कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का दूसरा सीजन भी शुरुआत से चर्चा में बना हुआ है. लेटेस्ट एपिसोड में एक फीमेल कंटेस्टेंट साक्षी झा ने मर्दों को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया है, जिसपर उन्हें खूब ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. इतना ही नहीं, वो इस सीजन की पहली ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जिन्हें सभी पैनलिस्टों (जजों) से जीरो नंबर मिले, जबकि उन्होंने खुद को 8 नंबर दिए थे. आखिर साक्षी झा ने ऐसा क्या कहा, चलिए जानते हैं.
ट्रोल्स के निशाने पर हैं साक्षी
इंडियाज गॉट लेटेंट के ऑडिशन राउंड में साक्षी ने खुद को मैन हेटर (मर्दों से नफरत करने वाली) बताया. उन्होंने अपने लक्ष्य में लिखा- पति को दारू पीकर मारना है. साक्षी ने यह दावा भी किया कि वो न केवल मर्दों को नापसंद करती हैं, बल्कि अपने पिता और भाई से भी नफरत करती हैं.
उनकी ये बातें जजों को बिल्कुल पसंद नहीं आईं और समय रैना समेत सभी पैनलिस्टों ने उन्हें जीरो नंबर दिए. इसके बाद समय ने दर्शकों से उनकी परफॉर्मेंस को स्कोर देने के लिए कहा, तो दर्शकों ने भी चिल्लाते हुए जवाब दिया- 0.
साक्षी झा का ऑडिशन क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. समय रैना कहते हैं कि आपका लक्ष्य ये दारू पीकर पति को मारना है? इसपर साक्षी बोलीं- मुझे सचमें बेल्ट लेकर मारना है. समय रैना उनसे पूछते हैं- बेल्ट से क्यों मारना है? इसपर साझी कहती हैं- मेरी फैंटेसी है कि कुछ रेड फ्लैग जैसा हो लाइफ में.
साक्षी झा बिहार की रहने वाली हैं. वो पेशे से एक टीचर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर हैं. इंस्टाग्राम पर उनका अच्छा-खासा फैंडम है. वायरल क्लिप पर साक्षी को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ रही है. एक यूजर ने लिखा- उसके जैसे लोगों की वजह से ही बहुत से लोग फेमिनिज्म से नफरत करने लगे हैं. वो पूरी तरह से दिखावटी फेमिनिस्ट वाली मानसिकता को दर्शाती है.
वैसे साक्षा झा के बारे में आपकी क्या राय है?