scorecardresearch
 

अब पहले जैसा नहीं रहेगा Google Search, सुंदर पिचाई ने दिखाया AI का 'जादुई' अवतार

Google I/O 2026 के दौरान न्यू गूगल सर्च के बारे में बताया है. अब 10 ब्लू लिंक वाला दौर खत्म हो जाएगा और यूजर्स को वेब सर्चिंग के दौरान इंटरैक्टिव की मदद से समझाया जाएगा. कंपनी का दावा है कि अब यूजर्स को एकदम नया इंटेलीजेंट सर्च बॉक्स मिलेगा.

Advertisement
X
गूगल सर्च में दिखेंगे इंटरैक्टिव. (Photo: Unsplash.com)
गूगल सर्च में दिखेंगे इंटरैक्टिव. (Photo: Unsplash.com)

सुंदर पिचाई ने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान कई बड़े ऐलान किए हैं, जिसमें से एक से एक वेब सर्च को बदलाव भी शामिल है. कभी 10 ब्लू लिंक में नजर आने वाला सर्च अब AI का इस्तेमाल करके यूजर्स एक्सपीरियंस को पूरी तरह से बदल देगा. अब यूजर्स को एकदम नया इंटेलीजेंट सर्च बॉक्स मिलेगा. 

कंपनी ने बताया है कि वेब सर्च में बीते सालों में होने वाला अब सबसे बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब गूगल सर्च में सिर्फ लिंक की लिस्ट को नहीं दिखाया जाएगा, बल्कि यूजर्स को AI पावर्ड इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस में लेकर जाएगा. 

गूगल कुछ ऐसे टूल्स भी लेकर आ रहा है, जो यूजर्स की ओर से जानकारी इकट्ठा करने के लिए इन्फॉर्मेशन एजेंट्स को लेकर आएगा. यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक पर्सनलाइज्ड मिनी ऐप्स भी तैयार कर पाएंगे. कुल मिलाकर न्यू टूल्स यूजर्स सर्चिंग को पूरी तरह से बदल देगा. 

न्यू वेब सर्च में मिलेगा नया एक्सपीरियंस 

नए सर्च बॉक्स में लंबी और बातचीत जैसी क्वेरीज को सपोर्ट करेगा. यूजर्स को शुरुआत में अलग-अलग मोड चुनने की जरूरत नहीं होगी. यूजर्स को इसके साथ AI-पावर्ड क्वेरी सजेशन सिस्टम का फायदा भी मिलेगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सुंदर पिचाई का बड़ा ऐलान, 25 साल बाद अब पूरी तरह बदलेगा Google

इंटरैक्टिव के जरिए समझाने की कोशिश 

गूगल Search में अब एजेंटिक काबिलियत और AI-पावर्ड इंटरैक्टिव फीचर्स भी शामिल हो रहे हैं. इसका सीधा से मतलब है कि लोग पारंपरिक ब्लू लिंक पर बहुत कम क्लिक करेंगे. 

2003 से इंस्पायर्ड है ये आइडिया 

AI के चलते यह टेक्नोलॉजी काफी एडवांस्ड हो चुकी है. इसका आइडिया पूरी तरह नया नहीं है. साल 2003 में Google Alerts लॉन्च किया था, जो जानकारी मिलने पर ईमेल के जरिए उसको भेजता था. 

यह भी पढ़ें: Google I/O 2026: आ गए AI के वे फीचर्स, जो आपको जादू जैसा फील कराएंगे

इन प्लेटफॉर्म की मदद से दिखाएगा 

गूगल के मुताबिक, Gemini और Google Antigravity प्लेटफॉर्म की मदद से Search रिजल्ट्स अब इंटरैक्टिव वेब पेज जैसे दिखेंगे. इसको उदाहरण के रूप में समझें तो अगर कोई ब्लैक होल्स के बारे में पूछेगा तो गूगल इंटरैक्टिव विजुअल बनाकर समझाएगा. साथ ही फॉलो-अप सवालों पर नए विजुअल्स भी बनाकर देगा. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement