scorecardresearch
 

Makki Aloo Paratha Recipe: आलू और मक्के के आटे से बनाएं कुरकुरा पराठा, स्वाद ऐसा कि हर कोई पूछेगा रेसिपी

Makki Aloo Paratha Recipe: गरमा-गरम पराठे खाने का मजा ही अलग होता है. अगर आप भी नाश्ते में कुछ टेस्टी और अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आलू वाला मक्के का पराठा बना सकते हैं. मक्के के आटे और आलू की स्टफिंग से तैयार यह पराठा स्वाद में लाजवाब लगता है.

Advertisement
X
आलू वाला मक्के का पराठा (Photo- ITG)
आलू वाला मक्के का पराठा (Photo- ITG)

Makki Aloo Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में अगर चाय के साथ कुछ टेस्टी और पेट भरने वाला मिल जाए तो दिन की शुरुआत भी अच्छी हो जाती है. आमतौर पर घरों में आलू, गोभी या पनीर के पराठे बनाए जाते हैं लेकिन आप इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आलू वाला मक्के का पराठा ट्राई कर सकते हैं. मक्के के आटे और मसालेदार आलू की स्टफिंग से तैयार यह पराठा खाने में काफी टेस्टी होता है. बाहर से हल्का कुरकुरा और अंदर से नरम यह पराठा बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आता है.

इसे दही, अचार, सफेद मक्खन या अपनी पसंद की चटनी के साथ परोस सकते हैं. इसकी खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है और इसके लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं होती. तो आइए जानते हैं आलू वाला मक्के का पराठा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

आटा गूंथने के लिए

1 कप गेहूं का आटा

1 कप मक्के का आटा

जरूरत के अनुसार पानी

आलू की स्टफिंग के लिए

2 कप उबले और मैश किए हुए आलू

2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया

1 छोटी चम्मच बारीक कटा अदरक

1 छोटी चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च

स्वादानुसार नमक

1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

पराठा सेंकने के लिए:

जरूरत के अनुसार घी

आलू वाला मक्के का पराठा बनाएं कैसे?

  1. आलू वाला मक्के का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गेहूं का आटा और मक्के का आटा मिलाएं. इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें. आटे को कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
  2. अब एक बर्तन में उबले और मैश किए हुए आलू लें. इसमें हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें. आपकी आलू की स्टफिंग तैयार है.
  3. इसके बाद आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. एक लोई को हथेली से थोड़ा चपटा करके कटोरी जैसा आकार दें. इसके बीच में आलू की स्टफिंग रखें और किनारों को मिलाकर अच्छी तरह बंद कर दें.
  4. अब इस भरी हुई लोई पर थोड़ा सूखा आटा लगाएं और हल्के हाथों से बेल लें. ध्यान रखें कि पराठा बेलते समय फटे नहीं और उसकी स्टफिंग बाहर न निकले.
  5. इसके बाद तवा गर्म करें और आंच मध्यम कर दें. तवे पर पराठा डालें और एक तरफ से हल्का सिकने दें. फिर इसे पलटें और किनारों पर थोड़ा घी लगाएं. पराठे को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
  6. गरमा-गरम आलू वाला मक्के का पराठा तैयार है. इसे दही, अचार या सफेद मक्खन के साथ परोसें और नाश्ते का मजा लें.
---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement