स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट लगातार सुर्खियों में रहता है. कई बार शो में बेहद दिलचस्प कंटेस्टेंट आकर हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं. इस बार शो में एक ऐसा शख्स आया, जिसने अपनी मिमिक्री से समय की बोलती बंद कर दी. इस शख्स का गेटअप हैरान कर देने वाला रहा.
इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में राहिल नाम के शख्स ने परफॉर्म किया. जैसे कि यह शख्स स्टेज पर पहुंचा. पैनल में बैठे समय रैना और तन्मय भट्ट के होश उड़ गए. पैनल में एमसी स्टैन भी बैठे थे, जिन्होंने चेहरे पर मास्क लगाया हुआ था. समय रैना ने उनक तरफ देखकर कहा कि एक और मास्क है क्या? दरअसल समय को अहसास हो गया था कि शो वापस से कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो सकता है.
राहिल दरअसल पीएम के गेटअप में स्टेज पर पहुंचा और चिर-परिचित अंदाज में उनकी मिमिक्री करने लगा. इस दौरान राहिल ने पीएम के कुछ आइकॉनिक मोमेंट्स का भी जिक्र किया.
कुणाल कामरा संग हुई चर्चा
समय रैना ने इस बीच कुणाल कामरा को वीडियो कॉल किया और उनकी बात पीएम की मिमिक्री कर रहे राहिल से कराई. पीएम की हूबहू नकल करते शख्स को देख कॉमेडियन कुणाल भी हैरान रह गए. इस बातचीत में रुपये का भी जिक्र हुआ. कुणाल और पीएम बने राहिल के बीच भी जबरदस्त बैंटर नजर आई.
राहिल ने जाते-जाते उत्तर प्रदेश के सीएम की भी मिमिक्री करने की कोशिश की, जिसे सुनने से पहले समय रैना ने उन्हें टोक दिया. समय के शो पर राहिल का परफॉर्मेंस लोगों को काफी पसंद आया है. इंटरनेट पर अलग-अलग रिएक्शन देखने मिल रहे हैं.
बता दें कि समय रैना अपने इसी शो की वजह से काफी विवादों में रहे हैं. विवादों की वजह से उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है. लेकिन बाद में समय ने धमाकेदार वापसी भी की. अभी कुछ समय पहले ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने समय रैना को सम्मानित भी किया था.