Ertiga, Scorpio, Innova... कौन-सी 7-सीटर के दीवाने हैं लोग

16 Sep 2026

By: aajtak Auto

फैमिली की पसंद 7-सीटर

भारतीय बाजार में फैमिली कार्स की एक अलग पहचान है. साइज में बड़ी, ज्यादा लगेज रखने की जगह और कम से कम में 7 लोगों की जगह तो होनी ही चाहिए.

Photo: marutisuzuki.com

कितनी हुई सेल? 

ऐसे में हमने सोचा क्यों ना 7-सीटर कारों की सेल्स पर एक नजर डाली जाए. अगस्त में देशभर में कुल 86,703 यूनिट्स 7-सीटर कारें बिकी हैं.

Photo: marutisuzuki.com

बेस्ट सेलिंग 7-सीटर

इसमें सबसे ज्यादा पसंद लोगों ने अर्टिगा को किया है. इस कार की अगस्त में 18,516 यूनिट्स बिकी हैं. इसका मार्केट शेयर 21.4 परसेंट है. 

Photo: marutisuzuki.com

स्कॉर्पियो की सेल

वहीं महिंद्रा की स्कॉर्पियो दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर है. अगस्त में इसकी 15,576 यूनिट्स बिकी हैं.

Photo: auto.mahindra.com

कितनी बिकी इनोवा?

टोयोटा इनोवा तीसरी नंबर पर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इसकी 8,963 यूनिट्स अगस्त में बिकी हैं. ये प्रीमियम सेगमेंट की एमपीवी है.

Photo: toyotabharat.com

72% बढ़ी बिक्री

चौथे नंबर पर महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ है, जिसकी अगस्त में 8,541 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल के मुकाबले इसकी सेल्स में 72.3% का इजाफा हुआ है.

Photo: auto.mahindra.com

5वें नंबर पर भी महिंद्रा 

महिंद्रा बोलेरो 5वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली 7-सीटर कार है. अगस्त में इसकी 8,159 यूनिट्स कंपनी ने बेची हैं.

Photo: auto.mahindra.com

बाकी कारों का कैसा है हाल

इसके अलावा किआ कारेन्स, महिंद्रा एक्सईवी 9एस, टोयोटा फॉर्च्यूनर, मारुति एक्सएल 6 और टोयोटा रुमियन टॉप 10 में शामिल हैं.

Photo: toyotabharat.com

बाकी कारों का हाल

टाटा सफारी, रेनो ट्राइबर, निसान ग्रेवाइट, हुंडई अल्कजार और एमजी मैजेस्टर सभी की सेल 2 हजार यूनिट्स से कम रही है.

Photo: tata.cars

Read Next