स्मृति ईरानी (Smriti Irani) बहुत जल्द छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज करते हुए इसके टेलीकास्ट की तारीख और समय की घोषणा कर दी है. यह शो कलाकार से नेता बनीं स्मृति ईरानी को फिर से 'तुलसी' के आइकॉनिक किरदार में लेकर आ रहा है.
एक प्रोमो जारी किया गया, जिसमें में एक परिवार रेस्टोरेंट में बैठकर शो की चर्चा करता नजर आता है, तभी स्क्रीन पर तुलसी यानी स्मृति ईरानी की एंट्री होती है. वह घर में तुलसी के पौधे को जल चढ़ाते हुए दिखाई देती हैं.
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का प्रसारण 29 जुलाई से रात 10:30 बजे, स्टार प्लस चैनल पर किया जाएगा. स्टार प्लस ने इंस्टाग्राम पर प्रोमो शेयर करते हुए लिखा है कि- "क्या आप अब भी यकीन नहीं कर पा रहे हैं? 25 साल बाद तुलसी विरानी लौट रही हैं, एक नई कहानी के साथ. एक बार फिर बनने जा रही है हर घर का हिस्सा. क्या आप तैयार हैं?"
इस पर स्मृति ईरानी का भी रिएक्शन आया है, उन्होंने कहा है- "क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में दोबारा जुड़ना मेरे लिए सिर्फ एक किरदार निभाने से ज्यादा है. बीते 24 सालों में मैंने मीडिया और पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में काम किया है, लेकिन इस शो का प्रभाव मेरी ज़िंदगी में हमेशा खास रहेगा."
दिग्गज एक्ट्रेस अपरा मेहता ने एक पुराना किस्सा लोगों संग शेयर किया है. उन्होंने बताया कि एक दफा वो भीड़ में फंस गई थीं. तब भीड़ के बीच किसी ने उनका हाथ खींच लिया था, तो किसी ने उनके जलती हुई सिगरेट लगा दी थी.
टीवी इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस अपरा मेहता ने पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं. उन्होंने अपनी 23 साल की टूटी शादी पर भी बात की. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि उन्होंने कभी दूसरी शादी करने का क्यों नहीं सोचा?
टेलीविजन सीरियल्स की दुनिया में इस वीक कई महत्वपूर्ण घटनाएं देखने को मिलेंगी. अनुपमा कुकिंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेकर अपने घर के सपने को साकार करेगी. विरानी परिवार में वैष्णवी को लेकर बड़ा विवाद होगा, जबकि तुलसी उसका समर्थन करेंगी.
क्योंकि सास भी बहू थी 2 की कहानी 10 साल आगे बढ़ चुकी है और शो में नए किरदारों के साथ फैमिली ड्रामा और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. एकता कपूर के सीरियल में एक्ट्रेस सुवर्णा झा, तृप्ति विरानी बनकर लौटने वाली हैं.
इस हफ्ते टीवी सीरियल की दुनिया में कई बड़े ट्विस्ट और इमोशनल ड्रामे देखने को मिलेंगे. 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की वापसी और परिवार के साथ संघर्ष, 'गंगा माई की बेटियां' में परिवारिक विवाद और व्यापार की साजिश देखने को मिलने वाली है.
इस हफ्ते टीवी सीरियल में तुलसी जेल से वापस लौटती है, लेकिन उसका परिवार बिखरा हुआ है. जानते हैं कि इस वीक आपके फेवरेट टीवी शो में क्या होने वाला है.
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के नए सीजन में 10 साल बाद तुलसी की जेल से रिहाई और शांति निकेतन लौटने की कहानी दिखाई गई है. परिवार के बंटवारे और बदलते रिश्तों के बीच तुलसी का संघर्ष और भावनात्मक पल दर्शाए गए हैं.
एक समय था जब टेलीविजन पर सास-बहू सीरियल्स का क्रेज था, लेकिन अब दर्शकों की पसंद बदल चुकी है. रियलिटी शोज ने सास-बहू ड्रामे की जगह ले ली है.
टेलीविजन के लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 10 साल का लीप आने वाला है, जिसमें तुलसी जेल से रिहा होकर अपने परिवार के पास लौटती हैं. लेकिन उन्हें अपने घर में अपनापन नहीं मिलता और परिवार में करण और गौतम के बीच झगड़ा जारी रहता है.
इस हफ्ते टीवी सीरियल्स में कई महत्वपूर्ण घटनाएं देखने को मिलेंगी. अनुपमा में तोषू बना मां का दुश्मन. सास भी कभी बहू थी में 10 साल का लीप आएगा. तारक मेहता में बाघा एक अनजान व्यक्ति से डरा हुआ है.
इस सप्ताह टीवी सीरियल की दुनिया में कई बड़े और रोमांचक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. अनुपमा में अंश और ईशानी की सगाई होगी, जबकि गंगा माई की बेटियां में दुर्गावती की चालें फेल होंगी और वो गंगा के सामने हाथ जोड़ने को मजबूर होगी.
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम ऋतु चौधरी ने खुलासा किया कि मां बनने के बाद उन्होंने करियर से ब्रेक लेने का फैसला किया था. एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने बच्चे को सेट और मेकअप रूम के माहौल में नहीं रखना चाहती थीं, इसलिए धीरे-धीरे काम से दूरी बना ली.
इस हफ्ते टेलीविजन सीरियल्स में कई महत्वपूर्ण घटनाएं होंगी. वसुधा के जीवन में खुशियों के साथ-साथ परिवार में तनाव भी बढ़ेगा. अनु और आर्य के बीच रोमांस शुरू होगा, जबकि अभिरा और अरमान की शादी नहीं होगी.
इस हफ्ते टीवी सीरियल्स में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. नागिन में तीन नागिन मिलकर ड्रैगन का खात्मा करेंगी. अनुपमा को उसके दामाद से धोखा मिलेगा, जिससे उसकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आएगा.
क्या आप जानते हैं टीवी शो में जवान बच्चों के पिता की भूमिका निभाने वाले अमर रियल लाइफ में भी जवान बच्चों के पापा हैं. एक्टर अपने बच्चों के साथ दोस्त बनकर रहते हैं.
इस हफ्ते टीवी सीरियल्स में कई महत्वपूर्ण घटनाएं होंगी. वसुधा का अपमान होगा और वह अपने परिवार के लिए चुप रहने का फैसला करेगी. तुलसी रियांश को अपने घर लेकर आएगी, जिससे परिवार में पुरानी यादें और जख्म उभरेंगे.
टेलीविजन पर इस हफ्ते भी जी टीवी के शोज की बादशाहत दिखी. वहीं स्टार प्लस के दोनों सीरियल्स क्योंकि सास भी 2 और अनुपमा का स्ट्रगल कायम रहा. इसके अलावा कलर्स टीवी के भी दो शो अपना दम दिखाते नजर आए.
टीवी सीरियल्स में तुलसी और मिहिर की शादी ने फैन्स के बीच हलचल मचा दी है. अनुपमा की जिंदगी में कई मुश्किलें बनी हुई हैं, जबकि वसुधा और देव मिलकर करिश्मा को फंसाने की प्लानिंग बना रहे हैं.
हर उम्र के शख्स के लिए मनोरंजन की दुनिया में प्यार, लव स्टोरी और शादी बनी है. अब इसी में नया ट्विस्ट लाई हैं दादियां. जी हां, आपने सही पढ़ा. दादियां. ये पूरा मामला क्या है ये भी आपको समझा देते हैं.
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का आने वाला एपिसोड काफी खान होने वाला है. तुलसी और मिहिर की फिर से शादी होने वाली है. फैंस इस पल का इंतजार कर रहे हैं.
टेलीविजन की दुनिया में इस हफ्ते एक बड़ा खेला हो गया है. एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को बड़ी मार पड़ी है. टीआरपी रेटिंग्स में इस शो को पछाड़कर जी टीवी का शो वसुधा टॉप पर पहुंच चुका है.