scorecardresearch
 

Trick To Ferment Idli-Dosa Batter Fast: घंटों इंतजार का झंझट खत्म! इडली-डोसा के बैटर में बस डाल दें ये 1 हरी चीज, मिनटों में होगा फर्मेंट

Trick To Ferment Idli-Dosa Batter Fast: क्या ठंडे मौसम में आपका इडली-डोसा बैटर घंटों रखने के बाद भी नहीं फूलता? अब लंबे इंतजार की जरूरत नहीं है. मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बैटर को झटपट फर्मेंट करने की एक अनोखी और आसान ट्रिक शेयर की है. बस तैयार बैटर में डंठल वाली 1 साबुत हरी मिर्च डालें और कमाल देखें. जानिए कैसे हरी मिर्च के डंठल में मौजूद नेचुरल लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया फर्मेंटेशन की रफ्तार बढ़ा देते हैं.

Advertisement
X
इडली-डोसा बैटर को जल्दी फर्मेंट करने के लिए शेफ पंकज ने हरी मिर्च का इस्तेमाल करना बताया है. (Photo: ITG)
इडली-डोसा बैटर को जल्दी फर्मेंट करने के लिए शेफ पंकज ने हरी मिर्च का इस्तेमाल करना बताया है. (Photo: ITG)

Trick To Ferment Idli-Dosa Batter Fast: इडली और डोसा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन इन्हें बनाने से पहले सबसे बड़ा काम होता है बैटर को सही तरीके से फर्मेंट करना है. कई बार बैटर को रातभर रखने के बाद भी उसमें वो फूलापन नहीं आता, जिसकी वजह से इडली सॉफ्ट और स्पॉन्जी नहीं बनती और डोसा भी क्रिस्पी नहीं बनता. खासकर मौसम ठंडा हो तो फर्मेंटेशन में और ज्यादा समय लग सकता है.

ऐसे में कई बार लोग इडली-डोसा बनाने का प्लान इसी वजह से कैंसिल कर देते हैं क्योंकि बैटर को फर्मेंट करने के लिए इंतजार करना होगा या फिर बहुत समय लगेगा. अगर आप भी हर बार बैटर के फर्मेंट होने का लंबा इंतजार करते हैं, तो मास्टरशेफ पंकज भदौरिया का बताया एक आसान नुस्खा आपके काम आ सकता है. इसमें न कोई महंगी चीज चाहिए और न ही बैटर के साथ ज्यादा छेड़छाड़ करनी है. इस ट्रिक को अपनाकर आप इडली-डोसा बैटर को झटपट फर्मेंट कर सकते हैं.

पंकज भदौरिया ने बताया हरी मिर्च वाला नुस्खा
मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने इडली-डोसा बैटर को जल्दी फर्मेंट करने के लिए एक बेहद आसान ट्रिक शेयर की है. इसके लिए आपको सिर्फ एक हरी मिर्च लेनी है और उसका डंठल यानी स्टॉक बिल्कुल नहीं काटना है.

Advertisement

अब इस साबुत हरी मिर्च को सीधे अपने तैयार इडली-डोसा बैटर में डाल दें. ध्यान रखें कि मिर्च का डंठल लगा हुआ हो. इसके बाद बैटर को ढककर किसी गर्म जगह पर रख दें और उसे बिना छेड़े कुछ समय के लिए छोड़ दें.

मिर्च का डंठल कैसे करता है मदद?
अब सवाल आता है कि आखिर एक हरी मिर्च बैटर को फर्मेंट करने में कैसे मदद कर सकती है? पंकज भदौरिया के मुताबिक, हरी मिर्च के डंठल के आसपास नेचुरल लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया और यीस्ट मौजूद होते हैं, जो फर्मेंटेशन की प्रोसेस को सपोर्ट कर सकते हैं.

यानी जिस हरी मिर्च को हम आमतौर पर सब्जी, चटनी या तड़के में इस्तेमाल करते हैं, उसका इस्तेमाल बैटर के फर्मेंटेशन के लिए भी किया जा सकता है. यही वजह है कि इस ट्रिक में मिर्च का डंठल काटना नहीं है.

बस बैटर को गर्म जगह पर रख दें
हरी मिर्च डालने के बाद सबसे जरूरी है कि बैटर को ढककर किसी गर्म जगह पर रख दें. इसे बार-बार खोलकर देखने या चलाने की जरूरत नहीं है. बैटर को कुछ समय के लिए बिना छेड़े छोड़ दें, ताकि फर्मेंटेशन के प्रोसेस ठीक से हो सके.

जब बैटर अच्छी तरह फूल जाए और उसमें हल्के बुलबुले नजर आने लगें, तो समझिए कि ये फर्मेंट हो चुका है. इसके बाद हरी मिर्च निकालकर बैटर से स्वादिष्ट इडली या डोसा तैयार कर सकते हैं.

Advertisement

ठंड में खास काम आ सकता है ये नुस्खा
अगर आपके घर में भी ठंड के दिनों में इडली-डोसा बैटर जल्दी फर्मेंट नहीं होता, तो पंकज भदौरिया की ये आसान ट्रिक आजमाई जा सकती है. हालांकि बैटर के फर्मेंट होने में टेंपरेचर, बैटर की कंसिस्टेंसी और इस्तेमाल की गई दाल-चावल जैसे दूसरे फैक्टर भी मायने रखते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement