scorecardresearch
 

AI का 'किल स्विच' जरूरी! ट्रंप ने बताया क्यों है इस बटन की जरूरत

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के बढ़ते असर को देखते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि AI के लिए एक किल स्विच होना चाहिए, जिससे पूरा कंट्रोल इंसानों के पास रहे. AI लगभग हर एक इंडस्ट्री तक पहुंच चुका है और तेजी से आगे भी बढ़ रहा है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
X
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि AI को लेकर किल स्विच होना चाहिए. (Photo: ITG)
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि AI को लेकर किल स्विच होना चाहिए. (Photo: ITG)

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) के बढ़ते असर को देखते हुए अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी मानना है कि एक किल स्विच होना चाहिए. ट्रंप का मानना है कि AI का विस्तार जिस तेजी से बढ़ रहा है, उस पर ध्यान देना जरूरी है.  कहीं यह भविष्य में इंसानों के लिए खतरा ना बन जाए. 

ट्रंप ने बुधवार को ब्रॉडकास्ट हुए एक इंटरव्यू में कहा है कि AI बैंकिंग जैसे सेक्टर को ज्यादा सेफ और ज्यादा एफिसिएंट बना सकता है. इसके साथ कई बड़े खतरे भी जुड़े हुए हैं. 

फॉक्स बिजनेस नेटवर्क को दिए गए इंटरव्यू में जब ट्रंप से पूछा गया है कि क्या AI बैंकिंग सिस्टम की स्थिरता को प्रभावित कर सकता है. ट्रंप ने इसपर जवाब देते हुए कहा कि हां बिलकुल संभव है. यह वही टेक्नोलॉजी हो सकती है, जो बैंकिंग सिस्टम को बेहतर, ज्यादा सुरक्षित और मजबूत बनाए रखती है. 

AI पर सख्त मॉनिटरिंग होना चाहिएः ट्रंप 

ट्रंप ने आगे यह भी संकेत दिए हैं कि AI पर सरकार की सख्त मॉनिटरिंग होना चाहिए. इसको लेकर किल स्विच जैसी व्यवस्था पर भी विचार किया जाना चाहिए. हालांकि किल स्विच को लेकर उन्होंने डिटेल्स में कुछ नहीं बताया है. किल स्विच कैसे काम करेगा और किसके पास इसकी कमांड होगी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: AI पर भरोसा पड़ेगा भारी! आधी से ज्यादा मेडिकल सलाह निकली गलत, कहीं जान ना ले ले ये गलती

Anthropic के नए AI मॉडल पर सवाल 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान ऐसे समय सामने आया है, जब साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट एंथ्रॉपिक के नए AI मॉडल Claude Mythos को लेकर चेतावनी दे रहे हैं. यह मॉडल साइबर हमले को और ताकतवर बना सकता है. 

एंथ्रोपिक ने अभी तक इन आरोप पर कहा है कि Claude Mythos प्रीव्यू को आम लोगों के लिए व्यापक रूप से उपलब्ध नहीं कराया जाएगा. 

एक्सपर्ट ने बताया है कि यह मॉडल इतना पावरफुल है कि Anthropic ने करीब 40 से ज्यादा कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है, जहां इसका इस्तेमाल सॉफ्टवेयर की कमजोरियां खोजने के लिए किया जा रहा है.

एंथ्रोपिक को 'सप्लाई चेन रिस्क' की कैटेगरी में रखा

अमेरिकी सरकार ने एंथ्रोपिक को 'सप्लाई चेन रिस्क' की कैटेगरी में रखा है, जिसकी वजह से फेडरल एजेंसियों को इसके टूल्स इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं है.  

ओपनएआई भी एक नया AI मॉडल GPT 5.4-Cyber लाने की तैयारी में है. यह GPT 5.4 का एक एडवांस्ड वर्जन बताया है, जिसको स्पेशली सॉफ्टवेयर की खामियां पकड़ने के लिए तैयार किया गया है. फिलहाल यह भी सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है, जबकि एंथ्रॉपिक पहले ही ऐपल और ऐमेजॉन जैसी बड़ी कंपनियों को अपने साथ जोड़ चुका है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement