scorecardresearch
 
Advertisement
हॉलीवुड

55 की उम्र में दुनिया का सेक्सी मर्द, डॉक्टर बनकर पर्दे पर ढाता है कहर

Sexiest Man Alive Noah Wyle
  • 1/7

हॉलीवुड के जाने-माने एक्टर नोआ वाइल के नाम इस साल एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. 'पीपल' मैगजीन ने टीवी मेडिकल ड्रामा 'द पिट' के एमी-विजेता स्टार नोआ वाइल को इस साल का सबसे 'सेक्सी जीवित पुरुष' (Sexiest Man Alive) चुना है. (Photo: Getty Images)

Sexiest Man Alive Noah Wyle
  • 2/7

55 साल की उम्र में मिले इस सम्मान से खुद नोआ भी हैरान हैं और उनका कहना है कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें ऐसा खिताब कभी मिलेगा. (Photo: Getty Images)

Sexiest Man Alive Noah Wyle
  • 3/7

जब नोआ को इस बात की खबर मिली कि उन्हें साल का सबसे सेक्सी पुरुष चुना गया है, तो उनका पहला रिएक्शन यही था कि शायद यह कोई मजाक चल रहा है. मैगजीन से बातचीत करते हुए उन्होंने हंसते हुए यह बात शेयर की. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब चीजें बदल जाएंगी और शायद आगे की जिंदगी थोड़ी शानदार हो जाएगी. (Photo: Getty Images)
 

Advertisement
Sexiest Man Alive Noah Wyle
  • 4/7

नोआ वाइल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने HBO के लोकप्रिय मेडिकल ड्रामा 'द पिट' में डॉ. माइकल 'रॉबी' रॉबिनाविच का शानदार किरदार निभाया है, जिसके लिए उन्हें 'बेस्ट एक्टर इन ड्रामा' कैटेगरी में दो एमी पुरस्कार मिले हैं. (Photo: Getty Images)

Sexiest Man Alive Noah Wyle
  • 5/7

'द पिट' मुख्य रूप से पिट्सबर्ग के एक व्यस्त ट्रॉमा सेंटर की कहानी है. इसके अलावा, 1994 में शुरू हुए मशहूर मेडिकल ड्रामा 'ER' में डॉ. जॉन कार्टर के रूप में उनका किरदार अमर हो गया था. दिलचस्प बात यह है कि 'ER' में उनके सह-कलाकार रह चुके जॉर्ज क्लूनी को भी पहले यह खिताब दो बार मिल चुका है. (Photo: Getty Images)

Sexiest Man Alive Noah Wyle
  • 6/7

कैलिफोर्निया के हॉलीवुड में 4 जून 1971 को जन्मे नोआ स्ट्रॉसर स्पीयर वाइल का बचपन ऐसे माहौल में बीता जहां एक्टिंग और मनोरंजन को बहुत करीब से देखा गया था. स्कूल के दिनों से ही उनका झुकाव एक्टिंग की तरफ हो गया था, जिसे उन्होंने आगे चलकर अपना प्रोफेशन बना लिया. शुरुआत में उन्होंने छोटे-मोटे रोल किए, लेकिन फिर एक ऐसा वक्त आया जिसने उनके करियर की दिशा ही बदल कर रख दी. (Photo: Getty Images)

Sexiest Man Alive Noah Wyle
  • 7/7

'ER' के लंबे सफर के बाद नोआ ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने 'फ़ॉलिंग स्काईज़' (Falling Skies) और 'द लाइब्रेरियन्स' (The Librarians) जैसे शोज में काम किया. इसके अलावा 'अ फ्यू गुड मेन' और 'डॉनी डार्को' जैसी फिल्मों के साथ-साथ चर्चित टेलीविजन फिल्म 'पाइरेट्स ऑफ सिलिकॉन वैली' में स्टीव जॉब्स का यादगार किरदार भी निभाया. साल 2025 में उन्होंने एक बार फिर मेडिकल ड्रामा जॉनर का रुख किया और 'द पिट' के जरिए जबरदस्त वापसी की, जहां उनके काम को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा. (Photo: Getty Images)

Advertisement
Advertisement