Google I/O 2026: जानिए सभी प्रोडक्ट लॉन्च और बड़ी खबरों के बारे में

20 May 2026

Photo: Google

क्या हुआ इस इवेंट में?

19 मई 2026 को गूगल ने अपने कई नए प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजीज़ को रिवील किया, जिनसे लोगों के काम करने का तरीका और भी आसान होने वाला है. जानिए पूरे इवेंट की बड़ी बातें.

Photo: Google

गेम से की शुरुआत

इवेंट की शुरुआत में गूगल ने अपने नए गेम इन्फिनिटी स्केलर गेम से लोगों का दिल जीत लिया. इस गेम में भारत दूसरे स्थान पर रहा,USA के बाद सबसे ज्यादा एक्टिव प्लेयर्स भारत से थे.

Photo: Google

नए चिप्स की घोषणा

गूगल के CEO Sundar Pichai ने नए AI चिप्स TPU 8T और TPU 8I लॉन्च किए. इनका इस्तेमाल भारी AI मॉडल्स को ट्रेन करने और तेज परफॉर्मेंस देने के लिए किया जाएगा.

Photo: Google

नया AI वीडियो मॉडल लॉन्च

गूगल ने एक नया AI मॉडल लॉन्च किया, जो असली वीडियो को मजेदार और क्रिएटिव आइडियाज़ में बदल सकता है. इसकी मदद से AI वीडियो पहले से ज्यादा शानदार बन पाएंगे.

Photo: Google

Gemini 3.5 Flash मॉडल

गूगल ने Gemini 3.5 Flash मॉडल लॉन्च किया, जो अब गूगल सर्च और Gemini AI में काम करेगा. इसकी मदद से यूज़र्स को कई सवालों के जवाब सीधे सर्च बार में ही मिल जाएंगे.

Photo: Google

नया AI एजेंट लॉन्च

गूगल ने इस इवेंट में अपना नया Google Integrativity 2.0 एजेंट भी पेश किया. यह कॉम्प्लेक्स ऑटोमेशन और कई स्मार्ट टास्क्स में मदद करेगा.

Photo: Google

बदला Google सर्च बार

25 साल बाद गूगल के सर्च बार में बड़ा बदलाव किया गया है. अब इसकी क्षमताएं और भी बढ़ गई हैं. यूज़र्स को एजेंटिक इंफॉर्मेशन, कोडिंग एजेंट और स्मार्ट AI फीचर्स सर्च बार में मिलेंगे.

Photo: Google

Android XR की एंट्री

गूगल ने नए इंटेलिजेंट स्मार्ट ग्लासेस Android XR टेक्नोलॉजी को इंट्रोड्यूस किया. इसकी मदद से अब फोन छुए बिना कई काम किए जा सकेंगे.

Photo: Google

फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर चर्चा

गूगल ने बताया कि उसके नए वेदर और AI मॉडल्स की मदद से कई देशों में सुनामी जैसी आपदाओं से लोगों की जान बचाने में सहायता मिली है.

Photo: Google

Read Next