समय रैना और मेधा शंकर के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हैं. अब एक वायरल रेडिट पोस्ट में दावा किया गया कि दोनों ने सितंबर में बांद्रा में निजी समारोह में शादी कर ली. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और दोनों की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया. दोनों की साथ मौजूदगी और कथित नजदीकियों के चलते पहले भी डेटिंग की अफवाहें चलती रही हैं.