scorecardresearch
 

केंद्र सरकार ने किया 60 दिनों के बोनस का ऐलान, जानिए किसे और कितना मिलेगा

रेलवे कर्मचारियों के लिए अभी कुछ दिन पहले ही 78 दिन के बोनस का ऐलान किया गया था. अब डाक विभाग के कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान कर दिया गया है, जो 60 दिनों का होगा.

Advertisement
X
डाक विभाग के कर्मचारियों के लिए बोनस. (Photo: PEXEL)
डाक विभाग के कर्मचारियों के लिए बोनस. (Photo: PEXEL)

केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए डाक कर्मचारियों के लिए परफॉर्मेंश बेस्‍ड बोनस (PLB) यो सालाना बोनस का ऐलान किया है. यह बोनस 60 दिनों की सैलरी के बराबर होगा और इसका कैलकुलेशन 7000 रुपये की बोनस वेतन सीमा के आधार पर की जाएगी. 

संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने 16 अक्टूबर, 2026 के एक आदेश में कहा कि PLB पाने के पात्र डाक कर्मचारी एमटीएस, ग्रुप 'सी' और गैर-राजपत्रित ग्रुप 'बी' होंगे. विभाग ने इन कर्मचारियों को मिलने वाली PLB राशि का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अधिकतम बोनस की गणना का फॉर्मूला शेयर किया है. 

नियमित कर्मचारियों के लिए पीएलबी राशि: नियमित कर्मचारियों के लिए पीएलबी = औसत वेतन × बोनस के दिनों की संख्या/ 30.4 (30.4 एक माह में दिनों की औसत संख्या है)

कितना मिलेगा भत्ता? 
नियमित विभागीय कर्मचारियों के वेतन में मूल वेतन, महंगाई भत्ता (डीए), एसबी भत्ता, ड्यूटी भत्ता और प्रशिक्षण संस्थानों में सदस्यों को प्रशिक्षण भत्ता शामिल है. अगर वर्ष 2025-26 के दौरान किसी भी माह में वेतन 7,000 रुपये से अधिक हो जाता है, तो वेतन केवल 7,000 रुपये प्रति माह तक सीमित रहेगा. 

Advertisement

नियमित डाक कर्मचारियों के लिए अनुमानित अधिकतम पीएलबी = 7,000 रुपये x 60/30.4 = 13,816 रुपये।

रिटायरमेंट कर्मचारियों को भी बोनस मिलेगा
1 अप्रैल, 2025 से 31 मार्च, 2026 की अवधि के दौरान इस्तीफा देने वाले, रिटायरमेंट होने वाले, सेवा छोड़ने वाले, या डाक विभाग के भीतर प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले, या विभाग के बाहर प्रतिनियुक्ति पर जाने वाले कर्मचारी भी बोनस के पात्र होंगे. 

ग्रामीण डाक सेवकों के लिए बोनस
डाक विभाग का कहना है कि वर्ष 2025-26 के दौरान पूरे साल ड्यूटी पर रहे जीडीएस के लिए एवरे मंथली टाइम संबंधी निरंतरता भत्ता (टीआरसीए) की गणना 1 अप्रैल, 2025 से 31 मार्च, 2026 तक उनके द्वारा प्राप्त टीआरसीए और संबंधित महंगाई भत्ता (DA) को 12 से विभाजित करके की जाएगी.

हालांकि, अगर इस अवधि के दौरान किसी भी महीने में टीआरसीए और महंगाई भत्ता 7,000 रुपये से अधिक हो जाता है, तो भत्ता 7,000 रुपये प्रति माह तक सीमित रहेगा. वहीं अगर हम अधिकतम टीआरसीए को ध्यान में रखते हैं, तो ग्रामीण डाक सेवकों के लिए अधिकतम पीएलबी लगभग 13,816 रुपये होगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement