आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा और मेहनत से कम उम्र में ही क्रिकेट जगत में खास पहचान बना ली है. उनका जन्म 16 जुलाई 2007 को मुंबई के विरार में हुआ है. वे दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज हैं. वे घरेलू टीम मुंबई के लिए खेतले हैं.
आयुष ने अक्टूबर 2024 में मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया. उन्होंने 9 मैचों में 504 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है. लिस्ट ए क्रिकेट में आयुष ने 7 मैचों में 458 रन बनाए, जिसमें दो शतक और एक अर्धशतक शामिल है.
20 अप्रैल 2025 को आयुष ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया. रुतुराज गायकवाड़ की चोट के कारण उन्हें टीम में शामिल किया गया था. अपने पहले मैच में उन्होंने 15 गेंदों में 32 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इस प्रदर्शन के साथ वे चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए.
आयुष ने बहुत कम उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया. महज 6 साल की उम्र में वे वेंगसरकर क्रिकेट अकादमी में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपने कौशल को निखारा.
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के लिए बड़ा फैसला लेते हुए चोटिल आयुष म्हात्रे की जगह आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है. म्हात्रे हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. मधवाल, जो पहले मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं, 17 मैचों में 23 विकेट ले चुके हैं और CSK के पेस अटैक को मजबूती देंगे.
IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) चोटों से जूझ रही है. नाथन एलिस और खलील अहमद सीजन से बाहर हो चुके हैं, अब इस क्रम में ताजा नाम आयुष म्हात्रे के नाम से जुड़ा है. एमएस धोनी अब तक मैदान पर नहीं उतरे हैं. टीम के कई खिलाड़ी इंजरी के कारण कुछ मैच मिस कर चुके हैं, जिससे टीम का बैलेंस बिगड़ गया है.
आयुष म्हात्रे के चोटिल होने के बाद CSK को झटका लगा है. अश्विन ने सुझाव दिया कि टीम RCB के विहान मल्होत्रा को लोन पर ले सकती है. IPL में लोन सिस्टम मौजूद है, लेकिन अभी तक किसी टीम ने इसका इस्तेमाल नहीं किया है.
CSK के 18 वर्षीय बल्लेबाज आयुष म्हात्रे IPL 2026 से बाहर हो गए हैं. SRH के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग चोटिल हो गई थी. 17 गेंदों पर 30 रन बनाने के बाद रन लेते समय चोट लगी. इस दौरान CSK के फैसले पर सवाल उठे थे, क्योंकि आयुष दर्द के बावजूद बल्लेबाजी करते रहे थे.
IPL 2026 में CSK के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं. उनके 201 रन टीम के लिए अहम रहे. अब रिप्लेसमेंट के तौर पर उर्विल पटेल का नाम सबसे आगे माना जा रहा है.
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की. संजू सैमसन की नाबाद 115 रन की तूफानी पारी ने मैच का रुख तय कर दिया. गेंदबाजी में जेमी ओवर्टन ने कमाल दिखाया, जबकि मैच के दौरान अंपायर के फैसले को लेकर विवाद ने भी ध्यान खींचा. इस जीत से सीएसके को टूर्नामेंट में नई उम्मीद मिली है.
आयुष म्हात्रे ने 59 रन की पारी खेली, लेकिन टीम की रणनीति के तहत उन्हें रिटायर्ड आउट किया गया. उन्होंने संजू सैमसन के साथ 113 रन की साझेदारी की और CSK को 200+ स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच आईपीएल 2026 में खराब शुरुआत के बावजूद संजू सैमसन का बचाव किया. उन्होंने कहा कि T20 में हर मैच में रन नहीं बनते और सैमसन अच्छी लय में हैं. दो हार के बाद टीम दबाव में है, लेकिन RCB के खिलाफ मैच में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है.
आईपीएल के एक मुकाबले में उस वक्त अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला, जब बैट टेस्ट के दौरान अंपायर से बड़ी गलती हो गई. चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे का बैट दो बार टेस्ट में फेल हो गया, जिससे मैदान पर कुछ देर के लिए हलचल मच गई.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. लेकिन लीग में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम के लिए ओपनिंग मुकाबला 30 मार्च को है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि टीम के लिए IPL में ओपनिंग कौन करेगा? इस बात का जवाब चेन्नई टीम के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने दे दिया है. वहीं एमएस धोनी की बैटिंग पोजीशन अभी तय नहीं है.
IND vs AFG U19 Live Score, U19 World Cup Semi Final: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और अफगानिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच खेला गया. भारतीय टीम ने इस मैच को जीतकर फाइनल का टिकट कटाया. भारत इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय है.
India vs Pakistan U19 World Cup 2026: बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम अब तक टूर्नामेंट में अजेय है औ उसकी सेमीफाइनल में जगह पक्की हो गई है.
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में सेमीफाइनल की आखिरी सीट के लिए भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. भारत ने अब तक तीनों मुकाबले जीतकर ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ हार मिली.
अंडर 19 वर्ल्ड कप में यंग टीम इंडिया के धुरंधर भी गदर काट रहे हैं. वैसे तो इस वर्ल्ड कप से पहले सबसे ज्यादा चर्चा वैभव सूर्यवंशी की हो रही थी, लेकिन उनके अलावा भी टीम में ऐसे कई प्लेयर्स हैं, जो शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
India vs Zimbabwe U19 World Cup: भारत ने जिम्बाब्वे की अंडर 19 टीम को मंगलवार (27 जनवरी) को बुलावायो में मुकाबले में 204 रनों से धो दिया. भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 352/8 का सकोर खड़ा किया. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 148 रनों पर सिमट गई.
India vs New Zealand, U19 World Cup 2026: बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मुकाबला शनिवार को खेला गया. बारिश प्रभावित इस मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की. इससे पहले भारतीय टीम ने यूएसए और बांग्लादेश के खिलाफ शानदार जीत हासिल की थी.
India vs Bangladesh, U19 World Cup 2026: बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने जीत हासिल की. भारतीय टीम अब तक पांच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुकी है. अबकी बार भी भारतीय टीम खिताब जीतने की प्रबल दावेदार है.
India vs USA, U19 World Cup 2026: बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में भारत और संयुक्त अमेरिका के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला गया. भारतीय टीम पांच बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत चुकी है और वो इस बार भी खिताब की प्रबल दावेदार के तौर पर उतरी है.
भारत और अमेरिका के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का आगाज आज (15 जनवरी) को हुआ. इस मुकाबले में अमेरिकी टीम की कप्तानी उत्कर्ष श्रीवास्तव कर रहे हैं, जिनका जन्म पुणे में हुआ है. वैसे इस अमेरिकी टीम में ज्यादतर सदस्य भारतीय मूल के हैं.
अंडर 19 वर्ल्ड कप का आगाज आज (15 जनवरी) हो रहा है. पहला मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच बुलावायो में होना है. मुकाबले में फोकस में एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी रहेंगे.
BCCI ने 2026 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए आयुष म्हात्रे को कप्तान और विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया है. वहीं वैभव सूर्यवंशी ने साउथ अफ्रीका सीरीज में कप्तानी की. भारत वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत 15 जनवरी से कर रहा है.