आदित्य धर (Aditya Dhar) एक फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता हैं. उन्हें फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) के निर्देशन और लेखन के लिए जाना जाता है. 12 मार्च 1983 को नई दिल्ली में जन्में धर एक कश्मीरी पंडित हैं. उन्होंने 4 जून 2021 को अभिनेत्री यामी गौतम (Yami Gautam) से शादी की. 10 मई 2024 को उनका एक बेटा हुआ जिसका नाम वेदविद धर है.
उन्होंने अपनी दूसरी फीचर फिल्म, 'धुरंधर' (Dhurandhar) की घोषणा की, जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ सारा अर्जुन (Sara Arjun), संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार हैं. यह 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली है.
2019 फिल्म 'उरी' के साथ निर्देशन की शुरुआत की. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला.
धर ने 2021 में अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी, बी62 स्टूडियोज शुरू की.
यामी गौतम अपनी फिल्म 'नई नवेली' के प्रमोशन के लिए माधुरी दीक्षित के शो 'कौन होणार करोड़पति' में पहुंचीं। यहां उन्होंने पति आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में अपने कैमियो और मोटी फीस मिलने की खबरों पर बात की।
यामी गौतम अपनी फिल्म नई नवेली के प्रमोशन के लिए माधुरी दीक्षित के मराठी क्विज कोण होणार करोड़पति में पहुंची. वहां जब माधुरी ने उनसे पति आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' में उनके कैमियो और फीस को लेकर सवाल किया, तो जानिए यामी ने इस पर क्या जवाब दिया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर की मुलाकात 2019 में फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के सेट पर हुई थी. ये आदित्य की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी. इस फिल्म में विक्की कौशल और यामी गौतम लीड रोल नजर आए थे.
यामी गौतम और आदित्य धर के हिमाचल प्रदेश शिफ्ट होने की खबरों पर उनकी टीम ने सफाई दी है। रिपोर्ट्स में दावा था कि दोनों बेटे वेदाविद के साथ हिमाचल में स्थायी रूप से बसने की तैयारी कर रहे हैं और यामी ने गोहर में 25 एकड़ जमीन पर बना 100 साल पुराना हेरिटेज घर खरीदा है।
यामी गौतम और आदित्य धर को लेकर कुछ ही समय पहले एक रिपोर्ट सामने आई थी. ऐसा दावा किया गया कि कपल मुंबई को छोड़कर हमेशा के लिए हिमाचल प्रदेश में शिफ्ट होने वाला है. लेकिन अब इन दावों से जुड़ी सच्चाई का खुलासा हुआ है.
बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम और निर्देशक आदित्य धर को लेकर रिपोर्ट्स हैं कि दोनों मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में बस गए हैं. बताया जा रहा है कि यामी ने शादी से पहले गोहर में 25 एकड़ जमीन पर बना करीब 100 साल पुराना विरासत घर खरीदा था. लकड़ी और पत्थर से बने इस घर के आसपास जैविक बगीचे हैं. हालांकि, कपल ने खुद इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि कपल ने मायानगरी मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत हसीन वादियों के बीच घर बसाने का फैसला लिया है.
यामी गौतम ने फिल्म ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीता। अवॉर्ड मिलने पर उन्होंने इसे देश से मिलने वाला सबसे बड़ा सम्मान बताया। समारोह में पति और ‘आर्टिकल 370’ के प्रोड्यूसर आदित्य धर भी पहुंचे।
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का समारोह गुजरात के केवड़िया में एकता नगर में हुआ. बॉलीवुड अदाकारा यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब दिया गया. इस दौरान उनके पति आदित्य धर इमोशनल हो गए.
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें सम्मानित किया. यह यामी का पहला नेशनल अवॉर्ड है. फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का पुरस्कार भी मिला, जबकि आदित्य धर समारोह में भावुक नजर आए. वीडियो में जानें डिटेल्स.
इस साल मार्च में रिलीज हुई 'धुरंधर 2' अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्मों में से एक है. अब आदित्य धर ने 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में इस पर एक रिएक्शन दिया है.
गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी फिल्म में रामाधीर सिंह का आइकॉनिक किरदार निभा चुके एक्टर-फिल्ममेकर तिग्मांशु धूलिया ने आदित्य धर की धुरंधर पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि उस फिल्म में कोई कहानी नहीं थी, जिसे बताया जा सके.
पाकिस्तान की पुलिस के मुताबिक ल्यारी के मिर्जा आदम खान रोड पर हुई फायरिंग में तीन लोग घायल हुए. घायलों में एक की पहचान जुबैर बलोच के रूप में की जा रही है. ल्यारी के गैंगवार की कहानी भारत के लोगों को आदित्य धर की मूवी धुरंधर से पता चली.
एक इंटरव्यू में एक्टर नवीन कौशिक से पूछा गया कि क्या उन्होंने धुरंधर को मिल रहे बैकलैश पर विचार किया? इसपर उन्होंने कहा, 'जब कोई आपके काम की आलोचना करता है और आप उसमें पैशनेट हैं, तो आपको मौका लेकर उनके नजरिए से देखने की कोशिश करनी चाहिए. कुछ लोग इसे हिंदू-मुस्लिम इश्यू बनाने की कोशिश कर रहे हैं.'
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने 19 दिनों में वर्ल्ड वाइड 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर सफलता का नया इतिहास रचा है. 'धुरंधर' की सुनामी रुकने का नाम नहीं ले रही है. खास मौके पर आदित्य धर ने एक पोस्ट के जरिए फिल्म की आलोचना करने वाले ध्रुव राठी को जवाब दिया है.
सोशल मीडिया पर एक न्यूज एजेंसी ने वीडियो शेयर किया है, जहां पाकिस्तान की कराची के पूर्व मेयर और पत्रकार रहे आरिफ अजाकिया ने धुरंधर फिल्म पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया है कि फिल्म में सबकुछ सच दिखाया गया है. जानें उनके ऐसा कहने के पीछे क्या कारण रहा.
डायरेक्टर आदित्य धर की बनाई 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ-साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, गौरव गेरा, आर माधवन और सारा अर्जुन समेत अन्य ने काम किया था. लेकिन क्या आपको पता है कि पिक्चर के हीरो रणवीर सिंह को कास्ट करने से पहले मेकर्स ने एक जाने-माने नाम को 'धुरंधर' के लिए साइन कर लिया था?
रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर अब टीवी पर तहलका मचाने आ रही है. 30 मई को एक साथ तीन बड़े चैनलों पर इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है. डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा है कि वो अपनी फिल्म के टीवी प्रीमियर को नेशनल ईवेंट बनाने वाले हैं.
JioHotstar ने आखिरकार 'धुरंधर 2' की OTT रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. रणवीर सिंह की फिल्म का 'Raw and Undekha' वर्जन 4 जून को भारत में एक शानदार डिजिटल प्रीमियर के साथ रिलीज होगा.
धुरंधर में कराची के ल्यारी शहर की इमेज को लेकर पाकिस्तान में काफी चर्चा हुई थी. इसी बहस के बीच रिलीज हुई पाकिस्तानी फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ को धुरंधर का जवाब बताया गया. मगर थिएटर्स में मेरा ल्यारी डिजास्टर साबित हुई है. कई जगह पहले ही वीकेंड में इसके शोज हटाने पड़े.
फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' के बाद माना गया कि अब आदित्य धर इस कहानी को यहीं खत्म कर देंगे. लेकिन इसकी प्रोड्यूसर ज्योति देशपांडे ने लेटेस्ट इंटरव्यू में हिंट दिया है कि धुरंधर की कहानी अभी भी बाकी है.