scorecardresearch
 

बड़ी बहन को पहननी थी 450 करोड़ की ब्रा? छोटी ने मारी बाजी, क्या बला है काइली जेनर की फैंटेसी Bra?

काइली जेनर ने Victoria’s Secret Fashion Show 2026 में 450 करोड़ रुपये की Fantasy Bra पहनकर सबको चौंका दिया. केंडल जेनर को यह मौका कभी नहीं मिला. जानिए बहनों की नाराजगी की चर्चा के बीच उन्होंने क्या कहा.

Advertisement
X
काइली को मिला बड़ा मौका! (Photo: AP)
काइली को मिला बड़ा मौका! (Photo: AP)

फैशन की दुनिया में इन दिनों जेनर बहनों को लेकर खूब चर्चा हो रही है. वजह है काइली जेनर का Victoria’s Secret Fashion Show 2026 में धमाकेदार डेब्यू और उनके नाम हुई 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 450 करोड़ रुपये की खास फैंटेसी ब्रा. लेकिन इस चमक-दमक के बीच सवाल उठने लगे कि क्या छोटी बहन की इस बड़ी कामयाबी से सुपरमॉडल केंडल जेनर के दिल को ठेस पहुंची है?

केंडल-काइली: बहनों में अनबन या सब ठीक?

दरअसल, केंडल पहले भी 2015, 2016 और 2018 में विक्टोरिया सीक्रेट के फैशन शो में रैंप वॉक कर चुकी हैं. इसके बावजूद उन्हें कभी ब्रांड की मशहूर फैंटेसी ब्रा पहनने का मौका नहीं मिला. ऐसे में जब काइली को यह खास मौका मिला, तो सोशल मीडिया पर दोनों बहनों के बीच कथित नाराजगी की अटकलें लगने लगीं.

लेकिन अब केंडल ने अपने अंदाज में इन चर्चाओं को जवाब दिया है. उन्होंने काइली की रैंप वॉक वाली एक रील रीपोस्ट की और वीडियो पर लिखा- मेरी परफेक्ट बेबी सिस्टर. केंडल के इस छोटे से मैसेज ने फैंस का ध्यान खींच लिया और बहनों के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को नया मोड़ दे दिया.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, केंडल के करीबी सूत्र ने भी दोनों बहनों के बीच किसी मनमुटाव की बात से इनकार किया. पेज सिक्स से बात करते हुए सूत्र ने बताया कि केंडल को लगा कि काइली ने रैंप पर कमाल कर दिया. इतना ही नहीं, काइली ने शो से पहले रैंप वॉक के कुछ टिप्स के लिए अपनी बड़ी बहन से मदद भी मांगी थी.

Advertisement

450 करोड़ की ब्रा में काइली का जलवा

अब बात करें उस फैंटेसी ब्रा की, जिसने काइली को रातोंरात फैशन की सुर्खियों में ला दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खास ब्रा की कीमत करीब 50 मिलियन डॉलर है. इसे मशहूर ज्वेलरी ब्रांड जेकब एंड को. के जैकब अरबो ने तैयार किया है. इसमें 4,400 से ज्यादा हीरे जड़े होने की बात कही गई है, जबकि बीच में लगा पीला हीरा अकेले करीब 22 मिलियन डॉलर (₹2,089,191,500) का बताया गया है.

काइली जब इस बेशकीमती ब्रा को पहनकर रैंप पर उतरीं, तो दर्शक हैरान रह गए. उनकी मां क्रिस जेनर और बॉयफ्रेंड टिमोथी शैलमे भी फ्रंट रो में बैठकर उन्हें सपोर्ट करते नजर आए, हालांकि, केंडल और उनकी बहनें कर्टनी, किम और ख्लोए शो में दिखाई नहीं दीं, लेकिन सोशल मीडिया पर उन्होंने काइली के लिए अपना समर्थन जरूर जताया.

दिलचस्प बात यह है कि केंडल खुद एक ग्लोबल सुपरमॉडल हैं और विक्टोरिया सीक्रेट के रैंप पर पहले जलवा दिखा चुकी हैं. ऐसे में काइली को इतना बड़ा मौका मिलना तुलना और चर्चाओं की वजह बन गया. मगर केंडल का प्यारा-सा मैसेज कम से कम सार्वजनिक तौर पर बहनों के बीच प्यार और सपोर्ट का संकेत देता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement