scorecardresearch
 

लालू यादव के घर पहुंचीं एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत, राबड़ी देवी से की मुलाकात, वीडियो

पटना में तेज प्रताप यादव ने बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को अपने परिवार से मिलवाया. इस दौरान रोहिणी आचार्य भी मौजूद रहीं. सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है.

Advertisement
X
तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत की मुलाकात (Photo: Instagram/ty_vlog_)
तेज प्रताप और मल्लिका शेरावत की मुलाकात (Photo: Instagram/ty_vlog_)

बॉलीवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव की मुलाकात इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. हाल ही में पटना पहुंचीं मल्लिका ने तेज प्रताप से खास मुलाकात की, जो देखते ही देखते परिवारिक रंग में रंग गई.

इस दौरान न सिर्फ एक्ट्रेस ने लालू परिवार के सदस्यों से आमने-सामने मुलाकात की, बल्कि वीडियो कॉल के जरिए भी अपनों से बात की. तेज प्रताप ने इस खास मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद से यह मामला इंटरनेट पर छाया हुआ है..

पटना में हुई खास मुलाकात 
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत शनिवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंची थीं. इसी दौरान उनकी मुलाकात जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख और लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव से हुई. तेज प्रताप ने बताया कि इससे पहले उनकी मुलाकात जियो के एक कार्यक्रम और 'भोजपुर बबाल' शो के दौरान मल्लिका शेरावत से हुई थी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

जब एक्ट्रेस को पता चला कि वह पटना में हैं, तो उन्होंने तेज प्रताप से इच्छा जताई कि वह उनके परिवार से मिलना चाहती हैं. मल्लिका की इस इच्छा का सम्मान करते हुए तेज प्रताप उन्हें अपने घर ले जाने के लिए तैयार हो गए.

राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य से मिलीं
तेज प्रताप यादव एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को सीधे अपने पटना स्थित आवास पर ले गए. वहां पहुंचते ही मल्लिका की मुलाकात लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी तथा रोहिणी आचार्य से हुई. इस दौरान तेज प्रताप यादव भी वहीं मौजूद रहे. परिवार के सदस्यों ने एक्ट्रेस का गर्मजोशी से स्वागत किया. 

Advertisement

आमने-सामने की मुलाकात के अलावा, तेज प्रताप यादव ने मल्लिका शेरावत की बातचीत परिवार के दूसरे सदस्यों से वीडियो कॉल के जरिए भी करवाई. इस दौरान सभी ने बहुत ही खुशनुमा माहौल में एक-दूसरे से बातें कीं.

तेज प्रताप ने शेयर किया वीडियो 
इस पूरी मुलाकात के बाद तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया और अपने दिल की बात लिखी. उन्होंने लिखा कि आज का दिन उनके और उनके पूरे परिवार के लिए बेहद खास और यादगार रहा है. तेज प्रताप ने मल्लिका शेरावत के सरल स्वभाव और अपनेपन की जमकर तारीफ की. उन्होंने लिखा कि कुछ मुलाकातें सिर्फ मुलाकात नहीं होतीं, बल्कि जिंदगीभर के लिए खूबसूरत यादें बन जाती हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement