scorecardresearch
 

Mahindra XUV 7XO: टेस्टिंग में नजर आई दमदार SUV, E85 पेट्रोल या हाइब्रिड क्या है महिंद्रा का प्लान

महिंद्रा की एक्सयूवी 7एक्सओ को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. हाल में लॉन्च हुई इस कार का टेस्टिंग वर्जन कई सवाल खड़े करता है. ये इसलिए भी खास है क्योंकि टेस्टिंग में देखी गई कार के डिजाइन में कुछ भी नया नहीं है. कयास है कि कंपनी कार के डिजाइन पर नहीं बल्कि इंजन पर काम कर रही है. यानी ये कार का फ्लेक्स फ्यूल या हाइब्रिड वर्जन हो सकता है.

Advertisement
X
Mahindra XUV 7XO को हाइब्रिड अवतार में कंपनी लॉन्च कर सकती है. (Photo: Mahindra Auto)
Mahindra XUV 7XO को हाइब्रिड अवतार में कंपनी लॉन्च कर सकती है. (Photo: Mahindra Auto)

भारत सरकार ने E85 पेट्रोल को लेकर एक ड्राफ्ट जारी किया है. इसके बाद से फ्लेक्स फ्यूल पर चर्चा काफी बढ़ गई है. आने वाले दिनों में हमें इस फ्यूल पर टेस्ट होती हुई कई गाड़ियां नजर आ सकती हैं. भारतीय बाजार की बात करें, तो डीजल कारों की मांग कम हुई है और सीएनजी की डिमांड बढ़ रही है. ऐसे में महिंद्रा अपने फ्यूचर के लिए नया प्लान तैयार कर रही है. 

कंपनी की ज्यादातर सेल अभी भी डीजल मॉडल्स से आती है. भारतीय ऑटो मार्केट सीएनजी, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों की सेल कुल सेल का 30 परसेंट पहुंच गई है. इन सभी के बीच महिंद्रा की XUV 7XO को टेस्टिंग में स्पॉट किया गया है. ये कार पूरी तरह से कैमोफ्लाज में ढकी हुई थी. 

हाइब्रिड या फ्लेक्स फ्यूल क्या है महिंद्रा का प्लान?

ये कार हाल में ही लॉन्च हुई है और इसके किस वेरिएंट की टेस्टिंग हो रही है, ये साफ नहीं है. संभव है कि कंपनी एक्सयूवी 7एक्सओ के हाइब्रिड या फिर E85 यानी फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट को टेस्ट कर रही हो. पहले आई रिपोर्ट्स की मानें, तो महिंद्रा रेगुलर सीरीज हाइब्रिड ऑप्शन पर काम कर रही है, जिनका इस्तेमाल ICE कारों में करेगी. 

यह भी पढ़ें: Mahindra की इलेक्ट्रिक कार्स ने मचाई धूम, 1 साल में बेच दी इतनी यूनिट्स

Advertisement

इसके अलावा कंपनी ईवीज के लिए रेंज एक्सटेंडर हाइब्रिड वर्जन पर काम कर रही है. बात करें टेस्टिंग में देखी गई कार की, तो इसके डिजाइन में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आता है. चूंकि कार के डिजाइन में कोई बदलाव नजर नहीं आ रहा है इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार को हाइब्रिड या फ्लेक्स फ्यूल पर टेस्ट किया जा रहा है. 

इंजन और पावर

पहले भी रिपोर्ट्स आई हैं कि एक्सयूवी 7एक्सओ पहली कार होगी जो स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में आएगी. स्कॉर्पियो एन को भी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड में लॉन्च किया जा सकता है. महिंद्रा का स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन मौजूदा 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन पर बेस्ड होगा. एक्सयूवी 7एक्सओ के हाइब्रिड वर्जन में स्टैंडर्ड के मुकाबले ज्यादा पावर मिलेगी. 

यह भी पढ़ें: 7 मिनट में 'सोल्ड आउट'! Mahindra की इस SUV पर टूट पड़े लोग

मौजूदा कार 2.0 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 203 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. इसमें 6 स्पीड मैन्युअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है. इस इंजन का इस्तेमाल फ्लेक्स फ्यूल वेरिएंट में भी किया जा सकता है. महिंद्रा 2025 में एक्सयूवी 3एक्सओ के फ्लेक्स फ्यूल वर्जन को दिखा चुकी है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement