कुशीनगर
कुशीनगर (Kushinagar) भारतीय गणराज्य के प्रांत उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का एक जिला है जो गोरखपुर मंडल में आता है. कुशीनगर उत्तर भारत का एक प्राचीन शहर है. यह एक ऐतिहासिक स्थल है जहां महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था. आजादी के बाद, कुशीनगर देवरिया जिले का हिस्सा रहा जो 13 मई 1994 को उत्तर प्रदेश के एक नए जिले के रूप में अस्तित्व में आया. इस जिले का क्षेत्रफल 2,905 वर्ग किलोमीटर है (Geographical Area).
इस जिले में एक संसदीय लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, कुशीनगर (Lok Sabha Constituency) और सात विधानसभा क्षेत्र, फाजिलनगर, खड्डा, रामकोला, हाटा, कसया, पडरौना, तमकुही राज हैं (Assembly Constituency).
2011 की जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक कुशीनगर की जनसंख्या (Population) लगभग 36 लाख है. इस जिले में प्रति वर्ग किलोमीटर (Density) 1,227 लोग रहते हैं और यहां का लिंग अनुपात (Sex Ratio) 961 है. कुशीनगर की 65.25 फीसदी जनसंख्या साक्षर है. इनमें पुरुष 77.71 फीसदी और महिलाओं की साक्षरता दर 52.36 फीसदी है (Kushinagar Literacy).
कुशीनगर का इतिहास प्राचीन और गौरवशाली है. साल 1876 में पुरातात्विक खुदाई में यहां का मुख्य स्तूप (रामाभार स्तूप) और 6.10 मीटर लम्बी भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा मिली थी. ईसापूर्व छठी शताब्दी के अन्त में यहां भगवान बुद्ध का आगमन हुआ था. कुशीनगर में ही उन्होंने अपना अन्तिम उपदेश देने के बाद महापरिनिर्वाण को प्राप्त किया था. वाल्मीकि रामायण के अनुसार यह स्थान त्रेता युग में भी आबाद था और ये भगवान राम के पुत्र कुश की राजधानी थी जिसके चलते इसे 'कुशावती' के नाम से जाना गया (History).
कुशीनगर के मुख्य पर्यटक या ऐतिहासिक स्थलों में महापरिनिर्वाण मंदिर, रामाभार स्तूप और माथाकुंवर मंदिर है. यहां हर साल बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाया जाता है जिसमे देश विदेश के लाखों श्रद्धालु आते हैं.
कुशीनगर मुख्य रूप से कृषि-प्रधान जिला है. गन्ना, गेहूं, धान यहां की प्रमुख फसलें हैं. इसके अलावा मक्का, बाजरा, मूंग, उड़द, अरहर एवं सब्जियों की खेती भी की जाती है(Kushinagar Crops).
कुशीनगर जिला गन्ना और चीनी उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है. यहां गन्ने की सर्वाधिक खेती की जाती है, लिहाजा यहां कई चीनी मिलें हैं.
Uttar Pradesh के Chief Minister Yogi Adityanath ने 2 जून को कुशीनगर में कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की. इस दौरान उन्होंने विपक्ष की सरकारों पर जोरदार अटैक किया. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हमने मच्छर और माफिया दोनों को खत्म किया.’ देखें CM Yogi ने और क्या कहा…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में 424 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 278 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करके जिले को प्रगति की नई राह दिखाई. इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने विपक्ष की सरकारों में रहे पहचान के संकट, जंगल पार्टी के आतंक और विभिन्न माफियाओं के राज को खत्म करने के उद्देश्य से अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.
यूपी के सीेएम योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर से बड़ा ऐलान किया है. सीएम योगी ने फाजिल नगर का नाम बदलने का एलान किया उन्होंने कहा कि फाजिल नगर का नाम 'पावागढ़' किया जाएगा.
सीएम योगी ने कुशीनगर के कार्यक्रम में यूपी के कानून व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है. सीएम योगी ने कहा है कि यूपी से माफिया और मच्छर दोनों को खत्म किया है. माफिया बेरोजगारी फैलाता था और मच्छर बीमारी. सीएम योगी ने कहा है कि यूपी में पहले जंगल पार्टी का आतंक और महली माफियाओं का बोलबाला था.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर में एक जनसभा के दौरान 424 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला. इसके साथ ही उन्होंने भगवान महावीर से जुड़े ऐतिहासिक फाजिलनगर का नाम बदलकर 'पावागढ़' करने का एक बड़ा प्रशासनिक ऐलान भी किया.
कुशीनगर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के नागरिकों को नौकरी और पढ़ाई का झांसा देकर ठगने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 8 पुरुष और 2 महिलाओं सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके चंगुल से 453 नेपाली नागरिकों को सुरक्षित मुक्त कराया है.
हिंदू लड़के से फोन पर बात करना 15 साल की शब्बा की जिंदगी पर भारी पड़ गया. कुशीनगर में कथित ऑनर किलिंग के इस सनसनीखेज मामले में पिता बिग्गन अंसारी पर बेटी की हत्या कर शव के टुकड़े करने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक लड़की दूसरे समुदाय के युवक से बात करती थी, जिससे नाराज परिवार ने खौफनाक साजिश रची. बाद में शव के टुकड़े गोमती एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बक्से में मिले.
लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन पर ट्रेन के कोच में मिले युवती के शव के टुकड़ों का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. कुशीनगर निवासी पिता बिग्गन अंसारी ने अपनी 15 वर्षीय बेटी की हत्या कर शव के टुकड़े ट्रेन में रख दिए थे. आरोपी को डर था कि उसकी तीसरी बेटी भी दो बड़ी बेटियों की तरह घर छोड़ देगी. सीसीटीवी फुटेज और रेलवे जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.
RSS दफ्तर की जासूसी और पाकिस्तान को जानकारी भेजने के मामले में ATS की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है. गिरफ्तार दानियाल अशरफ और कृष्णा मिश्रा ने कई युवकों के नाम बताए, जो पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में थे.
UP News: कुशीनगर के मदरसा कादरिया हकीकतुल-उलूम में पाकिस्तानी मार्का वाला पंखा मिलने से हड़कंप मच गया है. एसपी केशव कुमार ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. सोशल मीडिया पर पंखे की तस्वीर वायरल...
उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने बाराबंकी और कुशीनगर से गिरफ्तार दो संदिग्धों को लेकर बड़ा खुलासा किया है. जांच में सामने आया है कि दोनों पिछले कई महीनों से पाकिस्तानी हैंडलर्स और आईएसआई एजेंटों के संपर्क में थे. एटीएस का कहना है कि ये संदिग्ध आतंकी संवेदनशील इलाकों की रेकी कर रहे थे.
UP के कुशीनगर में 28 साल की शादीशुदा महिला ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे कसया थाना क्षेत्र में हुई. पुलिस का कहना है कि मृतका एक कमरे में फांसी पर लटकी हुई मिली. उसकी शादी करीब एक साल पहले देवरिया जिले में हुई थी. परिवार वालों का कहना है कि वह पिछले कुछ महीनों से किसी वजह से तनाव में थी.
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में शुक्रवार को पार्किंग को लेकर कुछ लोगों में विवाद हो गया. जिसके बाद एक 30 साल के व्यक्ति की लाठियों से पीटकर हत्या कर दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है.
RTI के आंकड़े यूपी की एविएशन तस्वीर के दो पहलू दिखाते हैं. एक तरफ 2021 के बाद शुरू हुए सात में से छह एयरपोर्ट्स पर नियमित उड़ानें बंद हो चुकी हैं. दूसरी तरफ कानपुर जैसे विस्तारित एयरपोर्ट और आगरा जैसे पुराने एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है. जानिए- क्या है असली तस्वीर?
यूपी के कुशीनगर में उस समय दहशत का माहौल हो गया, जब एक थार सवार एक्सीडेंट के बाद भागने के चक्कर में कई अन्य वाहनों में टक्कर मार दिया. उसे पकड़ने के लिए लोगों ने दौड़ाया लेकिन वह बिहार की तरफ भाग गया.
यूपी के कुशीनगर एयरपोर्ट की चौंकाने वाली हकीकत सामने आई है. RTI से पता चला है कि 327 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दो साल के दरम्यान एक भी नियमित उड़ान नहीं चली है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उद्घाटित कुशीनगर एयरपोर्ट को बौद्ध पर्यटन का बड़ा केंद्र बताया गया था.
कुशीनगर में एक 20 साल की महिला की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी. महिला का शव ससुराल में पंखे से लटका मिला. मायके पक्ष ने दहेज के लिए उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कुशीनगर में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला काटकर हत्या कर दी. फिर खुद की भी जान दे दी. जानकारी सामने आई है कि दोनों ने चार महीने पहले ही लव मैरिज की थी.
कुशीनगर में प्रेम विवाह के बाद पति-पत्नी के रिश्ते का खौफनाक अंत हो गया. घरेलू विवाद के दौरान गुस्से में पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद फंदे से झूल गया. तरयासुजान थाना क्षेत्र के बढ़ई टोला में हुई इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है.
कुशीनगर के लक्ष्मीगंज बाजार के पास स्कूल वैन से उतरते ही छह साल के मासूम अंश कुमार को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया. पुलिस पोस्टमार्टम करवाकर आरोपी की तलाश में जुटी है.
कुशीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में घटी एक घटना ने पूरे जिले की नींद उड़ा दी. डिलीवरी के कुछ घंटे बाद ही सांस की दिक्कत बताकर जिस नवजात को SNCU वार्ड में शिफ्ट किया गया, वह वार्ड से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया. CCTV बंद थे, स्टाफ के बयान उलझे थे और परिजनों की हालत बेहाल.