वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म होने के बाद अब टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होने वाली है. भारत को 22 अक्टूबर से क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान भारतीय टीम की गेंदबाजी काफी साधारण नजर आई. दूसरी तरफ पांच मैचों की इस सीरीज में वैभव सूर्य़वंशी को एक भी मुकाबले में खेलने का मौका नहीं मिला. अब सवाल यह है कि क्या वैभव को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा.
फैन्स लगातार यह सवाल पूछ रहे हैं कि वैभव सूर्यवंशी को पूरे दौरे पर एक भी मैच खेलने का मौका क्यों नहीं मिला. क्या उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भी बेंच पर बैठना पड़ेगा? क्रिकेट के कई दिग्गज भी वैभव को प्लेइंग इलेवन में खिलाने की वकालत कर चुके हैं. लेकिन वैभव बस पूरे सीरीज साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाते ही नजर आए.
कप्तान अय्यर ने तोड़ी चुप्पी
वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच बारिश की वजह से धुलने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी के प्लेइंग-11 से बाहर बैठने के असली कारण पर खुलकर बात की. अय्यर ने साफ किया कि वैभव जैसे युवा बल्लेबाज को फिलहाल अपने मौके का इंतजार करना होगा.
🎥 Rain, runs, and some dressing room BTS ⏪ Summing up the series decider, ft. the 𝗜𝗺𝗽𝗮𝗰𝘁 𝗣𝗹𝗮𝘆𝗲𝗿 𝗼𝗳 𝘁𝗵𝗲 𝗦𝗲𝗿𝗶𝗲𝘀 medal presentation 🏅 #TeamIndia | #INDvWI | @mflone_ | @ShreyasIyer15 https://t.co/vZzRL6Flhq
— BCCI (@BCCI) October 18, 2026
कप्तान श्रेयस अय्यर ने वैभव के साथ हुई बातचीत का खुलासा करते हुए कहा कि मैं उससे लगातार यही कहता हूं कि तुम्हें अपना मौका जरूर मिलेगा. बस तुम्हें अपने प्रोसेस में कंसिस्टेंट रहना होगा और कभी-कभी लंबा इंतजार करना पड़ता है.
Nothing to separate the two sides! The #INDvWI T20I series ends in a hard-fought 2-2 draw 🏆 Well played @windiescricket 🤝 #TeamIndia | @mflone_ https://t.co/hctZnBzn2D
— BCCI (@BCCI) October 17, 2026
हमारे पास पहले से ही दो शानदार ओपनर मौजूद हैं और यही वह बातचीत है जो हम वैभव के साथ लगातार कर रहे हैं. टीम मैनेजमेंट का मानना है कि ओपनिंग कॉम्बिनेशन सेट होने के कारण वैभव को अभी थोड़ा सब्र रखना होगा.