scorecardresearch
 

कटा हाथ, बहता खून, जब पार्टी में ऐसे पहुंची मशहूर एक्ट्रेस

सुपरमॉडल हेइडी क्लम ने हैलोवीन 2026 के लिए एक बेहद अनोखा और डरावना कॉस्ट्यूम पहना, जिसमें उन्होंने अपने बाएं हाथ का रूप धारण किया. यह लुक न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में उनकी हैलोवीन पार्टी में दिखाया गया, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.

Advertisement
X
एक्ट्रेस का डरावना लुक (Photo: Screengrab)
एक्ट्रेस का डरावना लुक (Photo: Screengrab)

शनिवार, 31 अक्टूबर को दुनियाभर में हैलोवीन का क्रेज देखने को मिला. इस दौरान डरावनी ड्रेस, जैक-ओ'-लैंटर्न, हॉन्टेड हाउस और बहुत कुछ देखने को मिला. सुपरमॉडल हेइडी क्लम, जो हर साल अपनी हैलोवीन कॉस्ट्यूम से लोगों को चौंकाती हैं, इस बार भी फैंस को एक बेहद अलग लुक से सरप्राइज कर गईं. इस बार क्लम ने हैलोवीन 2026 के लिए अपने ही बाएं हाथ का रूप धारण किया. उन्होंने यह लुक मैनहट्टन स्थित रेस्टोरेंट कैथेड्रल में अपनी हैलोवीन पार्टी में पेश किया. आइए उनके लुक को विस्तार से समझें और पर्दे के पीछे की कहानी जानें.

सुपरमॉडल का लुक देख डरे फैन्स 
जर्मन मूल की सुपरमॉडल हाइडी क्लम ने अपनी सालाना हैलोवीन पार्टी के लिए खून से भरा एक रूपांतरण किया और एक विशाल कटा हुआ हाथ बन गईं. ये पार्टी शनिवार, 31 अक्टूबर को न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में हुई. इस लुक में उन्हें पहचानना मुश्किल था. सिर्फ उनकी आंखें और मुंह दिख रहा था, और जीभ बाहर निकालते हुए उनके मुंह से खून टपक रहा था. कॉस्ट्यूम में कलाई वाले हिस्से पर क्लम का सिर कॉस्ट्यूम का हिस्सा लग रहा था, जिसमें नसें और रगें साफ दिखाई दे रही थीं.

हाइडी ने फैंस को दी झलक
कई दिनों से सुपरमॉडल और टेलीविजन पर्सनैलिटी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कॉस्ट्यूम का हिंट दे रही थीं. 31 अक्टूबर को "ऑल हैलोज ईव की क्वीन" कही जाने वाली हाइडी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बताया कि इस साल का कॉस्ट्यूम एक विशाल कटा हुआ हाथ है.

Advertisement

वीडियो में उन्होंने अपना बायां हाथ दिखाया, जिसमें रेड नेल पॉलिश थी और वो फर्श पर चल रहा था. उन्होंने कैप्शन लिखा, मेरे हाथ से बात करो. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Heidi Klum (@heidiklum)

'क्वीन ऑफ हैलोवीन' क्यों कहलाती हैं हाइडी?
इस कॉस्ट्यूम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हाइडी क्लम को 'क्वीन ऑफ हैलोवीन' क्यों कहा जाता है. पिछले कई सालों से वो हैलोवीन पर पूरी तरह तैयारी के साथ आती हैं और महीनों पहले से शानदार कॉस्ट्यूम की प्लानिंग करती हैं, जिसमें भारी प्रोस्थेटिक्स, मेकअप और स्पेशल इफेक्ट्स शामिल होते हैं, बिल्कुल उनके 2026 के हैलोवीन लुक की तरह. 

हाइडी हैलोवीन में कभी बच्चा बन जाती हैं, कभी कीड़ा. बस उनके लिए इतना ही कहा जा सकता है कि उन्होंने कभी भी अपने लुक से फैन्स को अपसेट नहीं किया. 


 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement