इंडियाज गॉट लेटेंट (India's Got Latent) एक हिंदी टैलेंट शो है, जिसकी शुरुआत कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर समय रैना ने अपने YouTube चैनल पर 14 जून 2024 को की थी. यह शो अंतरराष्ट्रीय Got Talent फ्रेंचाइज और Kill Tony के फॉर्मेट से प्रेरित है. इसमें अलग-अलग तरह के टैलेंट दिखाने वाले प्रतिभागी हिस्सा लेते हैं, जिनमें सिंगिंग, डांस, मैजिक, स्टैंड-अप कॉमेडी और अन्य परफॉर्मेंस शामिल होती हैं.
शो में प्रतिभागी मंच पर अपनी प्रस्तुति देते हैं, जिसके बाद जजों का पैनल उनकी परफॉर्मेंस पर अपनी राय और अंक देता है. हर एपिसोड में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े मेहमान जज भी शामिल होते हैं. इस वजह से शो का हर एपिसोड नए प्रतिभागियों और नए जजों के साथ देखने को मिलता है.
India's Got Latent के साथ समय रैना ने iOS और Android के लिए एक आधिकारिक ऐप भी लॉन्च किया था. हालांकि, फरवरी 2025 में शो विवादों में आ गया. पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया की कुछ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद विवाद बढ़ा, जिसके चलते 12 फरवरी 2025 को समय रैना ने शो के सभी एपिसोड YouTube से प्राइवेट कर दिए.
इसके बाद नवंबर 2025 में समय रैना ने संकेत दिया कि शो का दूसरा सीजन लाया जाएगा. अप्रैल 2026 में उन्होंने अपने स्टैंड-अप स्पेशल Still Alive के दौरान भी दूसरे सीजन पर काम चलने की जानकारी दी. जून 2026 में घोषणा हुई कि India's Got Latent का दूसरा सीजन YouTube के साथ-साथ Netflix पर भी स्ट्रीम होगा.
दूसरे सीजन का पहला एपिसोड 20 जून 2026 को रिलीज हुआ. इस एपिसोड में फिल्म Alpha के प्रमोशन के लिए आलिया भट्ट और शरवरी गेस्ट जज के रूप में नजर आईं. इसके बाद नए एपिसोड हर दो सप्ताह में YouTube और Netflix, दोनों प्लेटफॉर्म पर जारी किए जाने की घोषणा की गई.
मुकेश छाबड़ा की गर्लफ्रेंड को लेकर समय रैना ने एक जोक किया था, जिसपर कहा गया कि करीब 15 मिनट तक शो रुका रहा. कास्टिंग डायरेक्टर समय से काफी नाराज हुए थे. अब कॉमेडियन ने खुद इस पूरी लड़ाई का सच बताया है.
समय रैना और मेधा शंकर की शादी की अफवाहें एक रेडिट पोस्ट से शुरू हुईं, जिसमें दावा किया गया था कि दोनों दिसंबर 2026 में शादी करेंगे. हालांकि, समय रैना ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग न्यूज पर रिएक्ट किया है. जानते हैं कि समय ने क्या कहा.
समय रैना और मेधा शंकर के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं. अब एक वायरल रेडिट पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों ने सितंबर में बांद्रा में निजी समारोह में शादी कर ली. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और दोनों की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया. दोनों की साथ मौजूदगी और कथित नजदीकियों के चलते पहले भी डेटिंग की अफवाहें चलती रही हैं.
समय रैना और मेधा शंकर के बीच अफेयर और शादी की खबरें चर्चा में हैं. सोशल मीडिया और रेडिट पर वायरल पोस्ट्स में दावा किया गया कि दोनों ने सितंबर 2026 में छुपकर शादी की है.
'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' की कंटेस्टेंट कार्तिका ने बताया कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर है, जिसके बाद समय रैना ने दीपक कलाल से माइक छीन लिया. समय रैना ने इसके बाद नीट पेपर लीक पर कमेंट किया.
'इंडियाज गॉट लेटेंट' में समय रैना के साथ नोक-झोंक के बाद सुरभि वंजारा फिर से चर्चा में आ गईं. इस एपिसोड ने उनके टेलीविजन रोल, फिल्मों में काम और ऑनलाइन कॉमेडी में उनकी मौजूदगी की ओर लोगों का ध्यान फिर से खींचा है.
समय के शो पर इस बार राखी सावंत और अशनीर ग्रोवर की एंट्री हुई थी. दोनों के बीच एपिसोड के दौरान कई ऐसे मोमेंट्स हुए, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हैं. राखी ने अशनीर पर लाइन मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जबकि वो इससे थोड़े अनकंफर्टेबल होते नजर आए.
समय रैना ने अपने हालिया इंडियाज गॉट लेटेंट के एपिसोड में कॉमेडियन शेरोन वर्मा के साथ कश्मीरी पंडितों और बिहारी लोगों पर तंज कसा था. इसपर काफी बड़ा विवाद खड़ा हुआ. उनके बयान पर सिंगर कैलाश खेर ने अपना पक्ष रखा है.
समय रैना ने अपने शो पर वरुण धवन और मेधा शंकर जैसे बॉलीवुड सेलेब्स को इनवाइट किया था. इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में समय को वरुण की जमकर रोस्टिंग करते हुए देखा गया है. वो कभी उन्हें जानवर बुला रहे हैं, तो कभी उनकी एक्टिंग का मजाक उड़ा रहे हैं.
स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के एक फैन ने उनकी फोटो को 10 मिनट तक किस किया, जिसका वीडियो समय ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया. यूजर्स ने शख्स के मजे लिए हैं.
समय रैना 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 के ज्यादा फिल्टर्ड होने की आलोचना पर बात कर रहे हैं. अब उनके अगले एपिसोड में राखी सावंत आने वाली है.
'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर समय रैना और शेरोन वर्मा ने बिहार और कश्मीर को लेकर तीखे मजाक किए. इस बातचीत पर लोगों के जबरदस्त रिएक्शन देखने को मिले. वहीं इसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में भी होने लगी है.
'रेबेल किड' के नाम से मशहूर कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मुखिजा ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद अपने 'कैंसिलेशन' और भारत छोड़ न्यूयॉर्क जाने के बारे में बात की.
यह विवाद इंडियाज गॉट लेटेंट के एक एपिसोड से जुड़ा हुआ है. इस शो में दिव्यांगों और स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी जैसी गंभीर बीमारी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवाद खड़ा हो गया था.
इंडियाज गॉट लेटेंट से जुड़े विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना समेत पांच कॉमेडियन को बड़ी राहत दी है. अदालत ने दिव्यांग लोगों पर आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मामले रद्द कर दिए. कोर्ट ने दिव्यांगों के लिए जागरूकता और धन जुटाने की उनकी कोशिशों की सराहना भी की. हालांकि, ऑनलाइन और मनोरंजन सामग्री में दिव्यांग लोगों की गरिमा की रक्षा के लिए दिशानिर्देश बनाने का मुद्दा अभी खुला रखा गया है.
समय रैना ने अपने शो इंडियाज गॉट लेटेंट पर रैपर बादशाह को काफी बुरी तरह रोस्ट किया है. उन्होंने उनके सामने यो यो हनी सिंह और ब्राउन रंग गाने का नाम लिया, जिससे बादशाह एक जमाने में जुड़े हुए थे.
खबरों के अनुसार, 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 में पति को पीटने वाली अपनी विवादित टिप्पणी के कारण ऑनलाइन भारी आक्रोश फैलने के बाद साक्षी झा को सस्पेंड कर दिया गया है. यह कंटेस्टेंट बिहार में टीचर के तौर पर काम करती हैं.
समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आई कंटेस्टेंट साक्षी झा के बयान पर बवाल मचा हुआ है. शो में उन्होंने कहा कि उन्हें मर्दों से नफरत हैं. वो अपने पति को दारू पीकर मारना चाहती हैं. साक्षी को उनके बयानों पर काफी ट्रोल किया जा रहा है.
सबको उम्मीद थी कि 'धुरंधर' OTT पर छा जाएगा, लेकिन इसके बजाय एक विवादित स्टैंड-अप कॉमेडियन की चौंकाने वाली वापसी ने सभी को हैरान कर दिया है.
आलिया भट्ट और शरवरी के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में आने के बाद, समय रैना ने 'अल्फा' की स्क्रीनिंग के लिए मुंबई का एक पूरा थिएटर बुक किया है. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं.
समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 के दूसरे एपिसोड में कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और हर्ष लिम्बाचिया पहुंचे. इस एपिसोड में क्या कुछ खास हुआ जानिए.