महिंद्रा XUV700
Mahindra XUV700 भारतीय ऑटोमोबाइल निर्माता Mahindra & Mahindra द्वारा निर्मित एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर SUV है. इसको 14 अगस्त 2021 में लॉन्च किया गया. XUV700 को मूल रूप से दूसरी पीढ़ी के XUV500 के रूप में डिजाइन किया गया था. नए महिंद्रा लोगो का उपयोग करने वाला यह उनका पहला मॉडल है, जो उनके एसयूवी उत्पादों के लिए आरक्षित है. इसे पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प के साथ पेश किया गया है (Mahindra XUV 700).
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (Mahindra & Mahindra) एक भारतीय बहुराष्ट्रीय ऑटोमोटिव मैनुफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन है (Indian Multinational Automotive Manufacturing Corporation). इसका मुख्यालय मुंबई में है. महिंद्रा समूह का हिस्सा, एम एंड एम भारत में उत्पादन के हिसाब से सबसे बड़े वाहन निर्माताओं में से एक है . इसकी सहायक कंपनी महिंद्रा ट्रैक्टर्स वॉल्यूम के हिसाब से दुनिया में ट्रैक्टरों का सबसे बड़ा निर्माता है (Largest Manufacturer of Tractors in World by Volume). M&M के मौजूदा वाहन मॉडलों में बोलेरा, स्कॉर्पियो, थार, बोलेरो नियो, अल्टरास जी4, XUV300, XUV700 खास हैं (Mahindra & Mahindra Passenger Vehicles). M&M का 2021 में टोटल एसेट 22 बिलियन अमेरिकी डॉलर था (Mahindra & Mahindra Total Assets). इसे 2018 में फॉर्च्यून इंडिया 500 ने भारत में शीर्ष कंपनियों की सूची में 17वां स्थान दिया था.
Nissan 7 Seater SUV: निसान भारतीय बाजार में अपनी दूसरी 7-सीटर एसयूवी उतारने की तैयारी में है. हाल ही में इसे टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. ये नई एसयूवी मूल रूप से Tekton के ही प्लेटफॉर्म पर ही बेस्ड होगी. लेकिन कंपनी का कहना है कि, नई 7-सीटर SUV का डिजाइन और कैरेक्टर काफी अलग होगा.
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ की औसतन 7 से 8 हजार यूनिट्स हर महीने बिकती हैं. हाल में ही इस कार की क्रैश टेस्ट का वीडियो सामने आया है. भारत एनकैप ने कार की क्रैश टेस्टिंग का ये वीडियो जारी किया गया है. इसमें कार को अलग-अलग परिस्थितयों में टेस्ट करके देखा गया है. इस कार को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. आइए जानते हैं डिटेल्स.
भारतीय बाजार में फैमिली कार्स की एक अलग पहचान है. साइज में बड़ी, ज्यादा लगेज रखने की जगह और कम से कम में 7 लोगों की जगह तो होनी ही चाहिए.
महिंद्रा की एसयूवीज को लोग उनकी रग्ड पर्सनैलिटी के लिए पसंद करते हैं. कंपनी की पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ (Mahindra XUV 7XO) की सेफ्टी रेटिंग आ गई है. भारत एनकैप (Bharat NCAP) में इस एसयूवी ने 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग स्कोर की है. कार को एडल्ट और चाइल्ड दोनों ही ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 5 स्टार रेटिंग मिली है.
महिंद्रा ने अगस्त 2026 के सेल्स आंकड़ों को जारी कर दिया है. एसयूवीज की बंपर डिमांड की वजह से महिंद्रा की इस महीने जबरदस्त सेल हुई है.
एसयूवी मार्केट में महिंद्रा का दबदबा है. एक्सयूवी 7एक्सओ की पिछले 7 महीनों में रिकॉर्ड सेल हुई है. जनवरी 2026 में लॉन्च हुई इस एसयूवी की महिंद्रा ने 70 हजार से ज्यादा यूनिट्स को बेच दिया है. महिंद्रा ने इस कार को एक्सयूवी 700 के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया था. इस कार की मंथली सेल 9 हजार यूनिट्स से ज्यादा है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
भारतीय बाजार में 7-सीटर कारों का अलग ही क्रेज है. बड़ी संख्या में लोग 7-सीटर कारों को खरीदते हैं. इस कैटेगरी में एमपीवी और एसयूवी दोनों तरह के बॉडी स्टाइल मिलते हैं. खैर बात करें मई 2026 में इस सेगमेंट की सेल कि तो कंपनियों ने 83,830 यूनिट्स बेची हैं.
अप्रैल 2026 में महिंद्रा की गाड़ियों की जबरदस्त सेल हुई है. कंपनी ने 30 दिनों में 56,331 गाड़ियों को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 8 फीसदी की है.
महिंद्रा की एक्सयूवी 7एक्सओ को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. हाल में लॉन्च हुई इस कार का टेस्टिंग वर्जन कई सवाल खड़े करता है. ये इसलिए भी खास है क्योंकि टेस्टिंग में देखी गई कार के डिजाइन में कुछ भी नया नहीं है. कयास है कि कंपनी कार के डिजाइन पर नहीं बल्कि इंजन पर काम कर रही है. यानी ये कार का फ्लेक्स फ्यूल या हाइब्रिड वर्जन हो सकता है.
भारतीय डीजल कार मार्केट में इस वक्त एसयूवी का दबदबा है. वैसे इस सेगमेंट में आपको ज्यादातर एसयूवी गाड़ियां ही मिलेंगी.
महिंद्रा को अपनी दमदार एसयूवी कारों के लिए जाना जाता है. कंपनी के पोर्टफोलियो में आपको दूसरी बॉडी स्टाइल की कार्स मिलेंगी भी नहीं.
Tata Safari Vs Mahindra XUV 7XO: टाटा सफारी पहली बार पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च की गई है. दूसरी ओर महिंद्रा ने एक्सयूवी 7एक्सओ को मॉडर्न फीचर्स और तकनीक से भरपूर एसयूवी के तौर पर पेश किया है. तो आइये देखें दोनों में आपके लिए कौन सी एसयूवी है बेस्ट-
Mahindra XUV 7XO को कंपनी का दावा है कि, इसमें 120 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें से 75 फीचर्स सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड हैं. इसके अलावा बेस मॉडल में ही ट्रिपल स्क्रीन ले-आउट मिलता है. जो आमतौर पर दूसरे कार निर्माता टॉप मॉडल्स में देते हैं.
Mahindra XUV 7XO Launch: महिंद्रा ने सड़क पर दौड़ने वाली एक बेहद ही एडवांस एसयूवी को उतारा है. कंपनी ने आज भारतीय बाजार में अपनी नई एसयूवी XUV 7XO को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है.
Mahindra XUV 7XO Launch: महिंद्रा आज शाम 8 बजे अपनी इस नई एसयूवी को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च करेगी.
Mahindra XUV 7XO: महिंद्रा अपनी मशहूर एसयूवी एक्सयूवी 700 के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने जा रही है. इसे XUV 7XO नाम दिया गया है.
Mahindra XUV 7XO: महिंद्रा आगामी 5 जनवरी को अपनी नई एसयूवी XUV 7XO का ग्लोबल प्रीमियर करने जा रही है. इसे बड़े बदलाव के साथ लॉन्च किया जाएगा.
अजमेर-जयपुर हाईवे पर घूघरा गांव के पास चलती XUV में अचानक आग लग गई. चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कार रोककर खुद को बचाया, लेकिन फिर नंबर प्लेट तोड़कर मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया. कार का अंदरूनी हिस्सा जलकर खाक हो गया है. सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.
हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर्स जॉन्टी रोड्स, एलन डोनाल्ड और रीजा हेंड्रिक्स ने Mahindra XUV 700 की डिलीवरी ली है.
Mahindra XUV700 Ebony Edition: महिंद्रा ने पहली बार एक्सयूवी 700 के केबिन को ब्लैक थीम से सजाया है. लुक और डिजाइन के मामले में ये स्पेशल एडिशन बेहद ही शानदार लग रहा है. ऑल-ब्लैक वर्जन की कीमत उन वेरिएंट से लगभग 15,000 रुपये ज़्यादा है जिन पर वे बेस्ड है.
कंपनी ने अपनी मशहूर एसयूवी XUV 700 के (AX7) वेरिएंट की कीमतों में 30,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक का इजाफा किया है.