01 May 2026
By: Aajtak Auto
भारतीय डीजल कार मार्केट में इस वक्त एसयूवी का दबदबा है. वैसे इस सेगमेंट में आपको ज्यादातर एसयूवी गाड़ियां ही मिलेंगी.
Video: ITG
हालांकि, भारतीय बाजार में सीएनजी और ईवी के खरीदार भी बढ़ रहे हैं. वित्तवर्ष 2026 में भारत में 8,63,277 यूनिट्स डीजल गाड़ियों की बिकी हैं.
Video: ITG
इस सेगमेंट महिंद्रा, टोयोटा, हुंडई और किआ मोटर की गाड़ियां सबसे ज्यादा बिकी हैं. कई कंपनियों के पोर्टफोलियो में अब डीजल नहीं मिलता है.
Photo: auto.mahindra.com
एमिशन नॉर्म्स की वजह से बहुत से कंपनियों ने अब डीजल कारों को अपने पोर्टफोलियो से हटा दिया है. हालांकि, इसके बाद भी बड़ी संख्या में कंज्यूमर्स डीजल गाड़ियों को खरीद रहे हैं.
Photo: auto.mahindra.com
सबसे ज्यादा बिकने वाली डीजल कार महिंद्रा की स्कॉर्पियो है. पिछले वित्तवर्ष में कंपनी ने इसकी 1,70,372 यूनिट्स को बेचा है.
Photo: auto.mahindra.com
वहीं दूसरे नंबर पर महिंद्रा बोलेरो है, जिसकी 1,10,136 यूनिट्स वित्तवर्ष में बिकी हैं. इसमें बोलेरो और बोलेरो नियो दोनों शामिल हैं.
Photo: auto.mahindra.com
तीसरे नंबर पर हुंडई क्रेटा है, जिसकी 91,907 यूनिट्स पूरे साल में बिकी हैं. टॉप 5 में ये एक मात्र नॉन-महिंद्रा कार है.
Photo: auto.mahindra.com
चौथे नंबर पर महिंद्रा की थॉर रॉक्स है, जिसकी 72,336 यूनिट्स वित्तवर्ष 2026 में कंपनी ने बेची हैं. इसमें थार की सेल शामिल नहीं है.
Photo: auto.mahindra.com
पांचवें नंबर पर भी महिंद्रा की ही कार है. कंपनी की एक्सयूवी 700 (7XO) की 44,546 यूनिट्स पूरे साल में बिकी हैं.
Photo: auto.mahindra.com