15 May 2026
By: Aajtak Auto
अप्रैल 2026 में महिंद्रा की गाड़ियों की जबरदस्त सेल हुई है. कंपनी ने 30 दिनों में 56,331 गाड़ियों को बेचा है. पिछले साल के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 8 फीसदी की है.
Photo: auto.mahindra.com
अगर आप एक महिंद्रा की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हम ब्रांड की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की एक लिस्ट लेकर आए हैं.
Photo: mahindraelectricsuv.com
सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में महिंद्रा स्कॉर्पियो का नाम सबसे ऊपर है. कंपनी ने इसकी 14,719 यूनिट्स अप्रैल 2026 में बेची हैं.
Photo: auto.mahindra.com
वहीं महिंद्रा की थार दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है. इसमें थार और थार रॉक्स दोनों का डेटा शामिल है. इसकी 10,459 यूनिट्स अप्रैल में बिकी हैं.
Photo: auto.mahindra.com
महिंद्रा बोलेरो तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला नेमप्लेट है. इसमें बोलेरो और बोलेरो नियो दोनों ही शामिल हैं. इसकी 8,917 यूनिट्स बिकी हैं.
Photo: auto.mahindra.com
चौथे नंबर पर महिंद्रा एक्सयूवी 7XO है, जिसकी 8,630 यूनिट्स अप्रैल 2026 में बिकी हैं. कंपनी ने इसे XUV 7OO की जगह मार्केट में उतारा है.
Photo: auto.mahindra.com
इसके अलावा पांचवें नंबर पर महिंद्रा की XUV 3XO है, जिसकी 7,517 यूनिट्स अप्रैल 2026 में बिकी हैं. मार्च में इस कार की 9,199 यूनिट्स बिकी थीं.
Photo: auto.mahindra.com
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की भी सेल अच्छी हुई है. कंपनी ने 9एस की 3242 यूनिट्स, एक्सईवी 9ई की 1611 यूनिट्स और बीई 6 की 1170 यूनिट्स को बेचा है.
Photo: mahindraelectricsuv.com
बीई 6 महिंद्रा की सबसे ज्यादा ग्रोथ वाली इलेक्ट्रिक कार है. पिछले साल इसकी 550 यूनिट्स बिकी थी. यानी कार की ग्रोथ 113 फीसदी की है.
Photo: mahindraelectricsuv.com