पंकज भदौरिया (Pankaj Bhadouria) एक शेफ हैं. वह मास्टरशेफ इंडिया के पहले सीजन की विजेता रही हैं. साल 2010 में आयोजित इस शो का खिताब जीतने के बाद पंकज ने बतौर शेफ अपनी एक अलग पहचान बनाई. मास्टरशेफ में आने से पहले वह लखनऊ में लंबे समय तक स्कूल टीचर के तौर पर काम कर रही थीं. उन्होंने करीब 16 साल की नौकरी छोड़कर कुकिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला किया.
पंकज भदौरिया का जन्म 14 जुलाई 1971 को नई दिल्ली में हुआ था. उनके पिता का नाम विनोद खन्ना और मां का नाम प्रिया खन्ना था. वह अपने माता पिता की दो संतानों में बड़ी हैं. उनका एक छोटा भाई है. पंकज ने कम उम्र में ही अपने माता पिता को खो दिया था. जब वह 13 साल की थीं, तब उनके पिता का निधन हो गया. इसके बाद 22 साल की उम्र में उनकी मां का भी निधन हो गया.
पंकज ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने लखनऊ में उच्च शिक्षा हासिल की. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातक और अंग्रेजी साहित्य में मास्टर डिग्री की. इसके बाद उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए बीएड की डिग्री भी हासिल की.
मास्टरशेफ इंडिया जीतने के बाद पंकज कई टीवी कार्यक्रमों का हिस्सा बनीं. उन्होंने शेफ पंकज का जायका, किफायती किचन, 3 कोर्स विद पंकज और रसोई से पंकज भदौरिया के साथ जैसे शो होस्ट किए. वह ईटीवी के कार्यक्रम सेल्स का बाजीगर में भी नजर आईं.
पंकज भदौरिया ने कुकिंग से जुड़ी किताबें भी लिखी हैं. उनकी किताबों में मास्टरशेफ कुकबुक, बार्बी आई एम ए शेफ और चिकन फ्रॉम माई किचन शामिल हैं. उनकी दो किताबें ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग से प्रकाशित हुई हैं.
पंकज की शादी चारु समर्थ से हुई है. उनके परिवार में दो बच्चे हैं. उनकी बेटी का नाम सोनालिका भदौरिया और बेटे का नाम सिद्धांत भदौरिया है.
पंकज ने 28 मई 2026 को इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बेड से पोस्ट शेयर कर अपने कैंसर होने की बात बताई. उनका इलाज चल रहा है.
Homemade Peanut Oil: शारदीय नवरात्रि के व्रत में बाजार के मिलावटी तेल से बचने के लिए घर पर ही 100% शुद्ध मूंगफली का तेल बना सकते हैं. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बिना किसी मशीन, सिर्फ मिक्सी और थोड़े से गर्म पानी की मदद से मूंगफली का तेल निकालने का आसान तरीका बताया है.
Sandwich Maker Uses: सैंडविच मेकर का इस्तेमाल सिर्फ सैंडविच बनाने तक सीमित नहीं है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने इसके 5 ऐसे स्मार्ट हैक्स बताए हैं, जिनसे आप कई दूसरी डिशेज भी आसानी से तैयार कर सकते हैं. जानिए कैसे रसोई में पड़ी ये छोटी सी मशीन आपके कई काम आसान कर सकती है.
Monkey Cheese Garlic Bread Recipe: मंकी ब्रेड का नाम बंदरों की वजह से नहीं, बल्कि इसे खाने के अनोखे तरीके से पड़ा है. इस ब्रेड को चाकू से काटने के बजाय हाथों से छोटे-छोटे टुकड़े खींचकर खाया जाता है. जानें मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की चीज-गार्लिक मंकी ब्रेड बनाने की आसान रेसिपी, जिसे आप घर पर आसानी से ट्राई कर सकते हैं.
Air Fryer Uses: एयर फ्रायर का इस्तेमाल सिर्फ फ्राइज और समोसे बनाने के लिए नहीं होता. ये किचन गैजेट फ्राइंग के अलावा ग्रिलिंग, रीहीटिंग और बेकिंग जैसे कई काम भी आसानी से कर सकता है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने एयर फ्रायर के 5 ऐसे इस्तेमाल बताए हैं, जिनके बारे में शायद हर कोई नहीं जानता.
Ginger Grating Trick: अदरक ग्रेटर में चिपककर रह जाती है और इसे घिसने में काफी समय और मेहनत लगती है? अगर अदरक के रेशों से आप भी परेशान हैं, तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की आसान फ्रीजर ट्रिक आपके काम आ सकती है. जानें 4-5 घंटे अदरक को फ्रीज करने का ये आसान तरीका, जिससे अदरक को बिना ज्यादा मेहनत के आसानी से ग्रेट किया जा सकता है.
Silver Cleaning Easy Trick: राखी पर चांदी की पायल पहनने की सोच रही हैं, लेकिन वो काली पड़ गई है? तो परेशान ना हो. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की आसान सिल्वर क्लीनिंग ट्रिक से आप मिनटों में अपनी पायल नई जैसी चमका सकते हैं. इस ट्रिक का इस्तेमाल करके 20 मिनट में पायल की चमक लौटाई जा सकती है.
शादी, पार्टी या होटल के बुफे में खाना खाने का भी अपना एक तरीका होता है. कई बार तरह-तरह की डिशेज देखकर लोग एक्साइटमेंट में प्लेट को जरूरत से ज्यादा भर लेते हैं, जो अच्छे टेबल मैनर्स नहीं माने जाते. मशहूर शेफ पंकज भदौरिया ने बुफे में खाना खाने के कुछ आसान एटिकेट्स बताए हैं, जिन्हें अपनाकर आप सलीके से खाना खा सकेंगे और खाने की बर्बादी से भी बच पाएंगे.
Sawan Shivratri Special Sabudana Paratha: व्रत में अक्सर लोग साबूदाना खिचड़ी और वड़ा बनाते हैं. लेकिन कई बार लोग खिचड़ी और वड़ा खाकर बोर हो जाते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया के 'रेशमी साबूदाना पराठा' आपके लिए बढ़िया ऑप्शन साबित हो सकते हैं. इस रेसिपी की मदद से आप बिना साबूदाना भिगोए आसानी से बेहद सॉफ्ट, फलाहारी और स्वादिष्ट पराठे बना सकते हैं.
Steel Pan Non Stick Trick: स्टील के पैन में खाना बार-बार चिपक जाता है? मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की बताई आसान ट्रिक अपनाकर आप साधारण स्टील के पैन को भी नॉन-स्टिक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं.
Mixer Jar Cleaning Tips: मिक्सर या ब्लेंडर जार के ब्लेड के पास जमी चिकनाहट और गंदगी हटाने में परेशानी होती है? मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की बताई बर्फ और लिक्विड सोप वाली आसान ट्रिक अपनाकर आप बिना ज्यादा मेहनत के मिनटों में मिक्सर जार को अंदर तक साफ कर सकते हैं. इसके साथ ही ये चमकदार भी बनता है. इतना ही नहीं ये ट्रिक बदबू कम करने का काम भी करती है.
टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट सबसे बड़ी परेशानी बन जाता है, क्योंकि रोज-रोज कुछ नया बनाना बहुत थकाने वाला होता है. मगर मास्टरशेफ ने 3 ऐसी आसान रेसिपी बताई हैं, जिनको आप बिना मैदा सिर्फ लौकी से बना सकते हैं. आइए आपको इन रेसिपी के बारे में बताते हैं, जो बच्चों की भी फेवरेट बन जाएंगी.
गर्मियों में लौकी की सब्जी लोग खूब खाते हैं, लेकिन लौकी खरीदने में बहुत दिक्कत होती है. लौकी कभी पक्की तो कभी सख्त निकल जाती है, ऐसे में मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने लौकी खरीदने का सही तरीका बताया है, जिसे फॉलो करके आप एकदम अच्छी लौकी घर लेकर आएंगे.
कास्ट आयरन के बर्तनों को जंग से कैसे बचाया जाए इस बारे में शेफ पंकज भदौरिया ने एक वीडियो में बताया था. आइए इन तरीकों को जानकर आप भी अपने किचन के बर्तनों को साफ रख सकते हैं.
रोज-रोज एक जैसी अरहर दाल खाकर हो गए हैं बोर? अगर हां, तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने इस दाल को 3 अलग तरीके से बनाना बताया है, जो इसके स्वाद को अलग ट्विस्ट देता है. उनके अनुसार, इस दाल को ये ट्विस्ट देकर आप अपने रोज के खाने का स्वाद बढ़ा सकते हैं.
Silver Cleaning Easy Trick: चांदी की जूलरी और बर्तन अक्सर रखे-रखे काले पड़ जाते हैं. इसके काले होने से परेशान होकर लोग अक्सर महंगे क्लीनिंग लिक्विड्स खरीदते हैं, लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने रसोई में रखी कुछ चीजों की मदद से चांदी को फिर से चमकाने की एक आसान ट्रिक बताई है. ये महद 20 मिनट में चांदी को साफ कर सकती है.
कचौड़ी बेलते समय अगर वह फट जाए तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की बताई आसान ट्रिक अपनाकर आप फटी हुई कचौड़ी को मिनटों में ठीक कर सकते हैं. इस ट्रिक से कचौड़ी ठीक करके वो तलते समय फूटेगी नहीं और तेल भी साफ रहेगा.
Aloo Paratha Without Stuffing: अगर आलू पराठा बेलते समय स्टफिंग बाहर आ जाती है और पराठा फट जाता है, तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया की ये सीक्रेट रेसिपी आपके बेहद काम आएगी. बिना स्टफिंग भरे भी आप आलू का पराठा बना सकते हैं. ये पराठा बेहद सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनता है और फटता-टूटता भी नहीं है.
How to remove ants: अगर आप भी अपने घर और किचन में चींटियों के आतंक से परेशान हैं तो यहां हम आपको शेफ पंकज भदौरिया की चींटियों को भगाने की ट्रिक बता रहे हैं. इसे अपनाकर आप आसानी से अपने घर से चींटियों को भगा सकते हैं.
अगर आप घर पर बाजार जैसे कुरकुरे गोलगप्पे बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए है. सिर्फ 10 मिनट में सूजी के गोलगप्पे तैयार करें और साथ में स्वादिष्ट तीखा और मीठा पानी बनाकर पूरे परिवार के साथ स्ट्रीट फूड का मजा घर पर लें.