर भारत के घरों और ढ़ाबों में बनाया जाता रहा है. आज पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर सहित कई राज्यों में इसकी अलग-अलग किस्में देखने को मिलती हैं. हर क्षेत्र में इसे स्थानीय स्वाद और परंपरा के अनुसार तैयार किया जाता है.
पराठा कई प्रकार का होता है. इनमें आलू पराठा, गोभी पराठा, मूली पराठा, पनीर पराठा, प्याज पराठा, मेथी पराठा, पालक पराठा, सादा पराठा और लच्छा पराठा सबसे ज्यादा लोकप्रिय हैं. कुछ जगहों पर दाल, सोया, मिक्स वेज और अंडे से बने पराठे भी बनाए जाते हैं.
पराठा आमतौर पर तवे पर घी, तेल या मक्खन की मदद से सेंका जाता है. इसे दही, अचार, मक्खन, चटनी, रायता, सब्जी या दाल के साथ परोसा जाता है. कई रेस्तरां और ढाबों में पराठा थाली भी परोसी जाती है, जिसमें विभिन्न प्रकार की सब्जियां और साथ में दही या सलाद शामिल होता है.
भारत के अलावा पराठा पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, कनाडा, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों के भारतीय रेस्तरां में भी आसानी से मिल जाता है. आजकल फूड इंडस्ट्री में फ्रोजन पराठे और रेडी-टू-कुक पराठों की मांग भी बढ़ रही है, जो सुपरमार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं.
पराठा भारतीय भोजन संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. इसकी अनेक किस्में, क्षेत्रीय विविधता और आसान उपलब्धता इसे देश के सबसे लोकप्रिय पारंपरिक व्यंजनों में शामिल करती हैं. घरों से लेकर ढ़ाबों और बड़े रेस्तरां तक, पराठा आज भी लोगों की पसंदीदा डिश बना हुआ है.
Lauki Paratha Recipe: अगर आपके घर में भी बच्चे लौकी खाने में आनाकानी करते हैं तो इस बार नाश्ते में उन्हें लौकी का टेस्टी और क्रिस्पी पराठा बनाकर खिला सकते हैं. प्याज, मसालों और गेहूं के आटे से तैयार यह पराठा बनाने में आसान है. इसे आप दही, चटनी या अचार के साथ परोस सकते हैं.
सूरत की गलियों में मिलने वाला बाजरे का स्टफिंग पराठा लोग खाने के लिए दूर-दूर से आते हैं, इसका स्वाद नॉर्मल बाजरा रोटी से अलग होता है. अगर आपके बच्चे भी बाजरे की रोटी खाने में ड्रामा करते हैं तो आप घर पर स्टफिंग बाजरा पराठा बना सकते हैं. इसे बनाने में बिल्कुल समय नहीं लगता है और इसका स्वाद भी अच्छा अच्छा होता है. आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.
Pyaaz Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में आप बिना आटा गूंथे और बिना बेले बनाएं कुरकुरा प्याज का पराठा बना सकते हैं. जानिए लिक्विड डो से पराठा बनाने की ये बेहद आसान और झटपट रेसिपी, जिससे पराठा फटने की टेंशन भी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी.
नाश्ते में पराठे तो अधिकतर भारतीयों घरों में बनाकर खाए जाते हैं, कोई दाल वाला पराठा बनाता है तो कोई आलू-गोभी,मटर और प्याज से बनने वाले पराठे खाते हैं. लेकिन एक बार ब्रेकफास्टे में आप दही-मसाला पराठा ट्राई करके देखिए, आपकी फैमिली इसकी फैन हो जाएगी. आइए आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताते हैं.
Chawal Atta Paratha Recipe: रोज-रोज गेहूं की रोटी या परांठे खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार चावल के आटे से बने परांठे ट्राई करें. मसालों और हरे धनिये से तैयार ये पराठे स्वाद में काफी टेस्टी लगते हैं और इन्हें बनाना भी आसान है.
Lachha Aloo Paratha Recipe: रोज-रोज एक जैसे पराठे खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार लच्छा आलू पराठा ट्राई करें. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मसालेदार आलू की स्टफिंग वाला यह पराठा बनाने में आसान है और स्वाद में भी लाजवाब लगता है.
सुबह की भागदौड़ में स्वादिष्ट और क्रिस्पी नमक-अजवाइन का पराठा बनाएं . शेफ संजीव कपूर के खास त्रिकोण ट्रिक से बना यह पराठा केवल 10 मिनट में तैयार हो जाता है. गेहूं के आटे, अजवाइन और घी से बना यह नाश्ता दही और अचार के साथ खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है.
राजस्थान की फेमस प्याज कचौरी का चटपटा स्वाद अब पराठे में लें. प्याज, आलू, बेसन और मसालों से तैयार स्टफिंग को आटे में भरकर तवे पर सेंकें. बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार यह पराठा नाश्ते के लिए शानदार है और इसे दही, चटनी या अचार के साथ मजे से सब खाएंगे. जानें इसकी रेसिपी.
Onion Rice Paratha: आज हम आपको बचे हुए चावल से प्याज का टेस्टी पराठा बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे, जिसे आप बेहद आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. इसका कुरकुरा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को खूब पसंद आएगा.