scorecardresearch
 

Airtel ने लॉन्च किए 3 नए Voice-Only प्लान, ₹185 से शुरू कीमत, कॉलिंग के साथ मिलेंगे 300 SMS

Airtel ने यूजर्स के लिए तीन नए Voice-Only रिचार्ज प्लान पेश किए हैं. इनकी कीमत 185 रुपये से शुरू होती है. इन प्लान्स में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा मिलती है. अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करते, तो ये प्लान आपके लिए काम के हो सकते हैं.

Advertisement
X
Airtel के नए प्लान में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा (Photo: AI)
Airtel के नए प्लान में मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS की सुविधा (Photo: AI)

पहले अगर आप अपने या माता-पिता के सिम में सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराना चाहते थे, तो आपको डेटा वाला प्लान भी लेना पड़ता था. यानी इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करने पर भी डेटा के पैसे देने पड़ते थे. लेकिन अब ऐसा नहीं है. टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नियमों के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियों को Voice-Only प्लान भी देने होते हैं. 

साथ ही, 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान का ऑप्शन भी मिलना चाहिए. इसी बीच Airtel ने तीन नए Voice-Only प्लान पेश किए हैं. इनकी कीमत 185 रुपये से शुरू होती है. अगर आप भी सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज कराते हैं, तो आइए जानते हैं कि इन प्लान्स में आपको क्या-क्या मिलता है.

Airtel का ₹185 वाला प्लान

अगर आप कम कीमत में सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज चाहते हैं, तो एयरटेल का 185 रुपये वाला प्लान आपके काम आ सकता है. इसमें आपको अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा, मैसेज भेजने के लिए 300 SMS भी मिलते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. साथ ही, इसमें फ्री हेलो ट्यून की सुविधा भी दी जाती है.

यह भी पढ़ें: Jio vs Starlink : भारत में लॉन्चिंग के लिए तैयार जियो और स्टारलिंक, कौन मारेगा बाजी और कितने का होगा रिचार्ज?

Advertisement

₹203 खर्च करके मिलेगी 30 दिन की वैलिडिटी

अगर आप चाहते हैं कि रिचार्ज पूरे 30 दिन तक चले, तो एयरटेल का 203 रुपये वाला प्लान देख सकते हैं. इसमें भी अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 300 SMS मिलते हैं. इसकी सबसे खास बात है कि 185 रुपये वाले प्लान के मुकाबले सिर्फ 18 रुपये ज्यादा खर्च करके आपको 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है. ऐसे में अगर आपको इंटरनेट की जरूरत नहीं है, तो यह प्लान एक ऑप्शन हो सकता है.

Airtel के ₹206 वाले प्लान में क्या है खास?

एयरटेल का 206 रुपये वाला प्लान भी उन लोगों के लिए है, जिन्हें मोबाइल में डेटा की जरूरत नहीं होती. इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, STD और रोमिंग कॉलिंग की सुविधा के साथ 300 SMS मिलते हैं. इसकी वैलिडिटी पूरे एक महीने की बताई गई है. यानी अगर आपका फोन ज्यादातर कॉलिंग के काम आता है, तो आप इस तरह के प्लान पर विचार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: लॉन्च हुआ सस्ता 5G फोन, मिलेगी 5000mAh की बैटरी, 120Hz का डिस्प्ले, इतनी है कीमत

किन लोगों के लिए फायदेमंद हैं ये प्लान?

अगर आप अपने फोन में इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते या घर में माता-पिता के सिम पर सिर्फ कॉलिंग की जरूरत है, तो Voice-Only प्लान काम आ सकते हैं. ऐसे में आपको डेटा वाले रिचार्ज पर ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. हालांकि, रिचार्ज करने से पहले प्लान की वैलिडिटी और मिलने वाली सुविधाएं जरूर चेक कर लें.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement