संयुक्त राज्य अमेरिका के सिनेमा को हॉलीवुड (Hollywood) के नाम से भी जाना जाता है. इसका 20वीं शताब्दी की शुरुआत से वैश्विक फिल्म उद्योग पर बड़ा प्रभाव है. अमेरिकी सिनेमा की प्रमुख शैली क्लासिकल हॉलीवुड सिनेमा है (Classical Hollywood Cinema), जो 1913 से 1969 तक विकसित हुई और आज भी वहां अधिकांश फिल्में उसी तर्ज पर बनती हैं. हालांकि फ्रांस के अगस्टे और लुई लुमियर को आम तौर पर आधुनिक सिनेमा के जन्म का श्रेय दिया जाता है ( Auguste and Louis Lumière Credited with Birth of Modern Cinema), लेकिन अमेरिकी सिनेमा ने एक उभरते उद्योग के रूप में शुरुआत में ही अपनी ताकत का एहसास करा दिया. 2017 तक, इसने चीन के बाद किसी भी एक-भाषा में सबसे ज्यादा फिल्मों का निर्माण किया (Second-Largest Number of Single-Language Films). यहां हर साल औसतन 700 से अधिक अंग्रेजी भाषा की फिल्में रिलीज होती हैं (More than 700 English-Language Films Released Every Year). हालांकि यूनाइटेड किंगडम (299), कनाडा (206), ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय सिनेमा भी एक ही भाषा में फिल्मों का निर्माण करते हैं, लेकिन उन्हें हॉलीवुड का हिस्सा नहीं माना जाता है. हॉलीवुड को एक अंतरराष्ट्रीय सिनेमा भी माना गया है (Hollywood Considered as Transnational Cinema).
हॉलीवुड को सबसे पुराना फिल्म उद्योग माना जाता है, जहां सबसे पहले फिल्म स्टूडियो और प्रोडक्शन कंपनियां उभरी थीं (Hollywood Oldest Film Industry). यह सिनेमा की अलग-अअग शैलियों का जन्मस्थान भी है- उनमें कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन, संगीत, रोमांस, हॉरर, साइंस फिक्शन और युद्ध महाकाव्य इत्यादि शामिल हैं (Birthplace of Various Genres of Cinema).
1878 में, एडवेर्ड मुयब्रिज ने मूविंग फोटोग्राफी का प्रदर्शन किया. 1894 में, थॉमस एडिसन के काइनेटोस्कोप का उपयोग करते हुए, न्यूयॉर्क में दुनिया की पहली व्यावसायिक फिल्म की प्रदर्शनी लगाई. बाद के दशकों में, मूक फिल्म के निर्माण का बहुत विस्तार हुआ, कैलिफोर्निया में कई स्टूडियो बने. संयुक्त राज्य अमेरिका ने 1927 में दुनिया की पहली सिंक-साउंड म्यूजिकल फिल्म, द जैज सिंगर का निर्माण किया. 20वीं सदी की शुरुआत से, अमेरिकी फिल्म उद्योग बड़े पैमाने पर हॉलीवुड, लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया के तीस मील के क्षेत्र में आधारित रहा है (Location of Hollywood). हॉलीवुड के प्रमुख फिल्म स्टूडियो दुनिया में सबसे अधिक व्यावसायिक रूप से सफल और सबसे अधिक टिकट बेचने वाली फिल्मों के निर्माण के लिए जाने जाते हैं (Hollywood History).
द डिप्लोमैट के सीजन 3 के आखिर में केट और उसके पति हैल वायलर के रिश्ते में आई दरार कुछ हद तक संभलती दिखाई दी थी, लेकिन नए सीजन का ट्रेलर उस भरोसे को फिर सवालों के घेरे में खड़ा कर देता है.
इस विज्ञापन में सिडनी स्वीनी स्पोर्ट्स के अलग-अलग इक्विपमेंट के साथ नजर आती हैं. कहीं वह फुटबॉल पकड़े हैं, कहीं बास्केटबॉल, कहीं टेनिस रैकेट तो कहीं हॉकी और दूसरे खेलों से जुड़ा सामान लेकिन इन सभी सीन में या तो वह न्यूड हैं या फिर बेहद कम कपड़े पहने हुए हैं और कई जगह स्पोर्ट्स इक्विपमेंट से ही शरीर को ढकती नजर आई हैं.
'एवेंजर्स एंडगेम' एक नए टाइटल के साथ थिएटर में रिलीज होने वाली है. इसे डूम्सडे से जुड़ी एक अहम कड़ी की तरह देखा जा रहा है, क्योंकि इसमें एवेंजर्स से कुछ ऐसी गलतियां हुई हैं, जिसके चलते डॉ.डूम को आना पड़ा है.
रियर विंडो सिर्फ एक मर्डर मिस्ट्री नहीं है. यह दूसरों की निजी जिंदगी में चुपके से झांकने की इंसानी आदत पर बनी फिल्म है. जेफ के पास पड़ोसियों को देखने का कोई जरूरी कारण नहीं है. शुरुआत में वह सिर्फ बोरियत दूर करने के लिए ऐसा करता है लेकिन जितना ज्यादा वह देखता है, उतना ही ज्यादा उसे लगता है कि वह इन लोगों को समझने लगा है.
The Matrix की कहानी थॉमस एंडरसन नाम के एक कंप्यूटर प्रोग्रामर से शुरू होती है, जो इंटरनेट की दुनिया में Neo नाम के हैकर के तौर पर जाना जाता है. नियो को लंबे समय से लगता है कि जिस दुनिया में वह रह रहा है, उसमें कुछ गड़बड़ है. उसकी मुलाकात ट्रिनिटी से होती है और फिर वह रहस्यमयी मॉर्फियस तक पहुंचता है.
डूम्सडे से पहले मार्वल अपनी सबसे सफल फिल्म एवेंजर्स एंडगेम को दोबारा थिएटर में रिलीज कर रहा है. इंडिया में इसकी एडवांस बुकिंग चालू हो गई हैं, और ये सचमुच हैरान करने वाली है.
9/11 की घटना ने सिर्फ अमेरिका की सुरक्षा और राजनीति नहीं बदली. उसने इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को भी यह सोचने पर मजबूर कर दिया था कि हादसे और कल्पना के बीच की सीमा आखिर कहां है? यह बदलाव किसी एक फिल्म या एक स्टूडियो तक सीमित नहीं था.
11 सितंबर 2001 को अमेरिका में हुए दर्दनाक आतंकवादी हमले ने न केवल वैश्विक राजनीति को बदला, बल्कि सिनेमा के पर्दे पर भी गहरा प्रभाव छोड़ा है.
हॉलीवुड एक्टर आर्मी हैमर फिल्म में सैंडर्स नाम के एक अमेरिकी शख्स के किरदार में हैं, जो यूरोप के एक अनाम शहर में रहता है. फिल्म की शुरुआत बेहद हिंसक घटना से होती है, जिसके बाद उसका भरोसा पुलिस, न्याय व्यवस्था और कानून से टूटने लगता है.
हैरी पॉटर फिर हॉगवर्ट्स लौट आया है, लेकिन इस बार हैरी, रॉन और हर्माइनी के चेहरे नए हैं. ट्रेलर में जादू, रोमांच और किताब के कई यादगार सीन देखकर पुरानी यादें भी ताजा होंगी और नए कलाकारों को लेकर सवाल भी उठेंगे.
HBO की नई हैरी पॉटर सीरीज का टीजर ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें नए कलाकारों के साथ हॉगवर्ट्स की जादुई दुनिया की झलक दिखाई गई है.
हॉलीवुड की घटती हालत पर डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा प्लान बताया है. ट्रंप फिल्म और टीवी प्रोडक्शन के लिए फेडरल टैक्स इंसेंटिव चाहते हैं, ताकि नौकरियां अमेरिका लौटें.
नेपाल की बाढ़ ने कुदरत के कहर की याद दिला दी. जानिए ‘केदारनाथ’, ‘तुम मिले’, ‘द इम्पॉसिबल’ और ‘टाइटैनिक’ समेत उन फिल्मों के बारे में, जिनमें प्राकृतिक आपदा अहम हिस्सा रही.
डॉली पार्टन की शख्सियत का सबसे दिलचस्प हिस्सा उनकी अपनी छवि के साथ उनका रिश्ता था. चमकदार कपड़े, ऊंची हील्स, भारी मेकअप और बड़ी सुनहरी विग. डॉली हमेशा ब्लॉन्ड विग पहना करती थीं. वह खुद जानती थीं कि लोग उनके लुक पर बातें करेंगे लेकिन उन्होंने उस मजाक को कभी अपने खिलाफ नहीं होने दिया.
हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अर्नोल्ड श्वार्जनेगर की एक तस्वीर बड़ी वायरल हो रही है, जिसमें वो इस्कॉन द्वारा आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होते नजर आ रहे हैं. विदेश में मौजूद कृष्ण भक्तों के साथ उन्होंने भी इस भव्य यात्रा में हिस्सा लिया था.
चार्ल्स मैनसन को समझने के लिए सबसे पहले हमें उस दौर के अमेरिका को समझना होगा, जिसमें वह अचानक से नहीं बल्कि धीरे-धीरे अपने लिए जगह बना रहा था. यह 1960 का दशक था, अमेरिका के इतिहास के सबसे उथल-पुथल भरे दौर में से एक. वियतनाम युद्ध के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन हो रहे थे, नस्लीय भेदभाव जोरों पर था और युवा पीढ़ी सामाजिक ढांचे को ठेंगा दिखा रही थी.
स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने 17 दिनों बाद वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2 बिलियन डॉलर्स यानी करीब 20,000 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है. ऐसा करने वाली ये 8वीं फिल्म बन चुकी है. जानें और कौन-कौनसी फिल्मों ने ये कारनामा किया...
Tom Holland की ‘Spider-Man: Brand New Day’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 2 बिलियन डॉलर यानी करीब ₹20,000 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया है. फिल्म सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने वाली दूसरी फिल्म बनी है. अब ‘Avengers: Endgame’ की री-रिलीज और आगामी ‘Avengers: Doomsday’ से MCU की बॉक्स ऑफिस रेस और दिलचस्प होने की उम्मीद है.
‘द एंड ऑफ ओक स्ट्रीट’ में एक खुशहाल अमेरिकी कॉलोनी अचानक 25 करोड़ साल पीछे पहुंच जाती है. ऐनी हैथवे की फैमिली खूंखार डायनासोरों से भिड़ती है. पढ़ें पूरा रिव्यू.
एवेंजर्स डूम्सडे के नए स्पेशल ट्रेलर ने कुछ इंडियन ऑडियंस की पोल खोल दी है. वो इस MCU फिल्म के ट्रेलर को देखकर एक्साइटेड नजर आए, जबकि इसका VFX काफी खराब था. ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि रामायण पर सवाल उठाने वाले लोग. डूम्सडे के समय अपना डबल स्टैंडर्ड दिखा रहे हैं.
डिज्नी ने अपने हालिया इवेंट में कई सारी फिल्में-वेब सीरीज की अनाउंसमेंट कर डाली हैं, जिसमें से कई सारी फिल्में इसी साल तो कुछ आने वाले 2-3 सालों में रिलीज की जाएंगी. इसमें आपके बचपन से जुड़ी कुछ यादगार फिल्में भी मौजूद हैं.