01 Sep 2026
By: Aajtak Auto
महिंद्रा ने अगस्त 2026 के सेल्स आंकड़ों को जारी कर दिया है. एसयूवीज की बंपर डिमांड की वजह से महिंद्रा की इस महीने जबरदस्त सेल हुई है.
Video: Mahindra Auto
अगस्त महीने में कंपनी की डोमेस्टिक पैसेंजर व्हीकल सेल्स 59,257 यूनिट्स तक पहुंच गई है. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की सेल 50 फीसदी बढ़ी है.
Photo: auto.mahindra.com
अगस्त 2025 में कार की 39,399 यूनिट्स बिकी थी. वहीं जुलाई के मुकाबले अगस्त में कारों की सेल कम हुई है. जुलाई में 60,048 महिंद्रा कारें बिकी थीं.
Photo: auto.mahindra.com
फिलहाल महिंद्रा कारों के मॉडल वाइज नंबर्स सामने नहीं आए हैं. अगस्त 2025 के मुकाबले इस साल अगस्त में कंपनी ने 19,858 कारें ज्यादा बेची हैं.
Photo: auto.mahindra.com
महिंद्रा के पोर्टफोलियो में आपको सिर्फ एसयूवीज ही मिलेंगी. कंपनी स्कॉर्पियो एन और क्लासिक, थार और थार रॉक्स, एक्सयूवी 7एक्सओ, 3 एक्सओ और बोलेरो बेची है.
Photo: auto.mahindra.com
इनके अलावा कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवीज की रेंज को भी एक्सपैंड कर लिया है. ब्रांड बीई 6, एक्सईवी 9ई और 9एस को बेच रही है.
Photo: auto.mahindra.com
महिंद्रा की सेल्स सिर्फ पैसेंजर व्हीकल रेंज में नहीं बढ़ी है. बल्कि कमर्शियल व्हीकल बिजनेस में भी अच्छी ग्रोथ कंपनी ने दर्ज की है.
Photo: auto.mahindra.com
लाइट कमर्शियल व्हीकल्स (2 टन तक) की सेल 37 परसेंट बढ़कर 3,999 यूनिट्स पर पहुंच गई है. वहीं 2 से 3.5 टन वाली LCV की सेल 23,416 यूनिट्स पहुंच गई है.
Photo: auto.mahindra.com
एक्सपोर्ट की बात करें, तो अगस्त महीने में महिंद्रा ने यहां भी ग्रोथ हासिल की है. 71 परसेंट की ग्रोथ के साथ महिंद्रा का एक्सपोर्ट 6,054 व्हीकल्स पर पहुंच गया है.
Video: Mahindra Auto